Overview:
डिज्नी की फिल्में हमेशा से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह रखती हैं। ऐसे में स्नो व्हाइट जैसे क्लासिक कहानी हो या फ्रोजन जैसी मॉडर्न हिट - डिज्नी की हर फिल्म दर्शकों को अपने जादुई सफर में ले जाती है। ऐसे में अगर आप भी फैमिली और बच्चों के साथ वीकेंड पर बढ़िया एंटरटेनमेंट चाहते हैं, तो ये लिस्ट जान सकते हैं।
Disney Movies on Disney Hotstar: डिज्नी हमेशा से बच्चों और बड़ों के लिए जादुई कहानियाँ रचता आया है, जिनमें कल्पनाओं की उड़ान और भावनाओं की गहराई होती है। ऐसे में 1937 की स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स से लेकर 2024 में आई मुफासा: द लायन किंग और मोआना 2 तक, हर फिल्म ने दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में पहुँचाया है। इन फिल्मों में कभी दोस्ती और परिवार का महत्व दिखाया गया है, तो कभी साहस और आत्मविश्वास की ताकत को खूबसूरती से पिरोया गया है। डिज्नी की खासियत यही है, कि इनकी हर फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि प्रेरणा और जीवन के सबक भी देती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए हॉटस्टार पर मौजूद टॉप 10 डिज्नी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
Table of contents
10. हरबी: फुली लोडेड (2005)
हरबी: फुली लोडेड डिज्नी की मशहूर कार हरबी की कहानी का नया अध्याय है। इसमें लिंडसे लोहान एक युवा लड़की मैगी के किरदार में है, जो रेसिंग का सपना देखती है। उसे एक पुरानी वॉल्क्सवैगन बीटल कार मिलती है, जिसमें कई जादुई शक्तियां होती हैं। हरबी न सिर्फ मैगी को उसकी मंजिल तक पहुँचाता है, बल्कि उसके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।ये फिल्म कॉमेडी, रेसिंग और इमोशंस का बेहतरीन मेल है। ऐसे में परिवार और बच्चों के लिए ये सफर मनोरंजन से भरपूर होने वाला है।
निर्देशक – एंजेला रॉबिन्सन
अभिनीत – लिंडसे लोहान, माइकल कीटन, मैट डिलन, ब्रेकिन मेयर, जस्टिन लॉन्ग
IMDb Rating – 5.0
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार
9. द स्लंबर पार्टी (2023)
2023 में रिलीज हुई द स्लंबर पार्टी डिज्नी की बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिसमें हल्की-फुल्की कॉमेडी है। यह कहानी कुछ लड़कियों की है, जो एक बर्थडे पार्टी को एंजॉय करने जाती हैं, लेकिन अचानक कुछ घटनाएँ उनकी रात को रोमांचक बना देती हैं। अजीबोगरीब हादसों और मजेदार गलतफहमियों के बीच यह फिल्म दोस्ती, आत्मविश्वास और मासूमियत को दर्शाती है। फिल्म का अंदाज हल्का-फुल्का है, जो दर्शकों को काफी आकर्षित करता है।
निर्देशक – निक वीस
अभिनीत – डार्बी कैंप, एम.आई.ए. चीक, रेन कैटलिक, एलेक्स कूपर कोहेन, वैलेरी अज़ली
IMDb Rating – 5.7
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार
8. मोआना 2 (2024)
