Summary: ओटीटी और बॉलीवुड से लोकप्रिय फ्लोरा सैनी की बिग बॉस 9 तेलुगु में एंट्री
फ्लोरा सैनी, ‘गंदी बात’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस, बिग बॉस 9 तेलुगु में अपनी एंट्री कर चुकी हैं। घरेलू हिंसा और संघर्ष के बाद उन्होंने बॉलीवुड और ओटीटी में अपनी पहचान बनाई है।"
Who is Flora Saini: बिग बॉस 9 तेलुगु की शुरुआत हो चुकी है। शो का प्रीमियर रविवार रात को धमाकेदार अंदाज में हुआ। नागार्जुन लगातार सातवीं बार होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं। रियलिटी शो के पहले 15 प्रतियोगियों की एंट्री हो चुकी है, साथ ही शो को होस्ट कर रहे एक्टर नागार्जुन ने सभी कंसेट्स्टेंट को दर्शकों से मिलवा दिया है, लेकिन इस बिग बॉस 9 तेलुगु में जिसने सबका ध्यान खींचा उनका नाम है फ्लोरा सैनी। ये एक्ट्रेस गंदी बात और कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इस दौरान फ्लोरा सैनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
फ्लोरा ने दर्दनाक अतीत से जूझकर बनाई पहचान
दरअसल, 46 साल की फ्लोरा सैनी शो में एंट्री लेने वाली दूसरी कंटेस्टेंट थीं। उन्होंने शो में अपने एक टॉक्सिक रिश्ते के बारे में बात की जिसमें उनके साथ फिजिकली और मेंटल तरीके से टॉर्चर किया गया था। 2022 में, फ्लोरा ने अपने अपमानजनक रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और बताया कि 2007 में वह अपने एक्स के हाथों घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थीं। हालांकि, फ्लोरा ने पहली बार 2018 में मीटू मूमेंट के दौरान अपने एक्स द्वारा उनके साथ किए गए उत्पीड़न के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी। लेकिन 2022 में, उन्होंने खुलासा किया कि उनका एक्स न केवल उन्हें, बल्कि उनके माता-पिता को भी जान से मारने की धमकी देता था।
गौरांग दोशी का क्या है फ्लोरा से रिश्ता?
फ्लोरा ने फिल्ममेकर गौरांग दोशी के बारे में बताया कि वो साथ गौरांग दोशी के लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। गौरांग, जिन्होंने मात्र 16 वर्ष की आयु में बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में कदम रखा और अपने पिता विनोद दोशी द्वारा निर्मित दिल, बेटा, राजा जैसी फिल्मों से फ़िल्म लिखने की कला सीखी थी। फ्लोरा सैनी ने 2018 में प्रोड्यूसर गौरांग दोषी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उस दौरान, एक्ट्रेस ने बताया था की रिलेशनशिप के दौरान गौरांग उन्हें मारते-पीटते थे और उन्होंने अपनी शादी शुदा होने की बात भी छुपाई थी। एक रात गौरांग ने हद पार कर ली जब उन्होंने फ्लोरा को मारकर उनका जबड़ा तोड़ दिया था।
फ्लोरा सैनी को ओटीटी से मिली पहचान
बता दें, फ्लोरा सैनी ने 1999 में तेलुगु फिल्म ‘प्रेमा कोसम’ से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने सुपरहिट फिल्म ‘नरसिम्हा नायडू’ (2002) में भी काम किया है। अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं फ्लोरा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।फ्लोरा ‘गांधी पार्क’, ‘प्रेमथो रा’, ‘नरसिम्हा नायडू’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस अब बिग बॉस 9 तेलुगु में दिखाई देने वाली हैं जो शो की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। फिल्मों के अलावा, फ्लोरा ओटीटी का एक लोकप्रिय नाम है। उन्होंने ‘गंदी बात’, ‘इनसाइड एज’, ‘डुपुर ठाकुरपो’, ‘मायानगरी: सिटी ऑफ ड्रीम्स’, ‘आर्या’ और ‘राणा नायडू’, ‘द ट्रायल’ जैसी कई फिल्मों और सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।इसके अलावा फ्लोरा श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म को ‘स्त्री’ में भूत का किरदार निभाने के लिए भी जाना जाता है। यानि स्त्री में जिस एक्ट्रेस ने स्त्री का किरदार निभाया था वह फ्लोरा ही थीं।
