Hotstar Binge Watch List romance
12 Most Beautiful Love Stories Streaming on Disney Hotstar

Love Stories Movies on Disney Hotstar: प्रेम कहानियाँ हमेशा से सिनेमा का सबसे खूबसूरत और दिल छू लेने वाला पहलू रही हैं। रोमांटिक फिल्में दर्शकों को न केवल मनोरंजन देती हैं, बल्कि इमोशंस और रिश्तों की गहराई को भी महसूस कराती हैं। ऐसे में कभी ये कहानियाँ मासूमियत और ताजगी से भरी होती हैं, तो कभी इनमें जुनून और त्याग दिखाई देता है। इन फिल्मों के जरिए हमें ये समझने का मौका मिलता है कि प्यार सिर्फ एक एहसास नहीं, बल्कि जीवन को जीने का एक खूबसूरत एहसास होता है। दर्शक जब इन कहानियों को देखते हैं तो कहीं न कहीं अपने जीवन से जुड़ी भावनाएँ भी उनसे जोड़ लेते हैं। यही कारण है कि रोमांटिक सिनेमा हर दौर में पॉपुलर रहा है। इसलिए आज हम आपके लिए डिज्नी हॉटस्टार पर मौजूद 12 खूबसूरत कहानियां लेकर आए हैं। जिन्हें आप वीकेंड पर घर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं।

12.डबल ट्रबल (2022)

YouTube video

हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘डबल ट्रबल’ एक परफेक्ट बिंज वॉच है। इसमें कहानी जुड़वाँ किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी पहचान बदलने से हँसी-मज़ाक और गलतफहमियों की एक लड़ी शुरू हो जाती है। जब दोनों अपनी-अपनी जगह बदलते हैं, तो पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में अफरा-तफरी मच जाती है। फिल्म यह संदेश देती है कि सच्चा प्यार तभी मिलता है जब इंसान अपनी असली पहचान को स्वीकार करता है। कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस का बेहतरीन मेल इसे एंट्रेनिंग बनाता है।

निर्देशक – विग्नेश शिवन

अभिनीत – विजय सेतुपति, नयनतारा, समांथा रुथ प्रभु

IMDb Rating – 5.5

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

11. स्वीटहार्ट (2019)

YouTube video

स्वीटहार्ट एक रोमांटिक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें जेन नाम की लड़की की कहानी को दर्शाया गया है। जेन एक एक्सीडेंट के बाद एक सुनसान आइलैंड पर फँस जाती है। शुरू में उसे लगता है कि उसे केवल भूख और अकेलेपन से जूझना होगा, लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि रात में एक भयानक समुद्री राक्षस आइलैंड पर आता है। रोमांस कहानी में सीधे तौर पर नहीं है, लेकिन जेन की यादों और जीवन से जुड़े रिश्तों में प्रेम की झलक मिलती है। ये फिल्म दिखाती है कि इंसान को जिंदा रहने की प्रेरणा अक्सर उसके अपने और प्रेम से मिलती है।

निर्देशक – जे. डी. डिल्लार्ड

अभिनीत – कीर्सी क्लेमन्स, इमोरी कोहेन, हाना मैंगन-लॉरेंस, एंड्रयू क्रॉफ़ोर्ड

IMDb Rating – 5.8

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

10. ब्यूटीफुल डिजास्टर (2023)

YouTube video

ब्यूटीफुल डिजास्टर ‘जेमी मैग्वायर’ के नोवेल पर आधारित है। कहानी एबी नाम की लड़की की है, जो अपने अतीत से बचकर कॉलेज में शांत और व्यवस्थित जीवन जीना चाहती है। वहीं उसकी मुलाक़ात ट्रैविस मैडॉक्स से होती है, जो एक काफी अट्रैक्टिव लेकिन आवारा स्वभाव का लड़का है और अंडरग्राउंड फाइटिंग करता है। शुरुआत में दोनों के बीच केवल एक शर्त होती है, मगर धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरे प्यार में बदल जाता है। यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे दो टूटे हुए लोग एक-दूसरे में सुकून और नया जीवन पा सकते हैं।

