Summary: बॉलीवुड ने कहा, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनी यह ऐतिहासिक जीत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचकर देश को गर्व से भर दिया। इस जीत ने पूरे भारत को एकजुट कर दिया। बॉलीवुडने भी अपने संदेश के जरिए इस जीत को सेलिब्रेट किया और इसए आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया।
Bollywood Celebs reactions on World Cup Win: इस साल की दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठाइयों की नहीं, बल्कि गौरव और इतिहास रचने की दिवाली बन गई। जब नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ICC महिला विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया, तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही अंतिम गेंद पर जीत मिली, आसमान में फुलझड़ियों के साथ हर भारतीय का दिल गर्व से रोशन हो उठा।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया, बल्कि बॉलीवुड जगत को भी एक साथ जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर स्टार्स ने टीम की जीत को सेलिब्रेट करते हुए देश भर की बेटियों को सलाम किया।
अमिताभ, अभिषेक और अजय देवगन का संदेश
T 5552 – जीत गये !!! 🇮🇳🇮🇳
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 3, 2025
India Women Cricket .. WORLD CHAMPIONS !!
So much pride you have brought for us all ..
CONGRATULATIONS CONGRATULATIONS CONGRATULATIONS !!!!
💃🏻💃🏻🕺👏💪
अमिताभ बच्चन ने अपनी सादगी में ही भावनाओं का सागर समेटते हुए लिखा – “जीत गए! भारतीय महिला क्रिकेट… विश्व चैंपियन!! आपने हम सभी के लिए कितना गौरव लाया है…बधाई हो बधाई हो बधाई हो !!!!” यह छोटा सा संदेश करोड़ों दिलों की धड़कन बन गया। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, “कम ऑन इंडिया! विश्व चैंपियन! शाबाश देवियों!”
A night we’ll never forget. Thank you, champions 💙 This team has shown the world what true grit and belief can do! 🇮🇳 pic.twitter.com/3Qj8SyTCOo
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) November 2, 2025
अजय देवगन ने इस जीत को साहस और आत्मविश्वास की जीत बताया। उन्होंने लिखा, “एक ऐसी रात जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे। इस टीम ने दिखा दिया कि सच्चा साहस क्या कर सकता है।”
श्रद्धा, अनुष्का, प्रियंका और कियारा के संदेश ने जगाया लड़कियों को

श्रद्धा कपूर की पोस्ट ने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने लिखा, “दशकों से सिर्फ माता-पिता से सुनते थे कि 1983 कैसा था। हमें हमारा ये वाला पल देने के लिए शुक्रिया लड़कियों। यह पीढ़ियों के लिए है।” अनुष्का शर्मा ने इस जीत को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा, “आप चैंपियन हैं!! कितनी शानदार उपलब्धि है।”
प्रियंका चोपड़ा का संदेश भी बेहद प्रेरणादायक था। उन्होंने कहा, “मैं नीले रंग के नायकों को देखते हुए बड़ी हुई हूं, और आज रात वे सभी उनकी तरह दिख रहे हैं। विश्व चैंपियन। बधाई हो टीम इंडिया।” वहीं, कियारा आडवाणी ने लिखा, “क्या शानदार क्षण है, आपने इतिहास रच दिया!”
फरहान, सुनील शेट्टी और विक्की कौशल ने किया सलाम
विकी कौशल ने लिखा, “हमारी नीली महिलाओं ने क्रिकेट का क्या ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने खेल पर पूरी तरह कब्जा कर लिया… बल्लेबाजी, गेंदबाजी और खासकर फील्डिंग में उन्हें अपना सब कुछ देते हुए देखना… “ आगे उन्होंने कैप्टन हरमन प्रीत के लिए लिखा, “कप्तान साहब, शुक्रिया! टीम इंडिया को बधाई। हमें यह खुशी देने के लिए शुक्रिया। जय हिंद।” वहीं सुनील शेट्टी ने लिखा, “पसीना, हौसला, हिम्मत और निश्छल दिल और इसी तरह इतिहास को नई चमक मिली!” फरहान अख्तर ने पोस्ट किया, “इतिहास रच दिया! हमारी नीली जर्सी वाली लड़कियों को बधाई। अब वे विश्व चैंपियन हैं!”
