The Kapoor family's big hit on Netflix
The Kapoor family's big hit on Netflix

Summary: डाइनिंग विद द कपूर्स, नेटफ्लिक्स पर आएगा कपूर फैमिली का फनी और इमोशनल धमाका

नेटफ्लिक्स जल्द ही कपूर खानदान पर आधारित वेब सीरीज ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ लेकर आ रहा है। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें करीना कपूर और रणबीर कपूर सहित पूरे परिवार को एक ही टेबल पर बैठकर हंसी-मजाक और अनकहे राज शेयर करते देखा जा सकता है।

Dining With Kapoors Trailer: बॉलीवुड जगत में कुछ परिवार कई दशकों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है, इन्हीं में से एक कपूर परिवार भी है। हिंदी सिनेमा की दुनिया में कपूर खानदान 1930 के दशक से राज कर रहा है और आज भी बॉलीवुड में मजबूर पकड़ बनाए हुए हैं। वहीं अब कपूर फैमिली पर जल्द ही एक वेब सीरीज आ रही है, जिसका नाम डाइनिंग विद कपूर्स है, नेटफ्लिक्स पर आ रही इस सीरीज का ट्रेलर आज जारी के दिया गया है। ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसमें करीना कपूर और रणबीर कपूर अपनी फैमिली के बारे में कई राज खोलते नजर आ रहें हैं। ट्रेलर देखने के बाद फैंस में उत्सुकता और बढ़ गई है।

दरअसल, हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पर डाइनिंग विद द कपूर्स का ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने मजेदार कैप्शन लिखा कि “खाना है तैयार और सीक्रेट इंग्रेडिएंट्स हैं। लव, लाफ्टर और ढेर सारा घी। डाइनिंग विथ द कपूर्स, 21 नवंबर से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। ”ट्रेलर बहुत मजेदार है, क्योंकि इसमें पूरा कपूर परिवार एक ही टेबल पर बैठकर बातें करता, हँसता और अपने परिवार से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर करता दिखता है। कपूर खानदान अक्सर चर्चाओं में रहता है, इनकी पार्टियां या फिर एक साथ किसी भी त्योहार को एंजॉय करना हो, सबकी चर्चाएं होती रहतीं हैं। अब कपूर फैमिली के कुछ खास किस्से और इनकी जिंदगी के कुछ खास पलों को लोगों तक पहुंचाने के लिए नेटफ्लिक्स डाइनिंग विद द कपूर्स नामक एक सीरीज लेकर आ रहा है।

‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ के ट्रेलर की शुरुआत में पूरा कपूर परिवार राजकपूर की 100वीं जयंती के मौके पर एक साथ आता है। सभी बताते हैं कि परिवार को खाने-पीने का शौक है। रणबीर को अपने कजिन के साथ कुकिंग करते हुए भी देखा। सभी ने फैमिली से जुड़ी खास बातें शेयर कीं। रणबीर कपूर ट्रेलर में काफी मस्ती करते भी दिखे। वहीं करीना कपूर को गॉसिप जानने का शौक है। इस बात का खुलासा उनके कजिन ने किया। करिश्मा कपूर, करीना कपूर, जहान कपूर, अगस्त्य नंदा, आदर जैन, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, बबीता कपूर, रणबीर कपूर, अरमान जैन और नव्या नवेली नंदा लगभग पूरा कपूर परिवार नजर आ रहा है। करीना कपूर अपनी फैमिली को तीन शब्दों में बताती हैं। फनी, लविंग और यूनाइटेड, और कहती हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा दो चीज़ें पसंद हैं खाना और हंसना।

The entire family gathered for Raj Kapoor's birth anniversary
Fans Eagerly Await the Series

डाइनिंग विद द कपूर्स के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, दर्शक जमकर प्यार लुटा रहें हैं। ट्रेलर देखने के बाद अब दर्शक सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में कपूर परिवार के सिर्फ मजेदार पल ही नहीं, बल्कि कपूर फैमिली के भावुक और यादगार किस्से भी देखने को मिलेंगे। सभी लोग अपनी पुरानी यादों, बचपन की शरारतों और परिवार की परंपराओं के बारे में खुलकर बातें करते नजर आते हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...