मोआना 2 समुद्र और साहस की नई और बेहतरीन कहानी है। जिसमें पहली फिल्म के बाद मोआना एक बार फिर रोमांचक यात्रा पर निकलती है। इस बार उसका मिशन और भी बड़ा है। जिसमें वह अपने लोगों और समुद्र की दुनिया को जोड़ती है। फिल्म में नेचर, संस्कृति और आत्म-विश्वास का अनोखा मेल है। ऐसे में फिल्म का शानदार एनीमेशन, दमदार म्यूजिक और मोआना का निडर व्यक्तित्व इसे और खास बना देता है। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी देती है। जिसे आप बच्चों के साथ जरूर देख सकते हैं।
निर्देशक – डेविड जी. डेरिक जूनियर, जेसन हैंड, डाना लीडौक्स मिलर
अभिनीत – क्रावलहो, ड्वेन जॉनसन, टेमुएरा मॉरिसन, निकोल शर्टज़िंगर, ऐलन ट्यूडाइक
IMDb Rating – 6.5
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार
7. मुफासा: द लायन किंग (2024)
2024 में आई मुफासा: द लायन किंग क्लासिक लायन किंग का प्रीक्वल है। इसमें शेर मुफासा की संघर्षभरी यात्रा को दर्शाया गया है- कैसे वह एक साधारण अनाथ शावक से राजसिंहासन तक पहुँचता है। फिल्म गहरी भावनाओं, दोस्ती और साहस की ताकत को दर्शाती है। इसमें दिखाया गया है, कि मुफासा ने कठिन परिस्थितियों और विश्वासघात के बीच भी अपनी विरासत को कैसे बनाया। शानदार एनीमेशन और म्यूजिक ने इसे एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव बना दिया है। ऐसे में ये सिर्फ सिंबा की कहानी का विस्तार नहीं बल्कि मुफासा की गाथा है।
निर्देशक – बैरी जेनकीन्स
अभिनीत – एरों पियरे, केल्विन हैरिसन जूनियर, डॉनाल्ड ग्लोवर, बियॉन्से, ब्लू आइवी कार्टर, सेठ रोगेन
IMDb Rating – 6.6
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार
6.अलादीन (1992)
डिज्नी की फिल्म अलादीन जादू और रोमांच से भरपूर क्लासिक है। अलादीन एक गरीब लड़के की कहानी है, जिसे एक जादुई चिराग मिलता है और उसमें कैद जिन्न उसकी किस्मत बदल देता है। अलादीन का सपना है कि वह राजकुमारी जैस्मिन का दिल जीत सके, लेकिन दुष्ट जाफर उसके रास्ते में खड़ा है। फिल्म का म्यूजिक, खासकर “ए होल न्यू वर्ल्ड” आज भी दर्शकों के दिल में बसा है। यह फिल्म डिज्नी के बेहतरीन “रिनेसां” दौर की एक अहम कड़ी मानी जाती है, जिसने जादुई रोमांच और प्रेम कहानी को खूबसूरती से पेश किया है।
निर्देशक – गाइ रिची
अभिनीत – मेना मसूद, नाओमी स्कॉट, विल स्मिथ, मारवान केंजारि, नाविद नेगाहबन
IMDb Rating – 6.9
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार
5. लिलो एंड स्टिच (2002)
2002 की एनिमेटेड फिल्म लिलो एंड स्टिच डिज्नी की सबसे प्यारी कहानियों में से एक है। यह कहानी हवाई में रहने वाली एक नन्ही बच्ची लिलो और एलियन स्टिच के इर्द-गिर्द घूमती है। स्टिच को एक खतरनाक प्रयोग के रूप में बनाया गया था, लेकिन लिलो उसे दोस्त बना लेती है। दोनों की अजीबोगरीब दोस्ती धीरे-धीरे एक परिवार का रूप ले लेती है। फिल्म यह सिखाती है कि असली परिवार खून से नहीं, बल्कि प्यार और अपनापन से बनता है। मजेदार कॉमेडी, दिल छू लेने वाला संदेश और खूबसूरत सेटिंग इसे डिज्नी की पॉपुलर फिल्मों में से एक बनाता है।
