Disney Hotstar Binge Watch List
12 Indian Inspirational Movies on Disney Hotstar

Overview:

वीकेंड एंटरटेनमेंट को मोटिवेशनल टच देने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार बिंज वॉचलिस्ट में शामिल करें 12 इंडियन इंस्पिरेशनल फिल्में। जिनमें संघर्ष, सपनों और सफलता की कहानियां का खूबसूरत मेल है। मोटिवेशन और फैमिली ड्रामा का ये परफेक्ट कलेक्शन मूवी लवर्स के लिए बेस्ट है।

Inspirational Movies on Disney Hotstar: सिनेमा केवल मनोरंजन का जरिया नहीं होता, बल्कि यह समाज और व्यक्तियों के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम भी बनता है। कुछ फिल्में दर्शकों के दिल को गहराई से छू जाती हैं और उन्हें यह एहसास कराती हैं कि संघर्ष चाहे जितना बड़ा क्यों न हो, आत्मविश्वास और मेहनत से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। ऐसी कहानियाँ हमें यह सिखाती हैं कि जीवन में असफलताएँ अंत नहीं होतीं, बल्कि नई शुरुआत का रास्ता खोलती हैं। ऐसी फिल्में हर दर्शक को ये संदेश देती हैं कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, अगर हिम्मत और जज्बा है तो सपनों को सच किया जा सकता है। आइए आपकी डिज्नी हॉटस्टार बिंज-वॉच लिस्ट के लिए 12 टॉप इंस्पायरिंग कहानियों पर नजर डालते हैं।

12. हेलिकॉप्टर ईला (2018)

YouTube video

हेलिकॉप्टर ईला एक सिंगल मदर ईला की कहानी है, जिसने अपना पूरा जीवन अपने बेटे को बड़ा करने में लगा दिया। वह बेटे के हर फैसले में दखल देती है, जिससे बेटा अपनी स्वतंत्रता खोने लगता है। जैसे-जैसे बेटा बड़ा होता है, वह माँ से दूरी बनाने लगता है। तब ईला को एहसास होता है कि उसने अपनी खुद की जिंदगी को भुला दिया है। फिल्म में माँ-बेटे के रिश्ते की मिठास और खटास को खूबसूरती से दिखाया गया है। यह कहानी हर उस माँ के लिए संदेश है कि बच्चों की परवरिश के साथ-साथ खुद की पहचान बनाए रखना भी जरूरी है।

निर्देशक – प्रदीप सरकार

अभिनीत – काजोल, रिद्धि सेन, नेहा धूपिया

IMDb Rating – 5.5

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

11. छपाक (2020)

YouTube video

छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। जिसमें एक लड़की की कहानी है, जो एक दिन अचानक हुए हमले के बाद चेहरा तो खो देती है, लेकिन अपनी पहचान और आत्मविश्वास को बरकरार रखती है। समाज की निगाहें, कानूनी लड़ाई और निजी संघर्ष उसके जीवन को कठिन बनाते हैं, लेकिन वह न सिर्फ खुद को संभालती है बल्कि अन्य पीड़ितों के लिए भी लड़ाई लड़ती है। फिल्म में दर्द, हिम्मत और उम्मीद को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है। ये फिल्म बताती है कि एक औरत कितनी भी बड़ी मुसीबत में हो, अपने साहस से वह सबकुछ बदल सकती है।

निर्देशक – मेघना गुलज़ार

अभिनीत – दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी

IMDb Rating – 5.5

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

10. पंगा (2020)

YouTube video

“पंगा” एक साधारण लड़की के सपनों और संघर्षों की प्रेरणादायक कहानी है। जो कभी भारत की कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी रह चुकी होती है और शादी के बाद अपने खेल करियर से दूर हो जाती है। लेकिन उसके दिल में अब भी अपने अधूरे सपनों को पूरा करने की चाहत जलती रहती है। समाज की बंदिशें, परिवार की जिम्मेदारियाँ और उम्र के सवाल उसके रास्ते में बाधाएँ बनते हैं, परन्तु उसका जज्बा उसे हार मानने नहीं देता है। और अपने पति और बेटे के सहयोग से वह फिर से मैदान में उतरती है और साबित करती है कि जीवन में दूसरा मौका भी लिया जा सकता है। “पंगा” केवल एक खेल की कहानी नहीं, बल्कि हर उस औरत की आवाज है जो अपने सपनों को दोबारा जीने की हिम्मत जुटाती है।

निर्देशक – अश्विनी अय्यर तिवारी

अभिनीत – कंगना रनौत, जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा

IMDb Rating – 6.8

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

9. भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया (2021)

YouTube video

भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया 1971 के भारत-पाक युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है। इसमें स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक और भुज के ग्रामीणों की वीरता दिखाई गई है। जब दुश्मनों ने हवाई पट्टी को खत्म कर दिया, तब गाँव की औरतों और ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रातोंरात रनवे को फिर से बनाया। उनकी इस बहादुरी ने भारतीय वायुसेना को युद्ध जीतने में मदद की। यह फिल्म देशभक्ति, साहस और एकता की गाथा है, जो बताती है कि जब संकट आता है, तो आम इंसान भी देश का सच्चा सिपाही बन जाता है।

