A young girl is lying on a bed looking unwell, while a woman sitting beside her gently places her hand on the girl’s stomach, comforting her. Both appear concerned, suggesting the girl may be experiencing peroid pain.
A mother caring for her child struggling with peroid pain.

Summary:मेंस्ट्रुअल फटीग को मैनेज करने के लिए हेल्दी टिप्स

पीरियड्स के दौरान कई महिलाएं अत्यधिक थकान महसूस करती हैं, जो उनकी दिनचर्या और कामकाज को प्रभावित करती है। लेकिन कुछ आसान आदतें अपनाकर इस थकान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Fatigue during Periods: यों तो पीरियड्स का आना हर महीने एक आम सी बात है लेकिन बहुत सारी महिलाओं के लिए यह आम होते हुए भी परेशानी का सबब बन जाती है। इसकी वजह है कि इस दौरान कई महिलाओं को बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। चाहे आप कामकाजी हैं या वर्किंग हैं इस तरह थकान महसस होना आपके रूटिंग को डिस्टर्ब करता है। जानते हैं ऐसी कौन सी छोटी-छोटी सी चीज है जिन्हें अगर आप अपने जीवन में शामिल करेंगी तो आप बहुत हद तक इस परेशानी से निजात पा सकती हैं।

कैफीन नहीं हेल्दी डाइट

हममें से बहुत लोग थकान होने पर चाय कॉफी या सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप पीरीयड्स के दौरान थकान महसूस होने पर ऐसा करती हैं तो आज से ही इस आदत को छोड़ दें। बहुत ज्यादा कैफीन के सेवन से सिरदर्द, बैचेनी, घबराहट और नींद नहीं आने की समस्या भी होती है। अगर आपको थकान में कुछ खाने का मन है तो आप हेल्दी डाइट लें। इस दौरान अपनी पसंद के फल खाएं। सर्दियां में सूप भी अच्छे लगते हैं आप सूप का भी सेवन कर सकती हैं।

वॉक या योग करें

A woman in a white outfit practices yoga outdoors, sitting cross-legged and doing alternate-nostril breathing (Anulom Vilom) in a peaceful, green park surrounded by trees
Finding balance through breath and nature.

अपनी डाइट पर तो आप ध्यान दें ही। इसके साथ ही अपनी मेंटल फिटनेस पर भी ध्यान दें। खुद को मेंटली रिफ्रैश रखने के लिए आप वॉक या योग करें। इससे ना केवल आपको फिजकली बेहतर महसूस होगा बल्कि आप मेंटली भी रिलेक्स फील करेंगी। आप एक्सरसाइज करती हैं तो आपका ब्लड सकुर्लेशन बढ़ता है। इससे आपकी मसल्स भी रिलेक्स होती हैं।

अपनों से करें बातचीत

अगर आप पीरीयड्स के दौरान बहुत डल फील कर रही हैं तो किसी ऐसे इंसान से मिलें या फोन पर बात करें जिनसे बात करने में आपको वक्त का पता ही नहीं चलता। असल में जब आप किसी ऐसे इंसान से बात करते हैं जो आपको बहुत पसंद होता है तो आपके शरीर में हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं। जिससे आप एनर्जिक फील करते हैं।

नींद और हाइड्रेशन का ध्यान रखें

A woman lying on a bed in a curled-up fetal position, wearing a white top and patterned pajama pants. She appears to be resting or experiencing discomfort, with her eyes closed and hands holding her legs.
Giving your body proper rest is essential to ease fatigue and pain during periods.

अगर आपको थकान महसूस हो रही है तो आप इस बात पर ध्यान दें कि क्या आपकी नींद सही तरह से पूरी हो रही है। अपनी नींद पर ध्यान दें। वैसे तो हमेशा ही रात को कोई अच्छी किताब पढ़कर सोना चाहिए। लेकिन इन दिनों आप रात को मोबाइल से ध्यान हटाकर बुक पढ़कर सोएं। इससे आपको एक अच्छी और रिलेक्स नींद आएगी।

हां बहुत महिलाओं में यह समस्या देखी गई है कि वो थकान की वजह से अपना फिजिकल मूवमेंट बहुत कम कर देती हैं। यही वजह है कि पानी पीना इग्नोर हो जाता है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पीजिए। आप चाहें तो दिन में एक बार नारियल पानी भी ले सकती हैं। इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर खट्‌टे फलों का रस भी लेना ना भूलें। अपनी डाइट में लिक्विड को शामिल रखें।

अगर इन आदतों को अपनाकर भी आप रिलेक्स फील नहीं कर पा रही हैं तो आपको अपने चिकित्सक से इस संदर्भ में जरुर परामर्श लें। कई बार हैवी ब्लीडिंग की वजह से भी यह समस्या देखने मिलती है।