Varun Dhawan First Look From Border 2 Drops Today
Varun Dhawan First Look From Border 2 Drops Today

Summary: ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन निभाएंगे परमवीर चक्र विजेता कर्नल होशियार सिंह दहिया का किरदार

‘बॉर्डर 2’ सनी देओल और वरुण धवन के साथ 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस वीकेंड में रिलीज होने जा रही है। फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और 5 नवंबर को वरुण धवन के लुक को रिलीज किया गया है।

Varun Look from Border 2: बॉलीवुड की सबसे भावनात्मक और देशभक्ति से भरपूर फिल्मों में से एक 1997 में रिलीज ‘बॉर्डर’ आज भी दर्शकों के दिलों में अमर है। अब लगभग तीन दशकों बाद उसी कहानी की विरासत को आगे बढ़ाने आ रही है ‘बॉर्डर 2’। यह एक नई कहानी है, जो नए चेहरों और पुराने जज़्बे के साथ दर्शकों के दिल पर राज करने आ रही है। आज इस फिल्म से वरुण धवन के लुक को रिलीज किया गया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। 

फिल्म के मेकर्स ने वरुण धवन का पहला लुक रिलीज कर ऑफिशियल तरीके से ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन की शुरुआत कर दी है। यह कैंपेन दो महीने तक चलेगा और पूरे देश में देशभक्ति की भावना को फिर से जगाएगा। सूत्रों के अनुसार, “फिल्म का पहला प्रमोशनल फेज नवंबर से शुरू हो रहा है और धीरे-धीरे बाकी एक्टर्स जैसे दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के फर्स्ट लुक भी रिलीज किए जाएंगे।” वरुण धवन का किरदार परमवीर चक्र विजेता कर्नल होशियार सिंह दहिया से प्रेरित है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपनी वीरता के लिए याद किए जाते हैं।

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जो पहले भी देशभक्ति और इंसानी भावनाओं को सशक्त रूप में दिखाने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा जैसे एक्टर्स हैं। इसे टी सीरीज और जेपी फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं, जबकि इसके निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता, और निधि दत्ता हैं।

फिल्म का टैगलाइन ही इस बार का संदेश दे रहा है, “हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे… फिर एक बार।” इस बार की कहानी भी 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में ‘संदेसे आते हैं’ जैसे आइकनिक गाने को एक नए रूप में फिर से शामिल किया जा रहा है।

फिल्म का पहला टीजर अगस्त में CBFC (सेंसर बोर्ड) द्वारा पास किया जा चुका है। इसका शीर्षक था ‘डेट अनाउंसमेंट टीजर नं.1 – बॉर्डर 2’ और इसे 7 अगस्त को मंजूरी मिली थी। टीजर लगभग 1 मिनट 10 सेकंड लंबा है और इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टीजर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया गया ताकि दर्शक उस देशभक्ति की भावना से जुड़ सकें। फिल्म की रिलीज डेट 23 जनवरी 2026 तय की गई है, यानी गणतंत्र दिवस सप्ताहांत पर इसका भव्य प्रदर्शन होगा।

हाल ही में फिल्म के एक्टर दिलजीत दोसांझ को लेकर कुछ विवाद भी हुए, जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ बनी उनकी पिछली फिल्म ‘सरदार जी 3’ भारत में रिलीज नहीं हुई। कुछ लोगों ने बॉर्डर 2 की टीम से उन्हें हटाने की मांग भी की। लेकिन निर्माताओं ने स्पष्ट किया कि फिल्म की आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है और किसी एक्टर को बदलना अब संभव नहीं है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...