Summary: दयाबेन वापस नहीं आएंगी! मयूर वकानी ने खुलासा किया तारक मेहता शो का राज
दयाबेन अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में वापस नहीं आएंगी, उनके भाई मयूर वकानी ने खुलासा किया।मयूर ने बताया कि दिशा अब असल जिंदगी में मां की भूमिका निभा रही हैं और फैंस को उनकी वापसी की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
Mayur Vakani Confirmation: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन की दुनिया का पॉपुलर शो है, जो पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में फैन्स लंबे समय से अपने मशहूर किरदार दयाबेन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, एक्ट्रेस दिशा वकानी, जो इस किरदार को निभाती थीं, पिछले सात सालों से शो से गायब हैं। शो में दयाबेन की वापसी को लेकर आए दिन अलग-अलग तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। इसी बीच दिशा के ऑन-स्क्रीन और रियल लाइफ भाई मयूर वकानी ने असित मोदी के शो में उनकी अनुपस्थिति के बारे में खुलकर बात की।
मयूर वकानी ने बताई ये वजह

दरअसल, हाल में ईटाइम्स से बातचीत में मयूर वकानी उर्फ सुंदर ने कहा, “मैंने उनके सफर को करीब से देखा है क्योंकि मैं उनसे दो साल बड़ा हूं। एक बात जो मैंने महसूस की है, वह यह है कि जब आप ईमानदारी और विश्वास के साथ काम करते हैं, तो ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है। वह वास्तव में ब्लेस हैं, लेकिन इसके साथ ही, उन्होंने बहुत मेहनत भी की है।
यही कारण है कि लोगों ने उनके दया के किदार पर खूब प्यार बरसाया है.” उन्होंने आगे कहा, “मेरे पिता ने मुझे हमेशा सही राह दिखाई है कि ज़िंदगी में भी हम कलाकार ही हैं। हमें जो भी भूमिका मिले, उसे पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए। हम आज भी उनकी सीख पर चलते हैं। फ़िलहाल, वह असल ज़िंदगी में एक मां की भूमिका निभा रही हैं और पूरी लगन से उस भूमिका को निभा रही हैं। मुझे पूरा यकीन है कि मेरी बहन के मन में भी यही बात थी.”
क्यों छोड़ा था दिशा वकानी ने शो ?
दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का पॉपुलर किरदार निभाती थीं। हालांकि, वह कई सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से गायब हैं। वह 2018 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं और तब से वापस नहीं लौटी हैं। कुछ महीने पहले ही, असित मोदी ने पुष्टि की थी कि दिशा इस लोकप्रिय सिटकॉम में वापसी नहीं करेंगी। अब दिशा के भाई ने भी साफ कर दिया है कि फैन्स को उनकी वापसी की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए।
कौन हैं मयूर वकानी ?
मयूर वकानी भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं, जो लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सुंदर लाल के किरदार के लिए प्रसिद्ध हैं। इस शो में वह दयाबेन के भाई के रूप में दिखाई देते हैं। मयूर वकानी और दिशा वकानी असल जीवन में भी भाई-बहन हैं, और दोनों ने मिलकर थिएटर में अभिनय की शुरुआत की थी। शो में सुंदर का किरदार निभाते हुए मयूर ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हालांकि, दिशा वकानी के शो छोड़ने के बाद से मयूर भी कम नजर आने लगे हैं, लेकिन उनकी उपस्थिति शो में महत्वपूर्ण बनी हुई है।
दर्शकों के लिए हमेशा मनोरंजक बना तारक मेहता
बता दें, तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 सालों से सफलतापूर्वक चल रहा है। इस शो ने हाल ही में 4500 एपिसोड पूरे किए हैं और टीआरपी चार्ट पर भी अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहा है। भले ही दयाबेन तारक मेहता का उल्टा चश्मा से गायब हैं, लेकिन असित मोदी का शो बदलते समय के साथ एक नए नज़रिए के साथ ढलने में कामयाब रहा है। यह शो अब किसी एक किरदार के इर्द-गिर्द नहीं घूमता; बल्कि गोकुलधाम सोसाइटी के कई निवासियों के जीवन और चुनौतियों को गहराई से दर्शाता है।
