Effects of 2 weeks high-protein diet
Effects of 2 weeks high-protein diet

Overview:14 दिन हाई-प्रोटीन डाइट का असर - जानें शरीर पर पड़ने वाले बदलाव

सिर्फ दो हफ्ते तक हाई-प्रोटीन डाइट लेने से शरीर पर कई तरह के असर दिखते हैं। शुरुआत में वजन कम होना और भूख में कमी नज़र आती है। मांसपेशियां मज़बूत होती हैं, लेकिन कार्ब्स की कमी से थकान और सिरदर्द हो सकता है। पाचन में बदलाव, कब्ज़ या सूजन में सुधार और पानी की ज़्यादा ज़रूरत महसूस होती है। लंबे समय तक अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूरी है।

Effects of 2 Weeks High-Protein Diet: अगर आप दो हफ्तेतक सिर्फ़ हाई-प्रोटीन खाना खाएँ, तो शरीर में कई तरह के बदलाव नज़र आते हैं। डॉक्टर सम्राट शाह (रुबी हॉल क्लिनिक, पुणे) बताते हैं कि शुरू में सब नॉर्मल लगता है – भूख लगती है, एनर्जी ऊपर-नीचे होती है और वजन भी ज्यादा नहीं बदलता। लेकिन जैसे ही आप अंडे, सोया, पनीर या टोफू जैसे प्रोटीन खाने को रोज़ का हिस्सा बना लेते हैं, शरीर अलग ढंग से रिएक्ट करने लगता है।

पहले हफ्ते में ज़्यादातर लोगों को भूख कम लगने लगती है। एनर्जी थोड़ी स्टेबल रहती है और वजन में भी हल्की गिरावट आती है। वजह यह है कि प्रोटीन को पचाने में शरीर ज्यादा मेहनत करता है और कैलोरी जल्दी बर्न होती है। साथ ही मांसपेशियाँ भी मज़बूत होने लगती हैं। लेकिन कार्बोहाइड्रेट कम होने से कई बार सिरदर्द, थकान या “लो-कार्ब फ्लू” जैसी हालत भी बन सकती है।

अगर डाइट में फल, सब्ज़ियाँ या फाइबर नहीं है, तो कब्ज़ या गैस की दिक्कत हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों को सूजन या पेट फूलना कम महसूस होता है क्योंकि कार्ब कम हो जाते हैं। इसके अलावा, प्रोटीन खाने से पेशाब ज़्यादा आता है और शरीर को पानी की ज़रूरत भी बढ़ जाती है। इसीलिए ऐसे वक्त पर हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है।

भूख कम होना और वजन में हल्का बदलाव

Illustration of high-protein foods like eggs, tofu, and chicken on a plate.
High-protein diet effects: from weight changes to stronger muscles and energy shifts

जब आप सिर्फ़ हाई-प्रोटीन खाना खाते हैं – जैसे अंडे, सोया या टोफू – तो पेट जल्दी भर जाता है और बार-बार खाने का मन नहीं करता। इसी वजह से आपके शरीर में कम कैलोरी जाती है। प्रोटीन को पचाने में शरीर को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, इसलिए कैलोरी भी ज़्यादा बर्न होती है। यही कारण है कि पहले हफ्ते में अक्सर वजन थोड़ा घट जाता है । इस दौरान कई लोगों को एनर्जी ज़्यादा स्टेबल लगती है, भूख कम महसूस होती है और वजन हल्का होने से मन भी अच्छा हो जाता है।

मांसपेशियों की मरम्मत और ताकत में बढ़ोतरी

Know How Body Changes during a 2-week high-protein diet.
Learn the benefits and side effects of consuming protein-rich meals for 14 days

प्रोटीन हमारी मांसपेशियों को मज़बूत बनाने के लिए ज़रूरी है। पर्याप्त प्रोटीन खाने से मांसपेशियाँ बनी रहती हैं और कमजोर नहीं होतीं। जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो मांसपेशियों में खिंचाव या हल्का दर्द हो सकता है, लेकिन प्रोटीन लेने से यह जल्दी ठीक हो जाता है। इस वजह से शरीर को रिकवर होने में आसानी मिलती है। ऐसे समय में ताकत भी थोड़ी बढ़ती है और एक्सरसाइज करने की क्षमता बेहतर हो जाती है, जिससे फिटनेस के लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाता है।

ऊर्जा में उतार-चढ़ाव और ‘लो-कार्ब फ्लू’ की संभावना

अगर आप कार्बोहाइड्रेट बहुत कम कर देते हैं और ज़्यादातर प्रोटीन पर टिके रहते हैं, तो शुरू के दिनों में शरीर को ग्लूकोज़ की कमी महसूस होती है। कुछ ही दिनों में शरीर वसा जलाकर ऊर्जा बनाने लगता है, जिसे केटोन कहते हैं। इस बदलाव के दौरान कई बार सिरदर्द, थकान, चिड़चिड़ापन या दिमाग भारी-भारी लगना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इसे ही लोग “लो-कार्ब फ्लू” कहते हैं। यह परेशानी हमेशा नहीं रहती, बल्कि कुछ दिनों की होती है। असल में यह शरीर का तरीका है यह दिखाने का कि अब वह ऊर्जा पाने के लिए कार्ब की जगह वसा का इस्तेमाल करना शुरू कर रहा है।

पाचन में बदलाव: कब्ज़ और सूजन में फर्क

अगर आपकी डाइट में फल, सब्ज़ियाँ और अनाज कम हैं, तो शरीर में फाइबर की कमी हो जाती है। इसकी वजह से कब्ज़ या पाचन की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। लेकिन दूसरी तरफ, जब आप चावल या रोटी जैसे ज़्यादा कार्ब वाले खाने को बंद कर देते हैं, तो कई लोगों को पेट फूलना या गैस की समस्या कम हो जाती है। यानी यह असर हर किसी में अलग हो सकता है और ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपका खाना कितना संतुलित है। अगर आपकी डाइट सिर्फ़ प्रोटीन पर टिकी रहे, तो फाइबर की कमी पाचन को गड़बड़ा सकती है।

पानी और हाइड्रेशन का महत्व: किडनी पर असर

जब आप दो हफ्ते तक ज़्यादा प्रोटीन वाला खाना खाते हैं, तो शरीर इसे पचाते समय नाइट्रोजेन वेस्ट बनाता है। यह वेस्ट पेशाब के ज़रिए बाहर निकलता है। इस वजह से शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स भी ज़्यादा बाहर जाते हैं। आम तौर पर यह सेहतमंद लोगों की किडनी के लिए नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन इस दौरान शरीर को ज़्यादा पानी और लिक्विड की ज़रूरत होती है। अगर पानी कम पिया जाए तो डिहाइड्रेशन हो सकता है। वहीं, जिन लोगों को पहले से किडनी की समस्या है, उनके लिए ज़्यादा प्रोटीन लेना खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए ऐसी डाइट शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।

मेरा नाम वामिका है, और मैं पिछले पाँच वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, रिश्तों की जटिलताएं, बच्चों की परवरिश, और सामाजिक बदलाव जैसे विषयों पर लेखन का अनुभव है। मेरी लेखनी...