निर्देशक – डीन फ्लेयसर कैंप
अभिनीत – माइया कीलोहा, क्रिस सैंडर्स, सिडनी अगुडो, जैक गैलिफ़ियानाकिस, बिली मैगनेस्सन
IMDb Rating – 7.4
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार
4. फ्रोजन (2013)
2013 की फ्रोजन डिज्नी की सुपरहिट एनिमेटेड फिल्म है। यह कहानी एरेन्डेल राज्य की दो बहनों, एल्सा और अन्ना की है। जिसमें एल्सा के पास बर्फ और हिम बनाने की अद्भुत शक्ति है, लेकिन उसका डर उसे दुनिया से अलग कर देता है। जिसमें जब राज्य संकट में फँस जाता है, तो अन्ना अपनी बहन को बचाने के लिए साहसिक यात्रा पर निकलती है। फिल्म के गाने, खासकर लेट इट गो, ने इसे वर्ल्डवाइड सुपरहिट बना दिया है।
निर्देशक – क्रिस बक, जेनिफर ली
अभिनीत – क्रिस्टन बेल, इदीना मेंज़ल, जोनाथन ग्रॉफ़, जोश गैड, सैंटिनो फॉन्टाना
IMDb Rating – 7.5
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार
3. जूटोपिया (2016)
जूटोपिया डिज्नी की बेहतरीन और क्रिएटिव फिल्म है। इसमें जानवरों की आधुनिक दुनिया दिखाई गई है, जहाँ हर प्रजाति एक बड़े शहर में साथ रहती है। कहानी है खरगोश पुलिस अफसर जुडी हॉप्स और चालाक लोमड़ी निक वाइल्ड की, जो मिलकर एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हैं। फिल्म टॉप एंटरटेनर होने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देती है। फिल्म में मौजूद एनिमेशन, कॉमेडी और थ्रिल दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखता है। इसे ऑस्कर में “सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म” का पुरस्कार भी मिला हुआ है।
निर्देशक – बायरन हॉवर्ड, रिच मूर
अभिनीत – गिनिफर गुडविन, जेसन बेटमैन, जे.के. सिमंस, जेनी स्लेट
IMDb Rating – 8.0
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार
2. ब्यूटी एंड द बीस्ट (1991)
1991 की ब्यूटी एंड द बीस्ट डिज्नी की सबसे रोमांटिक एनिमेटेड फिल्मों में से एक है। यह कहानी बेल नामक लड़की और एक श्रापित राजकुमार की है। जो एक दानव के रूप में बदल गया है। बेल का सच्चा प्यार और दयालुता उस राजकुमार को उसकी असली शक्ल में लौटाती है। फिल्म का संगीत और एनीमेशन शानदार है। “टेल ऐज ओल्ड ऐज टाइम” जैसे गाने इसे सदाबहार बनाते हैं। यह फिल्म पहली एनिमेटेड मूवी थी जिसे ऑस्कर के बेस्ट पिक्चर के लिए नामांकन मिला, जो इसकी ऐतिहासिक सफलता को दर्शाता है।
निर्देशक – गैरी ट्रूजडेल, किर्क वाइज़
अभिनीत – ओहारा, रॉबी बेंसन, रिचर्ड व्हाइट, एंजेला लैंसबरी, जेरी ऑर्बैक
IMDb Rating – 8.1
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार
1. द लायन किंग (1994)
द लायन किंग डिज्नी की सबसे पॉपुलर एनिमेटेड फिल्मों में से एक है। इसमें सिंबा नाम के एक छोटे शेर की कहानी है, जिसे अपने पिता मुफासा की मौत और चाचा स्कार की साजिश का सामना करना पड़ता है। डर और आत्मग्लानि से जूझने के बाद, सिंबा हिम्मत जुटाकर अपनी जिम्मेदारियों को स्वीकार करता है। फिल्म के गाने जैसे सर्कल ऑफ लाइफ और हकुना मटाटा दुनियाभर में पॉपुलर हुए हैं। यह फिल्म जीवन चक्र, साहस और परिवार की अहमियत को खूबसूरती से दर्शाती है।
