Skin Care
Body Polishing Credit: Istock

Overview: बॉडी पॉलिशिंग के लिए जेन जी अपना रहे हैं ये मिलेनियल टिप्स, जानें

बॉडी पॉलिशिंग एक प्रभावी स्किनकेयर टेक्‍नीक है जो त्वचा को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनाती है। जेन जी और मिलेनियल्स इसे नियमित रूप से अपना रहे हैं।

Body Polishing Tips: आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा शाइनी, सॉफ्ट और हेल्‍दी दिखे, लेकिन समय की कमी के कारण लंबे स्किनकेयर रुटीन को अपनाना मुश्किल होता है। यही वजह है कि जेन जी अब मिलेनियल्स की तरह कैमिकल प्रोडक्‍ट की बजाय बॉडी पॉलिशिंग जैसे प्रभावी और समय बचाने वाले तरीकों की ओर रुख कर रहे हैं। बॉडी पॉलिशिंग एक ऐसी स्किनकेयर टेक्‍नीक है जो न केवल स्किन को इंस्‍टेंट निखार देती है, बल्कि इसे हाइड्रेट और पोषित भी करती है। बॉडी पॉलिशिंग करवाने ये पहले ये क्‍या है और इसके क्‍या फायदे हैं ये जानना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍या है बॉडी पॉलिशिंग

What is body polishing
What is body polishing

बॉडी पॉलिशिंग एक स्किनकेयर ट्रीटमेंट है जो डेड स्किन टिशूज को हटाकर त्वचा को मुलायम, चमकदार और हाइड्रेटेड बनाता है। यह सामान्य स्क्रब से अलग है क्योंकि इसमें न केवल एक्सफोलिएशन होता है, बल्कि पौष्टिक तेलों का मिश्रण भी शामिल होता है जो त्वचा की बनावट को बेहतर बनाता है। रक्त संचार को बढ़ाता है और त्वचा को एकसमान चमक प्रदान करता है। मिलेनियल्‍य इस ट्रीटमेंट को बरसों से इस्‍तेमाल कर रहे हैं जिसे देख अब जेन जी भी इसे अपना रहे हैं।

बॉडी पॉलिशिंग के फायदे

– बॉडी पॉलिशिंग का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह एक मल्टीटास्किंग स्किनकेयर रुटीन है।

– यह एक ही सैशन में एक्सफोलिएशन, हाइड्रेशन और ब्‍लड फ्लो  को बढ़ावा देता है।

– यह त्वचा को तुरंत चमक देता है और मॉइस्चराइजर या तेलों के एब्‍जॉर्बशन को बेहतर बनाता है।

– इसके अलावा ये तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

– नियमित उपयोग से त्वचा की बनावट में सुधार होता है, रंगत एकसमान होती है और त्वचा स्वस्थ दिखती है।

– यह उन लोगों के लिए परफेक्‍ट है जो लंबे स्पा सेशंस के बिना घर पर ही स्पा जैसा अनुभव चाहते हैं।

कब करना चाहिए बॉडी पॉलिशिंग

बॉडी पॉलिशिंग त्वचा के प्रकार और जीवनशैली पर निर्भर करती है। अधिकांश विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इसे सप्ताह में एक या दो बार करना पर्याप्त है। जो लोग नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं उन्‍हें सप्ताह में दो बार पॉलिशिंग करनी चाहिए। संतुलित उपयोग त्वचा की प्राकृतिक बाधा को बनाए रखता है और इसे नुकसान से बचाता है।

बॉडी पॉलिशिंग के लिए क्‍या जरूरी है

बॉडी पॉलिशिंग के फायदे
What is required for body polishing

लेटेस्‍ट बॉडी पॉलिश केवल एक्सफोलिएशन तक सीमित नहीं हैं। ये त्वचा को पोषण, सुरक्षा और हेल्‍थ भी बनाती है। इसके लिए चाहिए:

मल्टी-डेप्थ एक्सफोलिएशन: चीनी, नमक या बारीक पिसे हुए नट्स जो स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सके।

पॉलिशिंग ऑयल: शिया बटर, मारुला तेल और नारियल दूध पाउडर त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। बकुचिओल, आर्बुटिन और रेस्वेराट्रॉल जैसे एक्टिव ऑयल स्किन की रंगत को एकसमान करते हैं।

कैसे बनाएं रुटीन का हिस्‍सा

बॉडी पॉलिशिंग को सप्ताह में एक बार अपने रुटीन में शामिल करना आसान है। वीकेंड में एक पैंपरिंग सेशन या मिड-वीक रिफ्रेश के लिए समय चुनें। गर्म पानी का उपयोग करें ताकि रोमछिद्र खुलें और तेल व सक्रिय तत्व एब्‍जॉर्ब हो सके। पॉलिशिंग के बाद हल्का मॉइस्चराइजर या बॉडी ऑयल लगाएं। समय के साथ यह आदत त्वचा को मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद करेगी।

Subscribe GL