how to use ginger oil in correct way on hair
how to use ginger oil in correct way on hair

Overview: बालों में अदरक का तेल लगाने के टिप्स

अगर आप बालों में अदरक का तेल लगा रही हैं तो ऐसे में आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

Ginger Oil For Hair: जब भी बात बालों की केयर की होती है तो हम सभी तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करना पसंद करते हैं। मार्केट में मिलने वाले ये हेयर प्रोडक्ट्स ना केवल महंगे होते हैं, बल्कि इनमें कई तरह के केमिकल्स भी होते हैं, जो लंबे समय में आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोशिश करें कि आप अपनी किचन आइटम्स को ही हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं।

अदरक का तेल सदियों से अपने हेयर बेनिफिट्स के लिए जाना जाता रहा है। चाहे आप रूखी स्कैल्प या रूसी की समस्या से जूझ रही हों, अदरक का तेल आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इतना ही नहीं, यह आपको बालों को मजबूती और शाइन दोनों देगा। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और आवश्यक फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो आपकी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे आपके बाल अधिक हेल्दी बनते हैं। हालांकि, अदरक के तेल को हेयर केयर रूटीन में शामिल करते समय आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का खासतौर से ध्यान देना चाहिए, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

first dilute ginger oil and then apply on hair
first dilute ginger oil and then apply on hair

जब आप अदरक के तेल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर रही हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आप इसे डायलूट जरूर करें। दरअसल, अदरक का तेल काफी शक्तिशाली होता है, इसलिए इसे नारियल तेल, जैतून का तेल या जोजोबा तेल जैसे कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करना ज़रूरी होता है। इससे आपको स्कैल्प में किसी तरह की जलन नहीं होती है और यह आसानी से आपकी पूरी स्कैल्प पर लग जाता है।

अगर आप पहली बार अदरक के तेल को अपनी स्कैल्प पर अप्लाई कर रही हैं तो पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। इसके लिए आप अपनी कलाई या कोहनी के अंदरूनी हिस्से पर थोड़ा सा तेल लगाएं और फिर लगभग 24 घंटे तक इंतजार करें। अगर आपको कोई जलन, खुजली या रेडनेस महसूस नहीं होती है, तो फिर आप इसे अपनी स्कैल्प पर आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

woman get time to heal after breakup
do not over use ginger oil on hair

अदरक के तेल को इस्तेमाल करते समय आपको इस बात का खासतौर पर ख्याल रखने की जरूरत होती है। आप इसे हमेशा सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें। बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करने से आपको स्कैल्प में जलन हो सकती है या फिर आपके बाल चिपचिपे लग सकते हैं। कैरियर ऑयल के साथ कुछ बूंदे अदरक का तेल मिलाना काफी रहेगा।

अदरक का तेल यूं तो बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन हर तरह की स्कैल्प के लिए इसे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अगर आपकी स्कैल्प सेंसेटिव है या फिर आपको एक्जिमा या सोरायसिस जैसी समस्या है, तो अदरक के तेल का इस्तेमाल करने से बचें। इससे आपको जलन या इरिटेशन की शिकायत हो सकती है। 

Subscribe GL

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...