निर्देशक – रॉजर एलर्स, रॉब मिनकोफ़
अभिनीत – मैथ्यू ब्रॉडरिक, जेम्स अर्ल जोन्स, जेरेमी आयरन्स, मोइरा केली, नेथन लेन
IMDb Rating – 8.5
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार
| फिल्म का नाम | रिलीज वर्ष | शैली | OTT प्लेटफ़ॉर्म |
|---|---|---|---|
| लिलो और स्टिच | 2002 | एनीमेशन, कॉमेडी, साइंस फिक्शन | डिज़्नी+ हॉटस्टार |
| अलादीन | 1992 | एनीमेशन, फैंटेसी, रोमांस | डिज़्नी+ हॉटस्टार |
| मुफ़ासा: द लायन किंग | 2024 | एनीमेशन, एडवेंचर, ड्रामा | डिज़्नी+ हॉटस्टार |
| मोआना 2 | 2024 | एनीमेशन, म्यूज़िकल, एडवेंचर | डिज़्नी+ हॉटस्टार |
| द लायन किंग | 1994 | एनीमेशन, ड्रामा, म्यूज़िकल | डिज़्नी+ हॉटस्टार |
| द स्लंबर पार्टी | 2023 | कॉमेडी, फैमिली | डिज़्नी+ हॉटस्टार |
| फ़्रोज़न | 2013 | एनीमेशन, म्यूज़िकल, फैंटेसी | डिज़्नी+ हॉटस्टार |
| हरबी: फुली लोडेड | 2005 | कॉमेडी, स्पोर्ट्स, फैमिली | डिज़्नी+ हॉटस्टार |
| ज़ूटोपिया | 2016 | एनीमेशन, क्राइम, कॉमेडी | डिज़्नी+ हॉटस्टार |
| ब्यूटी एंड द बीस्ट | 1991 | एनीमेशन, रोमांस, म्यूज़िकल | डिज़्नी+ हॉटस्टार |
FAQ | क्या आप जानते हैं
लिलो और स्टिच एक अद्भुत दोस्ती और परिवार की कहानी है, जिसमें हवाई की छोटी लड़की लिलो और विदेशी प्रयोग स्टिच की रोमांचक मस्ती दिखाई गई है।
मुफ़ासा: द लायन किंग मूल लायन किंग की कहानी का प्रीक्वल है। इसमें मुफ़ासा का बचपन, उसके पिता के साथ रिश्ता, जिम्मेदारियों को समझना और बाद में सिम्बा के लिए सीख प्रदान करना दिखाया गया है। फिल्म साहस, नेतृत्व और परिवार के महत्व को उजागर करती है। उच्च गुणवत्ता वाले एनीमेशन और रोमांचक कहानी इसे बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए आकर्षक बनाती है।
ब्यूटी एंड द बीस्ट में प्रेम, सहानुभूति और साहस की कहानी है, इसके क्लासिक गाने और एनीमेशन इसे हर उम्र के दर्शकों के लिए खास बनाते हैं।
द स्लंबर पार्टी बच्चों और परिवार के लिए बनाई गई कॉमेडी फिल्म है। इसमें दोस्ती, मजेदार रोमांच और हास्यपूर्ण घटनाएं दिखाई गई हैं। फिल्म छोटे बच्चों को मनोरंजन देती है, साथ ही दोस्ती और टीम वर्क के मूल्य भी सिखाती है। यह फिल्म हंसी और उत्साह के साथ परिवारिक समय बिताने के लिए आदर्श है।
ज़ूटोपिया में समानता, मित्रता और समाज में भेदभाव का विरोध दिखाया गया है, साथ ही अपराध और रहस्य की कहानी भी है।
फ़्रोज़न की कहानी दो बहनों एल्सा और अन्ना के इर्द-गिर्द घूमती है। एल्सा की जादुई शक्तियाँ और अन्ना का साहस कहानी को रोमांचक बनाते हैं। फ़्रोज़न प्रेम, परिवार और आत्म-स्वीकृति का संदेश देती है। इसके संगीत, सुंदर एनीमेशन और हास्य इसे बच्चों और बड़ों के लिए आकर्षक बनाते हैं।










