Priyanka Chopra and Nick Jonas celebrated Diwali in New York daughter Malti Mary was seen making Rangoli
Priyanka Chopra and Nick Jonas celebrated Diwali in New York daughter Malti Mary was seen making Rangoli

Overview: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट की दिवाली

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति सिंगर निक जोनस ने इस साल न्यूयॉर्क में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ दिवाली सेलिब्रेट की।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Diwali Photos: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति सिंगर निक जोनस ने इस साल न्यूयॉर्क में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ दिवाली सेलिब्रेट की। इस दौरान उनके परिवार के और भी लोग दिवाली का त्योहार मनाते नजर आए। प्रियंका और निक जोनस ने अपनी पूरी फैमिली को दिवाली के इस खास मौके पर साथ में लाकर सभी को खुश कर दिया है। निक और उनकी फैमिली हमेशा से ही प्रियंका के इंडियन ट्रेडिशन्स को सम्मान देते आए हैं। प्रियंका ने 22 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में उनका परिवार और उनके विदेशी दोस्त भी दिवाली को एंजॉय करते नजर आए। 

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में मनाई दिवाली

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “थोड़ा सा ये और बहुत कुछ वो। यह दिवाली दिल और प्यार से भरी रही। इस साल इस त्यौहार को उन लोगों के साथ साझा करना, जिन्होंने इसकी खूबसूरती को नहीं देखा, खास तौर पर मालती के दोस्तों के साथ।” उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, यह कामना करते हुए कि नया साल प्यार, खुशी, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। 

प्रियंका और निक का दिवाली आउटफिट

इन तस्वीरों में प्रियंका लाल रंग के एक शानदार एथनिक आउटफिट में थीं, जबकि निक जोनास ने क्लासिक ऑफ-व्हाइट कुर्ता सेट पहना था। उनकी बेटी मालती लाल लहंगे में अपने पेरेंट्स के साथ लक्ष्मी पूजा में शामिल हुई। ये मूमेंट काफी दिलकश था। 

मालती ने बनाई रंगोली और सजाए दीए

इस जश्न की तस्वीरों में परिवार के कुछ बेहद खास पल कैद हुए थे, जैसे कि प्रियंका का मालती को दीये रंगने और रंगोली बनाने में मदद करना। इन एक्टिविटीज के जरिए मालती छोटी उम्र से ही अपनी भारतीय जड़ों और परंपराओं से जुड़ी हुई नजर आईं। पूजा-अर्चना के दौरान पूरे परिवार ने मिलकर प्रार्थना की, जिसमें प्रियंका की मां, मधु चोपड़ा भी शामिल थीं। एक मनमोहक तस्वीर तब देखने को मिला जब मालती ने अपनी खिलौनों वाली मूर्तियों को परिवार की दिवाली पूजा में शामिल किया। इस तस्वीर में मालती के लक्ष्मी-गणेश वाले सॉफ्ट टॉयज भी नजर आ रहे हैं। 

मालती के दोस्तों को भी किया इनवाइट 

प्रियंका ने मालती और उसकी सहेलियों के लिए एक छोटी सी दिवाली पार्टी भी आयोजित की। इस पार्टी में बच्चों ने मेहंदी लगाने, रंगोली बनाने औरकई फनएक्टिविटीज का मजा लिया। आखिरी तस्वीर में प्रियंका-निक एक प्यारी सी मिरर सेल्फी लेते नजर आए। इससे पहले, प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मालती के प्यारे टैटू की एक झलक भी शेयर की थी, जिसकी फैंस ने खूब तारीफ भी की थी। 

फैंस ने किया रिएक्ट

प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘हमारी देसी गर्ल और रेड का कॉम्बिनेशन कमाल का है! ऊपर से जीजू की अदाएं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वह जानती है कि नजर का असल में क्या मतलब होता है, इसीलिए वह हमेशा बच्चों के चेहरे को छुपा लेती है।’

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...