निर्देशक – रोजर कंबल

अभिनीत – डायलन स्प्रूस, वर्जीनिया गार्डनर, ऑस्टिन नॉर्थ, लाइबे बेरर

IMDb Rating – 6.0

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

9. द फैमिली स्टार (2024)

YouTube video

तेलुगु फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा है। जिसमें गोवर्धन नाम का आम इंसान अपनी पूरी जिम्मेदारी उठाते हुए परिवार की देखभाल करता है। इस संघर्ष के बीच उसकी जिंदगी में इंदु आती है, जो उसके जीवन में प्यार और उम्मीद की किरण जगाती है। लेकिन गलतफहमियों और सामाजिक दबावों के कारण उनका रिश्ता कई बार टूटने की कगार पर पहुँच जाता है। ये फिल्म फैमिली, पैशन और प्यार के बीच बैलेंस की कहानी है। जिसमें विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की जोड़ी काफी पसंद की गई है।

निर्देशक – पर्सुराम

अभिनीत – विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर, जगपति बाबू, जयाराम, वासनुकी आनंद

IMDb Rating – 6.0

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

8. टू हार्ट्स (2020)

YouTube video

2020 में रिलीज हुई ‘2 हार्ट्स’ एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो दो अलग-अलग प्रेम कहानियों को जोड़ती है। एक ओर क्रिस और सैम की कॉलेज लव स्टोरी है, जिसमें मासूमियत और सपनों की चमक है। दूसरी ओर जॉर्ज और लेस्ली की कहानी है, जो गहरे प्रेम को दर्शाती है। शुरुआत में ये दोनों कहानियाँ बिल्कुल अलग लगती हैं, लेकिन किस्मत इन्हें एक अनोखे मोड़ पर जोड़ देती है। ये फिल्म दिखाती है कि सच्चा प्यार हमेशा किसी न किसी रूप में जीवित रहता है। इसकी इमोशनल स्टोरी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है, जो दर्शकों के दिल को गहराई से छू जाती है।

निर्देशक – लांस हूल

अभिनीत – जैकब एलोर्डी, एडन कानेर, तियारा स्कोवबाई, राधा मिशेल

IMDb Rating – 6.3

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

7. रेडीमिंग लव (2022)

YouTube video

‘रेडीमिंग लव’ एक ऐतिहासिक रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी 1850 के कैलिफ़ोर्निया गोल्ड रश के दौर से ली गई है। फिल्म में एक लड़की एंजेल की कहानी है, जो बचपन से ही वेश्यावृत्ति में बेच दी जाती है। और उसका दिल नफरत और दर्द से भर जाता है। इसी दौरान उसकी जिंदगी में माइकल आता है, जो उसे बिना शर्त प्यार और सम्मान देना चाहता है। एंजेल का अतीत उसे बार-बार रोकता है, लेकिन धीरे-धीरे माइकल का सच्चा और धैर्यपूर्ण प्रेम उसके दिल को बदल देता है। फिल्म में क्षमा, मोक्ष और प्रेम की शक्ति को बेहद भावुक अंदाज में दिखाया गया है।

निर्देशक – डी. जे. कारोसों

अभिनीत – एबिगैल कौएन, टॉम लुईस, फैमके यान्सेन, एरिक डेने, लॉगन मार्शल-ग्रीन

IMDb Rating – 6.7

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

6. शिद्दत (2021)

YouTube video

शिद्दत 2021 की पॉपुलर हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसमें जग्गी की कहानी है, जो जिंदगी को जुनून से जीने वाला लड़का है। और उसकी मुलाकात कर्तिका से होती है, जो किसी और से मंगनी कर चुकी है। फिर भी जग्गी उससे प्यार कर बैठता है और उसके लिए सबकुछ दाँव पर लगाने को तैयार हो जाता है। वह सीमाओं और खतरों को पार कर कर्तिका तक पहुँचने की कोशिश करता है। ये फिल्म प्यार की ताकत को दिखाती है जो इंसान को असंभव को संभव करने की प्रेरणा देती है।

निर्देशक – कुणाल देशमुख

अभिनीत – सनी कौशल, राधिका मदान, मोहित रैना, डायना पेंटी

IMDb Rating – 7.7

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

5. प्रेमालु (2024)

