couple hygiene rules before intimacy
couple hygiene rules before intimacy

Overview: इंटीमेट होने से पहले फॉलो करें ये हाइजीन रूल्स

अगर आप अपने पार्टनर के साथ इंटीमेट होना चाहते हैं तो इससे पहले कुछ हाइजीन रूल्स को जरूर फॉलो करें।

Hygiene Before Intimacy: एक कपल के रिश्ते में इंटीमेसी उसे और भी गहरा बनाती है। जब आप अपने पार्टनर के साथ इंटीमेट होते हैं तो इससे आपको एक वार्मनेस, एक्साइटमेंट और इमोशनली क्लोजनेस का अहसास होता है। लेकिन बेडरूम का मैजिक शुरू करने से पहले जरूरी है कि आप हाइजीन रूल्स का ख्याल रखें। हाइजीन का ख्याल रखने से दोनों पार्टनर फ्रेश, कम्फर्टेबल और कॉन्फिडेंट फील करते हैं। इससे रोमांस का मूड और माहौल दोनों ही बेहतर होता है।

हो सकता है कि आप अभी खेलकर आए हों या फिर पूरा दिन ट्रैवल किया, तो ऐसे में पसीने या बदबू के साथ अगर इंटीमेट हुआ जाए तो सारा मूड खराब हो जाता है। याद रखें कि इंटीमेसी सिर्फ फिजिकल टच नहीं होती, बल्कि वो खुशबू, अहसास, सफाई, सॉफ्टनेस और कम्फर्ट का कॉम्बिनेशन होता है। अगर आप यह सोचते हैं कि अच्छी हाइजीन सिर्फ पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए होती है तो आप गलत हैं। बल्कि यह अपने आप को भी फील-गुड कराने का एक बेहतरीन तरीका है। वैसे भी हाइजीन का सीधा कनेक्शन हेल्थ से होता है। अगर हाइजीन का ख्याल ना रखा जाए तो इससे वजाइनल इन्फेक्शन से लेकर खुजली, रैशेज, यूटीआई जैसी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही हाइजीन रूल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको इंटीमेट होने से पहले ध्यान में रखना चाहिए-

woman having shower before sex
shower before sex

रात में अगर आप अपने पार्टनर के साथ इंटीमेट होना चाहते हैं तो उससे पहले जल्दी से शावर लें। पसीना आने वाले एरिया जैसे बगल, गर्दन, अंडर-बस्ट आदि पर खासा ध्यान दें। इसके अलावा इंटिमेट एरिया को माइल्ड सोप से साफ करना ना भूलें। जब आप शॉवर लेते हैं तो इससे शरीर से आने वाली बदबू दूर होती है और फ्रेश महक से मूड तुरंत बेहतर होता है। वहीं, पसीना, जर्म्स व बैक्टीरिया हटते हैं तो इससे इन्फेक्शन का रिस्क कम होता है। जब शरीर से महक नहीं आती है तो इससे पार्टनर को टच से अजीब या असहज महसूस नहीं होता है।

इंटीमेसी से पहले प्यूबिक हेयर को ट्रिम कर लें। पूरी शेव जरूरी नहीं है। आप प्यूबिक हेयर को क्लीन करने के लिए साफ़ रेजर या ट्रिमर इस्तेमाल करें। साथ ही, रेडनेस से बचने के लिए आफ्टरकेयर जेल इस्तेमाल करें। जब आप अपने प्यूबिक एरिया को क्लीन रखते हैं तो इससे गंध कम होती है, क्योंकि पसीना और बैक्टीरिया ट्रैप नहीं होते। साथ ही, स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट स्मूद लगता है और इससे सेंसुअलिटी बढ़ती है।

clean hands

अगर आपको इंटीमेट होते समय उंगलियों से खेलना अच्छा लगता हो तो ऐसे में हाथों को क्लीन करें और नाखून ट्रिम रखें। इससे बैक्टीरिया ट्रांसफर नहीं होता और वजाइनल इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। वहीं, खरोंच व कट नहीं होता है और ऐसे में ज्यादा आराम और दर्द कम होता है। वहीं, इससे टच सॉफ्ट और सेंसुअल फील होता है, जिससे दोनों पार्टनर को ज्यादा मजा आता है।

यह टिप बहुत ही जरूरी है और इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। आप इंटीमेट होने से पहले ब्रश, माउथवॉश या कम से कम पुदीना तो ले ही लें।  लहसुन या प्याज वाली खाने की चीजों से बचें, क्योंकि सांस की बदबू तुरंत मूड खराब कर देती है। वहीं, अगर आप ओरल हाइजीन का ख्याल रखते हैं तो इससे किसिंग का अनुभव 10 गुना बेहतर हो जाता है। साथ ही, पार्टनर कॉन्फिडेंट और करीब महसूस करता है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...