Summary: घर पर बनाएं राजस्थानी बेसन पेठा, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
राजस्थान का मशहूर बेसन पेठा स्वाद में बर्फी जैसा और बनावट में बेहद खास होता है। घी में तला हुआ और एक तार की चाशनी में लिपटा ये पेठा हर खास मौके को और भी मीठा बना देता है।
Rajasthani Besan Petha Recipe: पेठा खाना तो सभी को पसंद होता है। खाने में टेस्टी और मिठास से भरपूर आगरा का पेठा पूरे देशभर में फेमस है। ऐसे तो भारत में काफी सारी जगहों पर पेठा बनाया जाता है। लेकिन आगरा के पेठे की तो बात ही अलग है। लेकिन क्या आपको पता है आगरा के पेठे के अलावा और भी कही का पेठा सबसे ज्यादा फेमस है। साथ ही यहां के पेठे की लोग तारीफ करते नही थकते है। जी, हां राजस्थान का पेठा भी बहुत ज्यादा मशहूर है। इस पेटे लोग राजस्थानी बेसन पेठे के नाम से जानते है। ये बेसन का पेठा राजस्थान में मारवाड़ियों के बीच काफी ज्यादा फेमस है। बेसन के ये पेठे खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होते है। बेसन के पेठे का स्वाद हल्का बर्फी की तरह होता है। इसे बनाना बहुत आसान है। इसलिए आज हम राजस्थान की महशूर बेसन के पेठे की रेसिपी लेकर आए है, तो चलिए जानते है रेसिपी बनाने के बारे में।
बेसन पेठा रेसिपी: Besan Petha Recipe
सामग्री
- 2 कप बेसन
- 1 कप मैदा
- 5 कप घी
- 2 कप चीनी
- 2 कप तलने के लिए
बनाने का तरीका
- बेसन का पेठा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और बेसन को बाउल में डालकर अच्छे से मिला लें।
- फिर इसमें आधा कप घी डालकर हाथों की मदद से अच्छे से मिलाएं।
- अब गुनगुने पानी से मैदा और बेसन के मिश्रण को गूंथ लें। ध्यान रहें आटा ना ज्यादा सख्त हो और ना ही ज्यादा नरम हो।
- आटा गूंथने के बाद एक मलमल के कपड़े को गिला करके गूंथे हुए आटे को ढककर रख दें।
- आधे घंटे के बाद गूंथे हुए आटे से गोल- गोल लोईयां बना लें।
- फिर इन लोईयों से लंबे- लंबे आकार में पेठा तैयार कर लें।
- इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई गर्म कर लें। फिर इसमें घी डाल दें।
- घी जब गर्म हो जाएं, तो इसमें एक- एक करके सारे पेठे को डालकर फ्राई कर लें।
- अब एक पैन में पानी और चीनी डाल दें और इससे एक तार की चाशनी तैयार कर लें।
- जब सारे पेठे फ्राई हो जाएं, तो तैयार की हुई चाशनी में सारे पेठे को कोट कर लें।
- तैयार है राजस्थान के मशहूर बेसन के पेठे। गरमागरम पेठे को मेहमानों को सर्व करें।
बेसना का पेठा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

- बेसन का पेठा बनाते समय मोयन ज्यादा ना डालें। नहीं तो पेठे फ्राई करते समय टूट जाएंगे।
- पेठा के लिए चाशनी तैयार करने के बाद चाशनी को चम्मच से मिला लें। फिर इसमें पेठे को कोट करें।
- ऐसा करने से पेठे के ऊपर चीनी लगी दिखेंगी और स्वाद भी अच्छा आएगा।
- बेसन के पेठे में बेसन का स्वाद ज्यादा चाहते है, तो आटा गूंथते समय मैदे का इस्तेमाल कम करें।
- पेठे का स्वाद दोगुना करने के लिए चाशनी में इलायची पाउडर भी डाल सकते है।
