Overview: चंद्र ग्रहण का प्रभाव और उपाय
7 सितंबर 2025 चंद्र ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। स्वास्थ्य, धन, संबंधों में उतार-चढ़ाव होंगे। मंत्र जाप, दान और स्नान से दोष कम होंगे।
Chandra Grahan 2025 Zodiac Effect: चंद्र ग्रहण की घटना ज्योतिष, धर्म और विज्ञान के नजरिए से अलग-अलग मानी जाती है। विज्ञान के अनुसार जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तब चंद्र ग्रहण होता है। वहीं ज्योतिष और धर्म में चंद्र ग्रहण की घटना को अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण का दुष्प्रभाव राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर भी पड़ता है। इसलिए ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
रविवार 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है जोकि देश दुनिया के साथ ही राशियों को भी प्रभावित करेगा। ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगी और 8 सितंबर रात 1 बजकर 26 मिनट पर चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा। भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि को लगने वाला यह ग्रहण भारत में देखा जाएगा। इसलिए यहां इसका सूतक भी मान्य होगा। सूतक की शुरुआत दोपहर 12 बजकर 58 से हो जाएगी। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा और इस दौरान कौन से उपाय कर आप ग्रहण के दुष्प्रभाव या ग्रहण के दोष से बच सकते हैं।
12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव और उपाय

मेष राशि:- चंद्र ग्रहण का प्रभाव राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। बात करें मेष राशि वालों की तो ग्रहण के दौरान आप में मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। कार्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
उपाय- ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए मेष राशि वाले ग्रहण के दौरान मित्रों का जाप करें और ग्रहण के बाद तांबे के पत्र से भगवान को जल चढ़ाएं।
वृषभ राशि:- यह राशि चक्र की दूसरी राशि है। ग्रहण के दौरान आपको बात करने समय बहुत संयम बरतने की जरूरत है, वरना वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वृषभ राशि वाले ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के बाद सफेद वस्त्र, दूध का दान करें और ग्रहण के दौरान शुक्र मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि-मिथुन राशि वाले नौकरी-व्यवसाय में बहुत ही सतर्कता के साथ कार्य करें। संतान को लेकर चिंता में वृद्धि हो सकती है।
उपाय- हरे वस्त्र का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क राशि:- कर्क राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और मानसिक अस्थिरता भी होने की संभावना है।
उपाय- ग्रहण के बाद गंगाजल मिलाकर स्नान करें और सफेद रंग की चीजों का दान करें।
सिंह राशि:- सिंह राशि वालों के दांपत्य जीवन में मतभेद होने की संभावना है। अगर आप साझेदारी में बिजनेस करते हैं तो भी मतभेद की संभावना बन सकती है।
उपाय- ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर शिवलिंग पर जल अर्पित करें और ग्रहण के दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशि:- ग्रहण के दौरान कन्या राशि वालों के कार्य में अड़चन उत्पन्न हो सकती है। साथ ही आर्थिक हानि की भी संभवना बन रही है।
उपाय- आप ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। हरी मूंग की दाल और हरी सब्जियों का दान करें।
तुला राशि:- तुला राशि वालों के प्रेम और दांपत्य जीवन में कुछेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
उपाय- ग्रहण के बाद कन्याओं को खीर या वस्त्र का दान करना उत्तम रहेगा।
वृश्चिक राशि:- आपके घर-परिवार में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही जमीन-जायदाद को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।
उपाय- ग्रहण के बाद लाल रंग की चीजों का दान करें।
धनु राशि:- चंद्र ग्रहण आपकी राशि को भी प्रभावित करेगा। इस दौरान आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। आपको यात्रा से बचना चाहिए।
उपाय- पीली वस्तु या फिर हल्दी का दान करना उत्तम रहेगा।
मकर राशि:- ग्रहण के दौरान धन हानि की संभावना बन रही है, सतर्क रहें।
उपाय- ग्रहण के बाद स्नान करें और तिल के तेल का दान करें।
कुंभ राशि:- चंद्र ग्रहण आपकी राशि में ही लग रहा है, इसलिए ग्रहण का दुष्प्रभाव आपकी राशि में सबसे अधिक रह सकता है। आपके जीवन में अचानक कुछ परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
उपाय- ग्रहण के बाद स्नान करें और फिर पितरों का तर्पण करें।
मीन राशि:- मानसिक अस्थिरता रहेगी और सेहत भी प्रभावित हो सकता है।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
