Overview: मूड खराब करने वाली गलतियां
कुछ ऐसी गलतियां होती हैं जो बेड पर सारा मूड खराब कर देती हैं।
Bedroom Mood Killers: किसी भी कपल का रिलेशन तब और भी ज्यादा खुशनुमा बन जाता है, जब वो दोनों शारीरिक रूप से एक-दूसरे के करीब आते हैं। लेकिन इंटीमेसी के लिए बहुत जरूरी है कि पहले उस तरह का माहौल बनाया जाए। अक्सर कपल एक-दूसरे के साथ फिजिकली करीब आना चाहते हैं, लेकिन एक गलत आदत, एक उल्टा-सीधा शब्द, या कोई अजीब-सी हरकत पूरा रोमांटिक माहौल बिगाड़ सकती है। कभी-कभी तो पल इतना नाज़ुक होता है कि छोटी-सी गलती भी पार्टनर का मूड तुरंत खराब कर देती है। यहां सबसे खास बात यह है कि ज्यादातर कपल्स को ये पता भी नहीं होता कि वे खुद ही अनजाने में अपने ही रोमांटिक पलों को खराब कर देते हैं।
अमूमन लोगों को यह लगता है कि इंटीमेसी का मतलब सिर्फ़ शारीरिक नज़दीकी होता है, लेकिन असलियत ये है कि इंटीमेसी मन की शांति, आराम, और इमोशनल कनेक्शन का एक मिलाप है। लेकिन अगर बिस्तर पर आते ही मोबाइल चलाना, पार्टनर की बॉडी पर कमेंट कर देना या फिर उसी वक़्त तनावभरी बातें छेड़ देना सारे मूड को बर्बाद कर देती हैं। इससे ना केवल रोमांस का मजा कम होने लगता है, बल्कि नजदीकियां भी ज़िम्मेदारी जैसी लगने लगती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं, जो मूड को ऑन नहीं, बल्कि सीधा ऑफ कर देती हैं-
बेड पर किसी बात को लेकर ताना मारना

अगर बिस्तर पर पार्टनर किसी बात को लेकर ताना मारता है या फिर अपने पार्टनर की कमी को लेकर बार-बार प्वॉइंट आउट होता है तो ऐसे में एकदम से मूड ऑफ हो जाता है। इससे पार्टनर को अपनेपन का अहसास नहीं होता है और भावनात्मक जुड़ाव महसूस ना होने की वजह से वह अपने पार्टनर के करीब नहीं आ पाता है। लगातार ताने सुनकर व्यक्ति असहज हो जाता है और माहौल एकदम ठंडा पड़ जाता है।
सफाई का ध्यान ना रखना
नजदीकी पलों में अगर किसी तरह की गंदगी या महक होती है तो ऐसे में मूड ऑफ होते बिल्कुल भी देर नहीं लगती है। अगर पार्टनर के मुंह से बदबू आती है या फिर ऑफिस की पसीने वाली महक होती है या प्राइवेट पार्ट्स साफ नहीं होते। यहां तक कि अगर चादर भी गंदी होती है तो ऐसे में व्यक्ति का इंटीमेट होने का मन नहीं करता है। जरा सी बदबू पूरा मूड खराब कर देती है। इसलिए, पार्टनर के करीब आने से पहले हल्का शॉवर लेना, मिंट खाना, हल्की खुशबू, बिस्तर साफ करना जैसी छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दें।
बेड पर फोन चलाना

अगर पार्टनर करीब आता है, लेकिन उस वक्त आप सिर्फ और सिर्फ अपने फोन पर सोशल मीडिया को स्क्रॉल कर रहे हैं तो इससे भी तुरंत मूड ऑफ हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति को लगता है कि आपके लिए वो प्रायोरिटी नहीं है। जिसकी वजह से व्यक्ति इमोशनल डिस्कनेक्ट महसूस करता है और इससे इंटीमेसी का मूड झट से गायब हो जाता है। सेक्स सिर्फ शारीरिक रूप से करीब आना नहीं है, बल्कि इससे पहले दोनों पार्टनर एक-दूसरे से इमोशनली कनेक्ट करते हैं। उसके बाद ही फोरप्ले शुरू होता है और तब कपल्स इंटीमेट होते समय हर पल को महसूस कर पाते हैं। लेकिन अगर आप बेड पर फोन चलाते हैं तो वो इमोशनल कनेक्शन बन ही नहीं पाता है।
पार्टनर की तुलना करना
यह एक बहुत बड़ी गलती है, जिस पर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन इससे मूड ऑफ होते देर नहीं लगती है। जबकि, लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप बेड पर अपने पार्टनर की तुलना किसी दूसरे व्यक्ति से करते हैं। इससे व्यक्ति ना केवल असहज महसूस करता है, बल्कि परफॉर्मेंस प्रेशर भी क्रिएट होता है। साथ ही साथ, बॉडी इमेज इश्यू एक्टिवेट हो जाते हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति अपने खास पलों को एन्जॉय ही नहीं कर पाता है, क्योंकि जब माइंड टेंस होता है तो ऐसे में बॉडी रिस्पॉन्ड ही नहीं करती।
बेड पर स्ट्रेस की बातें करना

यह सच है कि पूरा दिन व्यक्ति कई तरह के स्ट्रेस से गुजरता है। लेकिन जब वह अपने पार्टनर के करीब आता है तो कुछ पलों के लिए ही सही, पर सब कुछ भूल जाता है। हालांकि, अगर आप करीब आने से पहले उन सभी स्ट्रेस की बातों को डिस्कस करते हैं तो इससे सारा मूड पलभर में खराब हो जाता है। जब आप अपने बिजली के बिल से लेकर ऑफिस या घर की स्ट्रेस भरी बातें बिस्तर पर करते हैं तो इससे रोमांटिक मूड से सीधा स्ट्रेस मोड में शिफ्ट हो जाता है। याद रखें कि जब तक बॉडी रिलैक्स नहीं होगी, इंटीमेसी हो ही नहीं सकती।
सबकुछ जल्दी-जल्दी करना या फोरप्ले अवॉयड करना
यह बिस्तर पर की जाने वाली सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। अक्सर लोग जब सेक्स करते हैं तो कई बार वो जल्दबाजी दिखाते हैं या फिर फोरप्ले अवॉयड करते हैं, लेकिन इससे दूसरे पार्टनर का मूड ऑफ होते देर ही नहीं लगती। दरअसल, जब पार्टनर को वार्म-अप का टाइम ही नहीं मिलता है या उनके कम्फर्ट को चेक ना किया जाए तो इससे पार्टनर इंटीमेसी को बस एक काम समझ लेता है।
सिर्फ अपनी मर्जी चलाना

अधिकतर इंडियन कपल्स जब बिस्तर पर होते हैं तो ऐसे में अक्सर पुरुष ही अपनी मर्जी चलाते हैं। वे इस बात को महत्व ही नहीं देते हैं कि उनका पार्टनर भी न खास पलों को उतना ही एन्जॉय करे। ऐसे में पार्टनर सेक्स को भी एक ड्यूटी समझता है, जिसे बस पूरा किया जाना है। ऐसे में उसका मूड ही नहीं बनता है। वहीं, दूसरी ओर पुरुष भले ही इंटीमेट हो जाए, लेकिन वह भी उस खुशी को महसूस नहीं कर पाता है, जो एक रोमांटिक माहौल या म्यूचुअली करीब आने पर होती है। जिसकी वजह से बिस्तर पर भी एक तरह का अनकहा दबाव व तनाव बना रहता है।