YouTube video

2024 में आई मलयालम फिल्म प्रेमालु एक बेहद खूबसूरत और फ्रेश रोमांटिक कॉमेडी है। यह कहानी सचिन नाम के शर्मीले लड़के की है, जो विदेश जाने का सपना देखता है लेकिन पढ़ाई के लिए हैदराबाद पहुँचता है। वहीं उसकी मुलाक़ात रीनू से होती है, जो आत्मनिर्भर और करियर ओरिएंटेड लड़की है। शुरुआत में दोनों के विचार नहीं मिलते, मगर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल जाती है। फिल्म की सादगी, कॉमेडी और सहज अभिनय इसे यंगस्टर्स के दिल के करीब ले आते हैं। ये एक ऐसी लव स्टोरी है जो बिना ज्यादा ड्रामा के भी दिल को छू जाती है।

निर्देशक – गिरिश ए. डी.

अभिनीत – नासलेन, ममिथा बाजू, संगीथ प्रथाप, श्याम मोहन, अखिला भार्गवन

IMDb Rating – 7.8

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

4. एटोन्मेंट (2007)

YouTube video

एटोन्मेंट एक रोमांटिक वॉर-ड्रामा है, जो इयान मैकयूएन के नोवेल पर आधारित है। कहानी सेसिलिया और रॉबी के प्यार की है, जो एक झूठे आरोप के कारण बिछड़ जाते हैं। सेसिलिया की छोटी बहन ब्रियोनी, गलतफहमी में रॉबी पर आरोप लगाती है, जिससे उनका रिश्ता टूट जाता है। और रॉबी पहले जेल और फिर वॉर में चला जाता है, जबकि सेसिलिया नर्स बनकर सेवा करती है। फिल्म अधूरे प्रेम की गहरी भावनाओं को सामने लाती है। इसकी नॉन-लीनियर कहानी और इमोशनल एंडिंग इसे यादगार बनाते हैं।

निर्देशक – जो राइट

अभिनीत – केरा नाइटली, जेम्स मैक्कवॉय, साओर्से रोनन

IMDb Rating – 7.8

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

3. अर्जुन रेड्डी (2017)

YouTube video

2017 में रिलीज हुई पॉपुलर फिल्म अर्जुन रेड्डी एक तेलुगु रोमांटिक ड्रामा है। जिसमें कहानी डॉक्टर अर्जुन रेड्डी देशमुख के इर्द गिर्द घूमती है, जो पढ़ाई में प्रतिभाशाली लेकिन गुस्सैल स्वभाव का लड़का है। और मेडिकल कॉलेज में अपनी जूनियर प्रीति से प्यार कर बैठता है, लेकिन परिवार और समाज की रुकावटों के कारण उनका रिश्ता टूट जाता है। बिछड़ने के बाद अर्जुन शराब के नशे में डूब जाता है, लेकिन उसका प्यार कभी नहीं मरता है। विजय देवरकोंडा के दमदार अभिनय और फिल्म की अनफ़िल्टर्ड परफॉर्मेंस इसे कल्ट क्लासिक बनाते हैं।

निर्देशक – संदीप रेड्डी वांगा

अभिनीत – विजय देवरकोंडा, शालिनी पांडे, संजय स्वारूप, कमल कामराजु, कंचना, राहुल रामकृष्णा

IMDb Rating – 7.9

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

2. टाइटैनिक (1997)

YouTube video

1997 में आई ‘टाइटैनिक’ आजतक की टॉप रोमांटिक फिल्मों में से एक है। जिसमें एक गरीब कलाकार जैक डॉसन और एक अमीर लड़की रोज की कहानी है। जो टाइटैनिक जहाज की पहली यात्रा के दौरान मिलते हैं। दोनों का प्यार सामाजिक बंधनों को चुनौती देता है। मगर जहाज का हादसा उनकी प्रेमकथा को त्रासदी में बदल देता है। लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट की जोड़ी ने इस लव स्टोरी को अमर बना दिया है। यह फिल्म केवल रोमांस नहीं, बल्कि साहस, बलिदान और अमर यादों का प्रतीक है। जिसे आपकी बिंज वॉच लिस्ट में जरूर होना चाहिए।

