lip
lip

Overview: सर्दियों में होंठों को स्मूद और सॉफ्ट बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

सर्दियों में अगर ब्रांडेड लिपस्टिक भी बार-बार क्रैक हो रही है, तो ऐसे में आप कुछ आसान टिप्स अपनाएं।

Winter Lipstick Cracking Solution: सर्दियों में स्किन बहुत ज्यादा केयर मांगती है। यह ऐसा मौसम होता है, जब हम अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन होंठ अक्सर अनदेखे ही रह जाते हैं। इस मौसम में होंठों के क्रैक होने या फिर उनके फटने व छिलने की समस्या बेहद आम होती है। ऊपर से जब लिपस्टिक लगाई जाती है तो होंठ स्मूद लगने के बजाय पैच्ड और फ्लेकी दिखने लगते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए अक्सर हम ब्रांडेड या हाई-एंड लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन फिर भी कोई फर्क नजर नहीं आता है।

दरअसल, अगर आपके लिप्स ड्राई हैं तो वो भी अपनी असली शाइन नहीं दिखा पाएंगे। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि प्रोब्लम लिपस्टिक में नहीं, बल्कि लिप केयर की कमी में होती है। हालांकि, आपको ऐसे में परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आपके होंठ पूरी सर्दियों में स्मूद, सॉफ्ट और पिंक बने रहेंगे और फिर लिपस्टिक लगाने के बाद आपको उनके क्रैक होने की संभावना नहीं होगी-

यह एक छोटा सा लेकिन बहुत काम का टिप है। दरअसल, सर्दियों में होंठों पर डेड स्किन जम जाती है और फिर लिपस्टिक लगाने के बाद भी होंठ फटे-फटे महसूस होते हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि आप सप्ताह में एक से दो बार अपने होंठों को हल्के से स्क्रब करो। जरूरी नहीं है कि आप मार्केट से ही स्क्रब लाकर उसका इस्तेमाल करें। अगर आप चाहे तो घर पर ही लिप स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच चीनी और थोड़ी सी नारियल तेल की बूंदें मिक्स करें। अब इसे होंठों पर लगाओ और एक मिनट धीरे-धीरे मसाज करो। उसके बाद वाइप कर लो।

lip care
lip care

अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों में लिपस्टिक लगाने से क्रैक ना हो तो ऐसे में आप पहले होंठों की सही तरह से केयर करें। खासतौर से, लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को तैयार करें। इसके लिए आप लिपस्टिक लगाने से 10 मिनट पहले अपने होंठों पर थोड़ी सी वैसलीन या लिप बाम की लेयर लगा लो। अगर आपको मैट फिनिश चाहिए तो टिशू पेपर से हल्का ब्लॉट कर लें। इससे होंठ ड्राई भी नहीं होंगे और लिपस्टिक भी लंबे समय तक टिकी रहेगी।

take care at night
take care at night

आपको शायद अंदाजा ना हो, लेकिन रात में होंठों की देखभाल करना बहुत अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपके होंठ हमेशा स्मूद बने रहेंगे। इसके लिए आप सोने से पहले होंठों पर थोड़ा सा शहद या घी होंठों पर लगाकर छोड़ दो। यह रातभर आपके होंठों को गहराई से मॉइश्चराइज करेगा। 

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...