निर्देशक – अभिषेक दुधैया

अभिनीत – अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फ़तेही

IMDb Rating – 7.2

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

8. सरफिरा (2025)

YouTube video

सरफिरा उद्यमी जी. आर. गोपीनाथ की जिंदगी से प्रेरित फिल्म है। उन्होंने यह सपना देखा कि भारत का आम आदमी भी हवाई जहाज से यात्रा कर सके। समाज की आलोचना, आर्थिक दिक्कतें और निजी संघर्ष उनके रास्ते में आए, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। फिल्म यह दिखाती है कि बड़े सपने देखने के लिए जुनून चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए साहस। सरफिरा हर उस इंसान की कहानी है जो असंभव को संभव बनाने का हौसला रखता है। यह फिल्म हमें याद दिलाती है कि सही सोच और मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

निर्देशक – सुधा कोंगरा

अभिनीत – अक्षय कुमार, राधिका मदन, परेश रावल

IMDb Rating – 7.2

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

7. नेरु (2023)

YouTube video

नेरु एक मलयालम कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें एक नेत्रहीन महिला अपनी इंसाफ की लड़ाई लड़ती है। वह यौन शोषण की शिकार होती है और समाज की चुप्पी के बावजूद साहस के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह कानून की पेचीदगियाँ और समाज की सोच उसकी राह में बाधा बनती हैं। लेकिन सच और हिम्मत से वह आगे बढ़ती है। यह फिल्म न सिर्फ न्याय की ताकत को दिखाती है बल्कि यह भी बताती है कि जब एक औरत आवाज उठाती है, तो वह अकेली नहीं रहती।

निर्देशक – जीतू जोसेफ

अभिनीत – मोहनलाल, अनुपमा परामेश्वरन, प्रियंका नायर

IMDb Rating – 7.5

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

6. 83 (2021)

YouTube video

83 भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत पर आधारित फिल्म है। उस समय कोई नहीं मानता था कि भारत जीत सकता है, लेकिन कप्तान कपिल देव और उनकी टीम ने असंभव को संभव कर दिखाया। फिल्म खिलाड़ियों की मेहनत, टीम स्पिरिट और देशभक्ति को शानदार तरीके से दिखाती है। यह केवल खेल की कहानी नहीं है बल्कि एक ऐसे सपने की दास्तान है जिसने पूरे देश को आत्मविश्वास से भर दिया। ये फिल्म साबित करती है कि जब लोग एकजुट होकर विश्वास से खेलते हैं, तो इतिहास रचा जा सकता है।

निर्देशक – कबीर खान

अभिनीत – रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन

IMDb Rating – 7.5

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

5. नीरजा (2016)

YouTube video

ये फिल्म एक बहादुर एयर होस्टेस नीरजा भनोट की कहानी है, जिन्होंने 1986 में पैन-एम फ्लाइट हाईजैक के दौरान यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी थी। आतंकियों से घिरी फ्लाइट में नीरजा ने डर के बजाय जिम्मेदारी को चुना और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने अपनी जान देकर समाज में असली उदाहरण पेश किया। फिल्म नीरजा की बहादुरी और बलिदान को इतनी संवेदनशीलता से पेश करती है कि दर्शकों की आँखें नम हो जाती हैं। यह सिर्फ एक बायोग्राफी नहीं, बल्कि नारी शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम है।

निर्देशक – राम माधवानी

अभिनीत – सोनम कपूर, शबाना आजमी, शेखर रविजानी

IMDb Rating – 7.6

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

4. मिशन मंगल (2019)

YouTube video

मिशन मंगल भारत के पहले मंगलयान मिशन की सच्ची कहानी पर आधारित है। इसमें इसरो की टीम की मेहनत और जज्बे को दिखाया गया है, जिसने सीमित संसाधनों और बजट में ऐसा करिश्मा कर दिखाया जो पहले असंभव लगता था। फिल्म में खासतौर पर महिला वैज्ञानिकों की भूमिका को रेखांकित किया गया है, जिन्होंने परिवार और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाते हुए इस ऐतिहासिक मिशन को सफल बनाया। यह कहानी बताती है कि जब सपनों में विश्वास और टीमवर्क हो, तो असंभव भी संभव हो सकता है।

निर्देशक – जगन शक्ति

अभिनीत – अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी

IMDb Rating – 7.9

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

3. सुपर 30 (2019)

YouTube video

सुपर 30 बिहार के महान गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। आनंद खुद आईआईटी तक पहुँचने में असफल रहे, लेकिन उन्होंने तय किया कि गरीब बच्चों के सपनों को पंख देंगे। और वे “सुपर 30” क्लास की शुरुआत करते हैं, जिसमें 30 होनहार लेकिन गरीब छात्रों को मुफ्त में आईआईटी की तैयारी कराते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह समाज की ताने-बाने, पैसों की कमी और राजनीति की अड़चनें उनके रास्ते में आती हैं, लेकिन वे कभी हार नहीं मानते। यह कहानी शिक्षा की ताकत और सच्चे मार्गदर्शन से सपनों को पूरा करने की मिसाल है।

