Mars Transit 2025
Mars Transit 2025

Overview: मंगल गोचर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

तुला राशि में मंगल का गोचर कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा। मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को धनलाभ व सफलता के अवसर मिलेंगे।

Mangal Gochar 2025 in Libra: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को पराक्रम, ऊर्जा, साहस, शक्ति, रक्त और भूमि आदि का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह लगभग डेढ़ महीने में राशि बदलते हैं। मंगल की चाल में बदलाव होने का प्रभाव भी राशियों समेत देश दुनिया पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को भूमिपुत्र और सेनापति की उपाधि प्राप्त है। फिलहाल मंगल कन्या राशि में विराजमान है और इसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में मंगल की एंट्री होते ही कुछ राशि वालों पर मंगल मेहरबान होंगे और इन राशियों के किस्मत चमक जाएगी।

मंगल गोचर 2025 कब

Mangal Gochar 2025 Date
Mangal Gochar 2025 Date

भूमिपुत्र मंगल शनिवार 13 सितंबर 2025 को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करने वाले हैं। तुला राशि में मंगल का गोचर 13 सितंबर की रात 9 बजकर 34 मिनट पर होगा। बता दें कि तुला शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। मंगल के तुला राशि में गोचर करने के बाद 15 सितंबर को शुक्र भी तुला राशि में आ जाएंगे, जिससे तुला राशि में मंगल-शुक्र की युति बनेगी और शुभ भृगु मंगल योग का निर्माण होगा। ज्योतिष की माने तो मंगल के तुला राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर असर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ ऐसी रशियां हैं जिनके लिए मंगल बेहद शुभ साबित होंगे। इन राशि के जातकों को जीवन में नए अवसर मिलेंगे और धन लाभ का योग बनेगा।

मंगल गोचर तुला राशि के लिए शुभ

Mangal Rashi Parivartan Libra Horoscope
Mangal Rashi Parivartan Libra Horoscope

तुला राशि में मंगल का गोचर लग्न भाव में होगा जोकि बेहद शुभ और सकारात्मक साबित होगा। मंगल जबतक आपकी राशि में रहेंगे, आपको सफलता, धन, साहस और पराक्रम प्रदान करते रहेंगे। इस समय नौकरी व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही प्रमोशन की भी मिल सकता है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा जिससे हर काम में आपको सफलता मिलेगी। विवाहित लोगों के जीवन में भी खुशियों का आगमन होगा। आप इस अवधि में शानदार जीवन जीएंगे और जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा।

कन्या राशि वालों को होगा धन लाभ

बात करें कन्या राशि की तो, मंगल गोचर कर आपके धन लाभ भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए मंगल गोचर के बाद कन्या राशि वालों के जीवन में धन की कमी दूर हो जाएगी। साथ ही आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी या कहीं से रुका हुआ धन भी मिल सकता है। ऐसे काम जो बहुत लंबे समय से रुके हुए थे या किसी कारण अड़चन आ रही थी, इसका समाधान भी इस अवधि में हो जाएगा। मंगल आपकी राशि में आकर सुख समृद्धि का विस्तार करेंगे। खासकर मीडिया, बैंकिंग और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिले सकता है।

कुंभ राशि के लिए मंगल गोचर भाग्यशाली

Mangal Gochar Effect in kumbh rashi
Mangal Gochar Effect in kumbh rashi

तुला राशि में आकर मंगल कुंभ राशि वालों के लिए भी बेहद शुभ साबित होंगे। क्योंकि मंगल कुंभ राशि से भाग्य स्थान पर संचरण करेंगे, जिससे कि हर कार्य में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और काम सफल होंगे। इस समय शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सफलता हासिल होगी और बौद्धिक कार्यों में प्रगति मिलेगी। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करने के लिए इच्छुक हैं, उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...