Manika Vishwakarma's sizzling slit gown look at Miss Universe turns heads and wows the judges.

Summary: स्लिट गाउन में मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स में ढाया कहर, आंख फाड़ देखते रह गए बड़े-बड़े दिग्गज

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही मनिका विश्वकर्मा ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींच लिया। स्लिट गाउन में उनका स्टाइल इतना खूबसूरत था कि बड़े-बड़े दिग्गज भी उन्हें बस देखते रह गए।

Manika Vishwakarma: दुनिया की सबसे बड़ी ब्यूटी प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स में इस समय सभी की नजरें थाईलैंड पर टिकी हुई हैं। 100 से अधिक देशों की ब्यूटी क्वीनें फाइनल राउंड के लिए इकट्ठा हैं और हर दिन अलग-अलग इवेंट्स में अपने ग्लैमरस अंदाज़ से दर्शकों को मोहित कर रही हैं। लेकिन भारतीय फैंस की निगाहें खास तौर पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2025, मनिका विश्वकर्मा पर टिकी हैं। पेजेंट के पहले दिन से ही उनका लुक और स्टाइल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इस बार वह सफेद रंग की शिमर गाउन में नजर आईं, जिसने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। आइए देखते हैं उनका यह लुक क्यों खास है।

मनिका ने इस बार जो स्टाइल स्टेटमेंट बनाया है, वह किसी भी ग्लैमरस इवेंट का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सकता है। उन्होंने शीयर फैब्रिक से तैयार सेक्विन एम्बेलिश्ड गाउन पहना, जिसे फुल स्लीव्स और सितारों की डिटेलिंग के साथ डिज़ाइन किया गया। गाउन की डीप नेकलाइन और कॉलर डिज़ाइन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं, जबकि ब्रेस्ट एरिया पर पंख जैसा पैटर्न इसे यूनिक टच देता है।

सिल्वर स्टोन और स्टार्स का खूबसूरत तालमेल गाउन को शानदार ग्लैमर देता है। नेकलाइन और वेस्ट पर भारी वर्क ने ड्रामा बढ़ा दिया है। गाउन की फुल स्लीव्स पर सितारों का लाइनिंग पैटर्न है, बाकी हिस्से को प्लेन नेट रखा गया है और बॉर्डर पर सितारों की हाईलाइटिंग इसे बैलेंस्ड लुक देती है। वेस्ट पर वी-शेप में स्लिट कट और फ्लोर लेंथ हेम ने लुक में स्टाइलिश ड्रामा जोड़ दिया।

जब गाउन पहले से ही इतना ग्लैमरस था, तो आउटफिट के साथ मनिका ने जूलरी में कम ही रखा। उन्होंने केवल ड्रॉप इयररिंग्स चुनीं और न्यूड हाई हील्स के साथ अपने लुक को स्टाइलिश और सिंपल रखा। गाउन का भारी और डिटेल्ड डिज़ाइन खुद में इतना अट्रैक्टिव था कि उन्हें जूलरी में ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ी।

In a glamorous slit gown, Manika Vishwakarma captivates everyone at the Miss Universe pageant.
Manika Vishwakarma Hair And Makeup

मनिका का मेकअप उनके गाउन और ओवरऑल लुक के अनुसार परफेक्ट था। उन्होंने ब्राउन ग्लॉसी लिप्स के साथ अपने लुक को सॉफ्ट और एलीगेंट बनाया। आंखों के लिए उन्होंने शिमरी आईशैडो, आईलाइनर और हल्की स्मोकी आईज़ चुनी, जो उनकी आंखों को और भी खूबसूरत बना रही थीं। उनके बालों को वैवी टच दिया गया, जिसने पूरे लुक को और ग्लैमरस और स्टाइलिश बना दिया।

इससे पहले मनिका ने इवेंट में रॉयल ब्लू साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन थ्रेड की सुंदर हैंड-एम्ब्रॉयडरी और फाइन बॉर्डर इसे बेहद रॉयल और एलिगेंट लुक दे रहे थे। पल्लू पर छोटे-छोटे गोल्डन बूटे और शिमरी टेक्सचर ने इसे परफेक्ट बनाया। ब्लाउज़ पर हैवी एम्ब्रॉयडरी, वी-शेप नेकलाइन और हाफ-स्लीव्स उनके लुक को स्टाइलिश बनाती थीं। नेक पर सिल्वर-ब्लू स्टोन स्टडेड चोकर, मैचिंग ईयरिंग्स और माथे पर मिनिमल मांग-टीका उनके इंडियन क्वीन वाइब्स को और मजबूत बनाते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...