निर्देशक – विकास बहल

अभिनीत – ऋतिक रोशन, मृणाल ठाकुर

IMDb Rating – 7.9

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

2. पिंक (2016)

YouTube video

पिंक तीन लड़कियों की कहानी है, जिन पर समाज और कानून झूठे आरोप लगाता है। एक पार्टी के बाद हुई घटना उन्हें अदालत तक खींच लाती है, जहाँ उन्हें बार-बार कटघरे में खड़ा किया जाता है। लेकिन एक वकील उनके लिए आवाज उठाते हैं। वे अदालत में साबित करते हैं कि “ना” का मतलब हमेशा “ना” होता है और किसी भी महिला की इच्छा के खिलाफ कुछ करना अपराध है। यह फिल्म महिलाओं की गरिमा, उनकी स्वतंत्रता और उनके अधिकारों का सशक्त चित्रण करती है। यह केवल एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं बल्कि समाज के सोचने के तरीके पर गहरा प्रहार है।

निर्देशक – अनिरुद्ध रॉय चौधरी

अभिनीत – अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, एंड्रिया तारियांग

IMDb Rating – 8.0

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

1. 12वीं फेल (2033)

YouTube video

12वीं फेल आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा की असली जिंदगी से प्रेरित फिल्म है। यह कहानी बताती है कि कैसे एक छोटे गाँव में जन्मा गरीब लड़का अपनी मेहनत और लगन से असफलताओं को पीछे छोड़कर बड़ी सफलता हासिल करता है। पढ़ाई में कई बार फेल होने और आर्थिक तंगी के बावजूद मनोज ने कभी हार नहीं मानी। फिल्म में संघर्ष, गरीबी, पारिवारिक दबाव और उम्मीद की ताकत को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। ये फिल्म उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सपनों को सच करने की हिम्मत रखते हैं।

निर्देशक – विधु विनोद चोपड़ा

अभिनीत – विक्रांत मैसी, मेधा शंकर

IMDb Rating – 9.2

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – डिज्नी हॉटस्टार

फ़िल्म का नामरिलीज़ वर्षजॉनरओटीटी प्लेटफ़ॉर्म
१२वीं फेल2023प्रेरणादायक ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
सुपर ३०2019जीवनी पर आधारित ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
छपाक2020सामाजिक ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
पिंक2016कोर्टरूम ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
मिशन मंगल2019विज्ञान-ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
नेरु2023कोर्टरूम ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
नीरजा2016जीवनी पर आधारित ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
८३2021खेल-ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया2021देशभक्ति-ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
सरफिरा2024प्रेरणादायक ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
हेलिकॉप्टर ईला2018पारिवारिक ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार
पंगा2020खेल-ड्रामाडिज़्नी+ हॉटस्टार

FAQ | क्या आप जानते हैं

सुपर ३० की कहानी किस पर आधारित है?

सुपर ३० गणितज्ञ आनंद कुमार की सच्ची कहानी है, जिन्होंने गरीब और वंचित बच्चों को आईआईटी जैसी कठिन परीक्षा पास करने के लिए निःशुल्क शिक्षा दी। फिल्म शिक्षा की ताकत और सामाजिक बदलाव का संदेश देती है।

१२वीं फेल फिल्म क्यों देखनी चाहिए?

यह फिल्म उन युवाओं की प्रेरणादायक कहानी है, जो असफलताओं से हार मानने के बजाय आगे बढ़ने का साहस रखते हैं। यह बताती है कि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास से सपनों को सच किया जा सकता है।

नीरजा फिल्म किस पर आधारित है?

यह फिल्म एयर होस्टेस नीरजा भनोट की सच्ची कहानी पर बनी है, जिन्होंने विमान हाईजैक में यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी।

८३ फिल्म क्यों प्रेरणादायक है?

यह फिल्म 1983 क्रिकेट विश्वकप की ऐतिहासिक जीत को दिखाती है, जिसने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी।

सरफिरा फिल्म का मुख्य विषय क्या है?

सरफिरा फिल्म उस इंसान की प्रेरणादायक यात्रा है, जिसने साधारण परिस्थितियों से उठकर आम आदमी के लिए हवाई यात्रा को सस्ता बनाने का सपना देखा और उसे पूरा करने की कोशिश की।

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया किस घटना से जुड़ी है?

यह फिल्म 1971 के युद्ध के समय भुज की महिलाओं की बहादुरी को दिखाती है। उन्होंने एयरबेस को फिर से बनाया और देशभक्ति का ऐसा उदाहरण दिया, जो इतिहास में अमर हो गया।

हेलिकॉप्टर ईला क्यों देखनी चाहिए?

यह फिल्म एक माँ और बेटे के अनोखे रिश्ते की कहानी है। यह बताती है कि परिवार और जिम्मेदारियों के बीच भी सपनों को पूरा किया जा सकता है और नई पहचान बनाई जा सकती है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...