calf raises benefits for diabetes
calf raises benefits for diabetes

Overview:

फ्रांस की मशहूर बायोकेमिस्ट और न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्टसेलिंग लेखिका जेसी इंचास्पे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताया है। इस एक्सरसाइज को खाने के बाद करने से ब्लड शुगर को तेजी से कंट्रोल किया जा सकता है।

Exercise for Diabetic Patients: डायबिटीज आज के समय में लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, अनहेल्दी फूड और एक्सरसाइज की कमी ने इसे और बढ़ावा दिया है। लोग जानते हैं कि इस ‘साइलेंट किलर’ बीमारी से बचने के लिए उन्हें एक्सरसाइज करनी चाहिए। लेकिन कई बार चाहते हुए भी वे इसके लिए समय नहीं निकाल पाते। लेकिन अब एक ऐसी एक्सरसाइज का पता चला है जो सिर्फ 5 से 10 मिनट करने पर ही ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकती है।

मशहूर बायोकेमिस्ट ने किया शेयर

Diabetes and sleep disorders
Diabetes and sleep disorders

फ्रांस की मशहूर बायोकेमिस्ट और न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्टसेलिंग लेखिका जेसी इंचास्पे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताया है। इस एक्सरसाइज को खाने के बाद करने से ब्लड शुगर को तेजी से कंट्रोल किया जा सकता है। इस जादुई एक्सरसाइज का नाम है ‘काफ रेज’।

जानिए क्यों असरदार है काफ रेज

काफ रेज एक्सरसाइज को सोलुप पुशअप भी कहते हैं। यह एक बहुत ही सिंपल एक्सरसाइज है, जिसे आप कहीं भी यानी घर, ऑफिस, स्कूल या कैफे, गार्डन में आसानी से कर सकते हैं। जेसी कहती हैं, मान लीजिए आपने अभी-अभी डोनट, पास्ता या कुछ और हाई कार्ब खा लिया है। अब बस आपको 5 से 10 मिनट काफ रेज एक्सरसाइज करनी है। आपका ग्लूकोज स्पाइक बहुत ही कम होगा।

इसलिए असरदार है यह एक्सरसाइज

जेसी ने बताया कि काफ रेज एक्सरसाइज सुनने में जितनी आसान है, उतनी ही असरदार भी। इससे पिंडली यानी काफ की एक अ​हम मांसपेशी ‘सोलियस’ एक्टिव होती है। यह मांसपेशी खाने के बाद ब्लड से ग्लूकोज को सोखने में मदद करती है। यही कारण है कि जब आप यह एक्सरसाइज करते हैं तो ब्लड शुगर का लेवल जल्दी कंट्रोल में आ जाता है।

खुद को दें सिर्फ 5 से 10 मिनट

काफ रेज एक्सरसाइज करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपने पैरों को जमीन पर सीधा रखें। आप इसे जूते पहनकर भी कर सकते हैं। अब अपनी एड़ियों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और फिर नीचे रखें। यह प्रक्रिया लगातार 5 से 10 मिनट तक करें। इस एक्सरसाइज में बिना पसीना बहाए आप अपने ब्लड शुगर को काबू में रख सकते हैं।

रिसर्च ने भी माना फायदेमंद

अपने वीडियो में जेसी ने एक रिसर्च का भी हवाला दिया है। ‘ए पोटेंट फिजियोलॉजिकल मेथर्ड टू मैग्नीफाई एंड सस्टेन सेल्यूलोज ऑक्सीडेटिव मेटाबॉलिज्म इंप्रूव ग्लूकोज एंड लिपिड रेगुलेशन’ स्टडी में लोगों को 5 घंटे तक काफ रेज करने को कहा गया। इसके परिणाम चौंकाने वाले थे। नियमित रूप से काफ रेज करने वाले लोगों की ब्लड शुगर में 52% तक कम बढ़ोतरी देखी गई। वहीं इंसुलिन का लेवल 60% तक कम हुआ। जेसी का कहना है कि खास बात ये है कि सिर्फ 10 मिनट काफ रेज करना भी असरदार हो सकता है।

जेसी ने खुद किया टेस्ट

इस वीडियो को सबके साथ शेयर करने से पहले जेसी ने खुद काफ रेज टेस्ट करके देखा। उन्होंने मीठा खाने के बाद काफ रेज एक्सरसाइज की। जिससे उनका ब्लड शुगर स्पाइक काफी कम था। वहीं जब उन्होंने मीठा खाने के बाद एक्सरसाइज नहीं की, तब उनका ब्लड शुगर स्पाइक काफी ज्यादा था। ऐसे में साफ है कि काफ रेज एक्सरसाइज ब्लड शुगर लेवल को कम करने का एक आसान विकल्प हो सकता है। एक ऐसी एक्सरसाइज जिसे आप आसानी से कहीं भी कर सकते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...