Say goodbye to premature graying of hair
Say goodbye to premature graying of hair

Premature Grey Hair Solution: आपने वो कहावत तो सुनी होगी कि ‘ये बाल मैंने धूप में यूं ही सफेद नहीं किए’, लेकिन आजकल बाल अनुभव और उम्र से कम केमिकल व प्रदूषण के साइड इफेक्ट से ज्यादा हो रहे हैं। यदि आपके बाल भी 20 से कम उम्र में ही सफेद हो गए हैं तो यह नुस्खे आपके काम आएंगे।

क्या आपने कभी आईने में झांकते हुए देखा है कि आपके सिर के कुछ बाल अचानक सफेद दिखने लगे हैं! 20 की उम्र में ही सफेद बाल अब एक आम बात बन गई है। पहले जहां सफेद बालों को बढ़ती उम्र का हिस्सा माना जाता था, वहीं अब यह समस्या युवाओं को भी परेशान कर रही है। इसके पीछे आनुवंशिकता, तनाव, पोषण की कमी और प्रदूषण जैसे कई कारण हैं। आइए जानते हैं कि आखिर 20 की उम्र में ही बाल क्यों सफेद हो रहे हैं और घर पर कौन-से प्राकृतिक उपाय आपकी मदद कर
सकते हैं।

अगर परिवार में किसी को जल्दी सफेद बाल हुए हैं, तो यह प्रवृत्ति अगली पीढ़ी में भी आ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बालों का रंग देने वाला पिगमेंट ‘मेलेनिन’ आनुवंशिक रूप से प्रभावित होता है। जब मेलेनिन उत्पादन धीमा पड़ने लगता है, तो बालों की रंगत उड़ जाती है। हालांकि इसे पूरी तरह
रोकना मुश्किल है, लेकिन सही आहार और हेयर केयर रूटीन से इसकी गति को धीमा
किया जा सकता है।

बालों की काली रंगत बनाए रखने के लिए शरीर में जरूरी पोषक तत्वों का होना आवश्यक है। अगर विटामिन बी-12, आयरन, कॉपर और जिंक की कमी हो जाए, तो बालों की जड़ें कमजोर पड़ जाती हैं और मेलेनिन बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

1.विटामिन बी-12 के लिए दूध, दही, अंडा और मछली
2. आयरन व जिंक के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और बीन्स
3. कॉपर के लिए काजू, बादाम, तिल और शकरकंद एंटीऑक्सिडेंट्स के लिए अमरूद, बेरीज,
संतरा और पालक
4. संतुलित आहार से बालों की जड़ों को ऊर्जा मिलती है और सफेदी की प्रक्रिया को
काफी हद तक रोका जा सकता है।

लगातार तनाव लेना या देर रात तक जागना भी बालों की उम्र बढ़ा देता है। मानसिक तनाव से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे बालों की रंग देने वाली कोशिकाएं (मेलानोसाइट्स) निष्क्रिय हो जाती हैं।

क्या करें

1. रोजाना कम-से-कम 10 मिनट ध्यान या मेडिटेशन करें
2. योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें
3. रात में 7-8 घंटे की गहरी नींद लें
4.सोने से पहले फोन और लैपटॉप से दूरी बनाएं
5. तनाव को कम करना न केवल बालों बल्कि आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए भी
बेहद जरूरी है।

प्रदूषण और केमिकल्स: बाहरी हमलावर प्रदूषण, धूप और केमिकल्स बालों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। यूवी किरणें और डस्ट पार्टिकल्स बालों की जड़ों को कमजोर करते हैं, वहीं बार-बार हेयर डाई या स्ट्रेटनिंग जैसी ट्रीटमेंट बालों की नैचुरल परत को नुकसान पहुंचाती हैं।

Stress and lack of sleep
Stress and lack of sleep

1. सल्फेट-फ्री और माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें
2. हफ्ते में दो बार नारियल, आंवला या बादाम तेल से मसाज करें
3. बाहर निकलते समय टोपी या स्कार्फ से बालों को ढकें
4. बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं, इससे स्कैल्प ड्राई हो जाता है

कभी-कभी जल्दी सफेद बाल होना थायरॉइड, विटामिन असंतुलन या ऑटोइम्यून डिजीज का संकेत भी हो सकता है। अगर बाल बहुत तेजी से सफेद हो रहे हों, तो डॉक्टर से परामर्श लेना
जरूरी है ताकि असली कारण की पहचान की जा सके।

बालों की देखभाल सिर्फ बाहर से नहीं, भीतर से भी करनी पड़ती है।
1. रोज 8-10 गिलास पानी पिएं
2. जंक फूड और शक्कर का सेवन सीमित करें
3. हफ्ते में तीन बार ऑयलिंग करें और स्टीम दें
4. ताजे फल, सब्जियां और प्रोटीन युक्त भोजन लें
5. बाल धोने के बाद ठंडे पानी से रिंस करें ताकि क्यूटिकल्स बंद रहें और बालों की चमक बनी रहे

आंवला- नेचुरल कलर बूस्टर: आंवला में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स बालों को भीतर से पोषण देते हैं। आंवला पाउडर को नारियल तेल में उबालें, ठंडा होने पर स्कैल्प में लगाएं और
रातभर रहने दें। इससे बाल मजबूत और गहरे दिखेंगे।

Home and Ayurvedic remedies
Home and Ayurvedic remedies

मेथी बीज और आंवला पेस्ट: रातभर भिगोए मेथी बीज को पीसकर आंवला पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को 30 मिनट तक बालों में लगाकर धो लें। यह स्कैल्प को पोषण देता है और सफेदी को रोकने में मदद करता है।
करी पत्ता और नारियल तेल: करी पत्ते में बीटा-कैरोटीन और आयरन होता है जो मेलेनिन को बढ़ावा देता है। करी पत्तों को नारियल तेल में उबालकर ठंडा करें और हफ्ते में दो बार लगाएं।

हिना और कॉफी कलर: दो कप हिना पाउडर में एक कप गाढ़ी उबली कॉफी, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। पेस्ट को दो घंटे ढककर रखें और फिर बालों में लगाएं। तीन घंटे बाद धोने पर बालों को खूबसूरत भूरा- काला टोन मिलेगा।

इंडिगो कलर: अगर आप गहरा काला रंग चाहते हैं, तो हिना लगाने के अगले दिन इंडिगो पाउडर का प्रयोग करें। यह 100 प्रतिशत नेचुरल और बिना किसी साइड इफेक्ट के बालों को ब्लैक शेड देता है।

काली चाय या कॉफी रिंस: दो कप पानी में तीन चम्मच चायपत्ती या कॉफी उबालें, ठंडा होने पर बालों पर डालें और 15 मिनट बाद धो लें। यह बालों को हल्का टिंट और शानदार चमक देता है।

असमय सफेद बाल होना अब असामान्य नहीं रहा, लेकिन यह आपकी लाइफस्टाइल और हेल्थ का सिग्नल जरूर है। सही आहार, नियमित नींद, तनावमुक्त जीवन और घरेलू देखभाल से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। अगर आप केमिकल डाई से बचना चाहते हैं, तो आंवला, करी
पत्ता, हिना और इंडिगो से बने प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें। ये न सिर्फ आपके बालों को खूबसूरत बनाएंगे बल्कि उन्हें भीतर से भी मजबूत करेंगे। याद रखिए, काले और चमकदार बाल सिर्फ सुंदरता का नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का भी प्रतीक हैं।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...