Katherine Chappell
Katherine Chappell

Summmary: सफारी का मजा यू बना जानलेवा

कैथरीन ने जमीन पर लेटे एक शेर की फोटो लेने के लिए कार की खिड़की का कांच नीचे किया, तभी अचानक शेर दो पैरों पर खड़ा हुआ। वो कैथरीन पर झपटा और खिड़की से अंदर घुस आया

Katherine Chappell Lion Attack: ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की एक एडिटर की दक्षिण अफ्रीका में एक सफारी पार्क में शेर के हमले में मौत हो गई। यह हमला बेहद खौफनाक था। शेर ने चलती कार की खुली खिड़की से झपटकर उन पर हमला कर दिया। 29 साल की कैथरीन चैपेल जोहान्सबर्ग के पास एक सफारी पार्क घूमने आई थीं। छुट्टियों का मजा लेने आईं कैथरीन की ये ट्रिप कुछ ही सेकंड में डरावनी बन गई। उन्होंने जमीन पर लेटे एक शेर की फोटो लेने के लिए कार की खिड़की का कांच नीचे कर लिया। तभी अचानक शेर दो पैरों पर खड़ा हुआ। वो कैथरीन पर झपटा और खिड़की से अंदर घुसते हुए उन पर हमला कर दिया।

इस मंजर को सामने ही देखने वाले बेन गोवेंडर ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया, “हमने देखा कि गाइड सीट पर कूदकर शेरनी को मुक्के मार रहा था। पहली बार काटने के बाद शेरनी कार से पीछे हट गई। उसके मुंह और पंजे से खून टपक रहा था।” लेकिन इसके बाद शेरनी ने दोबारा हमला किया और कैथरीन को बुरी तरह नोच डाला। बेन ने कहा, “उसका चेहरा फट चुका था। दाईं तरफ की छाती गायब थी। कैथरीन को बचाने का कोई तरीका नहीं था।” उन्होंने बताया कि पूरे हमले के दौरान शेर उसके कंधे का आधा हिस्सा अपने मुंह में पकड़े हुए था।

गाइड पियरे पोटगीटर ने कैथरीन को बचाने की कोशिश की। वे इस घटना को अपनी जिंदगी का “सबसे भयानक अनुभव” बताते हैं। उन्हें इस दौरान दिल का दौरा भी पड़ गया। पार्क अपनी वेबसाइट पर दावा करता है कि यहां “बहुत नजदीक से” जानवरों को देखने का मौका मिलता है और मेहमान यहां पर शेरों के झुंड के बिल्कुल पास जाकर भी पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। घटना के बाद पार्क के असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर स्कॉट सिम्पसन और पुलिस ने मिलकर जांच शुरू की। उन्होंने बताया, “जब आप शेरों के एनक्लोजर में प्रवेश करते हैं, तो गेट पर एक पर्ची दी जाती है जिसमें साफ लिखा होता है कि खिड़कियां हर समय बंद रखें। पार्क में हर जगह बड़े-बड़े बोर्ड लगे हैं जो यही चेतावनी देते हैं।”

Katherine Chappell Instagram
Katherine Chappell Instagram

दक्षिण अफ्रीका के मशहूर एनिमल एक्सपर्ट केविन रिचर्डसन, जिन्हें “लायन व्हिस्परर” कहा जाता है, ने बताया कि ऐसे पार्कों में शेर अक्सर इंसानों से डरना छोड़ देते हैं। उन्होंने एनबीसी न्यूज़ को कहा, “जो लोग ऐसे पार्कों में आते हैं, उन्हें बहुत सतर्क रहना चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए, जैसे खिड़कियां न खोलना। जंगली शेर इंसानों और गाड़ियों से आम तौर पर डरते हैं, इसलिए आप उन्हें ओपन-टॉप वाहनों में सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं।”

कैथरीन के परिवार ने फेसबुक पर एक इमोशनल पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘केटी एक टैलेंटेड, दयालु, साहसी और काफी उत्साही थी। उसकी एनर्जी और जुनून को केवल महाद्वीपों या महासागरों तक सीमित नहीं था। उसे लोग बहुत प्यार करते और वो अपने प्यार को उन लोगों के साथ शेयर करती थीं जिनसे वह मिलती थी।’ कैथरीन गेम ऑफ थ्रोन्स टीम में एक स्पेशल इफेक्ट्स एडिटर थीं, जिन्होंने एमी जीता था। न्यूयॉर्क में जन्मी कैथरीन 2013 में शो में काम करने के लिए वैंकूवर चली गईं और ‘कैप्टन अमेरिका’ और ‘डायवर्जेंट’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।

ढाई दशक से पत्रकारिता में हैं। दैनिक भास्कर, नई दुनिया और जागरण में कई वर्षों तक काम किया। हर हफ्ते 'पहले दिन पहले शो' का अगर कोई रिकॉर्ड होता तो शायद इनके नाम होता। 2001 से अभी तक यह क्रम जारी है और विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए फिल्म समीक्षा...