Summary: टॉप वीडियो रेसिपीज से सीखें घर पर परफेक्ट मसालेदार और क्रिस्पी वडा पाव बनाने का आसान तरीका।
Kunal Kapur समेत कई वीडियो रेसिपीज की मदद से आप घर पर आसान तरीकों से स्वादिष्ट और क्रिस्पी वडा पाव बना सकते हैं।
अलग-अलग मसाले, चटनी और स्टाइल के साथ यह वीकेंड के लिए परफेक्ट स्ट्रीट-फूड स्नैक है।
Quick Vada Pav Recipe: वडा पाव वैसे तो महाराष्ट्र की ख़ास डिश है, लेकिन अब इसको भारत के हर कोने में खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आपका भी वीकेंड में कुछ ख़ास बनाने का मन कर रहा हो तो आप ये वडा पाव ट्राय कर सकते हैं। बच्चे भी इसको खूब शौक़ से खाएँगे। अगर आप पहली बार बड़ा पाव बनाने जा रहे हैं तो आप हमारे इन वीडियो की मदद ले सकते हैं।
कुणाल कपूर
वडा पाव बनाने के पहले आप कुणाल कपूर का वीडियो जरूर देख लें। इन्होने इसके लिए एक स्पेशल मसाला और चटनी भी बनानी सिखाई है। सबसे पहले बेसन में नमक और लाल मिर्च डालकर उसको पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। एक कड़ाही में तेल में सरसों के बीज डालकर उबले हुए आलू मिलाएं और इसका अच्छा मसाला बना लें। अब आलू के गोल शेप में टिक्की बना लें और इसको बेसन के घोल में डिप करके तेल में फ्राई कर लें। अब इसको एक पाव के बीच में भरकर इसके ऊपर मसाला और चटनी दाल दें।
भारत किचन
भारत किचन का यह वीडियो भी वड़ा पाव बनाने के लिए बहुत काम का है। सबसे पहले आलू को उबालकर मैश कर लें। अब तेल में हींग, जीरा, सरसों, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर तड़का तैयार कर लें और इसको आलू में मिला दें। एक बाउल में बेसन का घोल तैयार कर लें। अब वड़ा बनाकर बेसन के घोल में डुबाकर इसको गरम तेल में फ्राई कर लें।
मसाला किचन
मसाला किचन ने भी वड़ा पाव बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी बतायी है। इसकी स्पेशल चटनी भी बनायी है। सबसे पहले बेसन में हल्दी, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालकर घोल बना लेना है। इसको थोड़ी देर ढंककर रख दें। आलू उबालकर उनको थोड़ा मसालों के साथ फ्राई कर लें। इसमें थोड़ी चीनी भी डाली है। अब पाव को बीच से काटकर इसके ऊपर थोड़ा मसाला लगाकर इसमें आलू को घर देना है। अब इस पाव को बेसन में डिप करके फ्राई कर लें।
विराज नाइक
अगर अहमदाबादी स्टाइल का वड़ा पाव बनाना चाहते हैं तो विराज नाइक रेसिपीज का यह वीडियो जरूर देख लें। इन्होने बेसन का घोल तो तैयार किया है। आलू को उबाल कर मैश करके इसमें मसाले मिला लें। ठंडा हो जाने पर इसके गोल शेप के लड्डू जैसे बना लें। अब इन्हें बेसन में डुबाकर फ्राई कर लें।अब एक तवे पर थोड़ा बटर डालकर अचार मसाला डालें और फिर पाव को फ्राई कर लें। अब इसके ऊपर हरी चटनी लगा दें। अब इसके ऊपर पनीर डालें और फिर शिमला मिर्च और प्याज डालें। अब इसमें वड़ा रखें और इसको ग्रिल कर लें।
ऑनेस्ट किचन
वटाटा वड़ा या वड़ा पाव बनाने के लिए ऑनेस्ट किचन का यह वीडियो जरूर देख लें। आलू को उबालकर मैश कर लें और फिर तेल में कड़ी लाल मिर्च, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, गरम मसाला डालकर आलू को फ्राई कर लें। बेसन का घोल तैयार कर लें. इसमें एक चम्मच तेल भी डालें। अब आलू की बॉल्स बनाकर बेसन में डुबाकर इनको फ्राई कर लें।