निर्देशक – जेम्स कैमरून

अभिनीत – लियोनार्डो डिकैप्रियो, केट विंसलेट, बिली ज़ेन

IMDb Rating – 7.9

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

1. सीता रामम (2022)

YouTube video

सीता रामम 2022 की एक तेलुगु पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। 1960 के दशक की इस कहानी में लेफ्टिनेंट राम को कुछ पत्र मिलते हैं, जिनपर सीता लिखा होता है। और ये पत्र राम की जिंदगी बदल देते हैं और वहीं से वह सीता की तलाश शुरू कर देता है। राम और सीता की प्रेम कहानी रहस्यों, कर्तव्यों और बलिदानों से होकर गुजरती है। दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के अभिनय ने फिल्म को बेहतरीन बना दिया है। और फिल्म के शानदार म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी ने इसे यादगार लव स्टोरीज में शामिल कर दिया है।

निर्देशक – हनु राघवपुडी

अभिनीत – दुल्कर सलमान, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना

IMDb Rating – 8.5

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

फिल्म का नामरिलीज ईयरशैली (Genre)ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म
रेडेमिंग लव2022रोमांटिक ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
स्वीटहार्ट2019रोमांटिक थ्रिलरडिज़्नी+ हॉटस्टार
अर्जुन रेड्डी2017रोमांटिक ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
डबल ट्रबल2022रोमांटिक कॉमेडीडिज़्नी+ हॉटस्टार
प्रेमालु2024रोमांटिक कॉमेडीडिज़्नी+ हॉटस्टार
ब्यूटीफुल डिज़ास्टर2023रोमांटिक ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
द फैमिली स्टार2024रोमांटिक ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
शिद्दत2021रोमांटिक ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
टाइटैनिक1997रोमांटिक ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
एटोन्मेंट2007रोमांटिक ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
सीता रामम2022रोमांटिक ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
टू हार्ट्स2020रोमांटिक ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार

FAQ | क्या आप जानते हैं

शिद्दत में प्यार की ताकत कैसे दिखाई गई है? 

शिद्दत में कहानी जग्गी और कर्तिका के इर्द-गिर्द घूमती है। जग्गी की प्रेम में लगन और जुनून उसे असंभव को संभव करने के लिए प्रेरित करता है। यह फ़िल्म यह दिखाती है कि सच्चा प्रेम सीमाओं, दूरी और बाधाओं को पार कर सकता है, और जीवन में बलिदान और समर्पण की अहमियत को उजागर करती है।

एटोन्मेंट में अधूरी प्रेम कहानी का महत्व क्या है?

एटोन्मेंट सेसिलिया और रॉबी के प्रेम को दिखाती है, जो गलतफहमी और झूठ के कारण टूट जाता है। यह कहानी अपराधबोध, पश्चाताप और अधूरे प्रेम की भावनाओं को सामने लाती है। इसकी पटकथा और नॉन-लीनियर कहानी इसे यादगार और भावनात्मक रूप से गहरा बनाती है। 

टू हार्ट्स में दो अलग प्रेम कहानियाँ कैसे जुड़ी हैं?

फ़िल्म में एक युवा जोड़े और एक परिपक्व जोड़े की प्रेम कहानियाँ दिखाई गई हैं। प्रारंभ में ये अलग लगती हैं, लेकिन नियति इन्हें अप्रत्याशित तरीके से जोड़ देती है। यह फ़िल्म प्रेम, बलिदान और जीवन की अनिश्चितताओं को दिखाती है, और यह दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ देती है।

प्रेमालु की कहानी में क्या खास है?

यह फ़िल्म एक शर्मीले युवक और आत्मनिर्भर लड़की के बीच बनने वाली दोस्ती और प्यार की कहानी है। शुरू में दोनों के विचार अलग होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरे प्रेम में बदलता है। यह फ़िल्म सादगी, हास्य और यथार्थवादी अभिनय के कारण युवाओं के बीच पसंदीदा बनती है।

क्या यह फ़िल्में परिवार के साथ देखने लायक हैं?

ज्यादातर फ़िल्में परिवार के साथ देखी जा सकती हैं, लेकिन अर्जुन रेड्डी और ब्यूटीफुल डिज़ास्टर जैसी फ़िल्में युवाओं के लिए ज़्यादा उपयुक्त हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...