Overview: घर पर कब लगाना चाहिए नमक पानी का पोछा
नमक का इस्तेमाल केवल रसोई में ही नहीं नकारात्मकता को दूर करने के लिए भी किया जाता है।
Mopping Floor with Salt Water: स्वादनुसार नमक भोजन का स्वाद कई गुणा बढ़ा देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजन के साथ ही नमक में इतनी शक्ति होती है, कि यह आपके जीवन की कई समस्याओं को भी दूर कर सकता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में हर समस्या के समाधान के लिए उपाय बताए हैं, इन्हीं में एक है नमक से जुड़ा उपाय, जिससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है।
नेगेटिव एनर्जी या नकारात्मक ऊर्जा एक ऐसी अदृश्य शक्ति होती है जिससे घर-परिवार और यहां तक कि नौकरी-पेशा भी बर्बाद हो जाती है। जाने-अनजाने में हुई गलतियों से घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो जाता है, जोकि वास्तु दोष का कारण बनता है। जिन घरों में नकारात्मक ऊर्जा होती है, वहां लोग शारीरिक और मानसिक रूप से थकाऊ महसूस करते हैं, शरीर में भारीपन महसूस होता है, रिश्तों में अवबन रहती है, बिजनेस नहीं चलता, पारिवारिक कलह-क्लेश होते हैं और कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है आदि।
वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की कई उपाय बताए गए हैं। इन्हीं में एक है नमक पानी का पोछा लगाना। जी हां नियमित रूप में हर घर पर साफ-सफाई के दौरान झाड़ू-पोछा लगाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर घर पर नमक पानी का पोछा लगाया जाए तो इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए वास्तु के साथ ही फेंगशुई मे भी इस उपाय को बेहद कारगर माना गया है।
नकारात्मक ऊर्जा का नाश करेगा नमक-पानी पोछा

पानी में नमक मिलाकर पूरे घर पर इससे पोछा लगाएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे नेगेटिव एनर्जी खत्म होने लगती है। इसके साथ ही नमक एक प्राकृतिक क्लीनजर की तरह काम करता है, जोकि आसपास फैली नकारात्मकता को सोखकर वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाता है। नमक पानी का पोछा लगाकर आपको खुद ही कुछ दिनों में फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।
बीमारिया भी रहेंगी दूर

नेगेटिव एनर्जी के साथ ही नमक पानी का पोछा रोग-बीमारियों को भी दूर भगाने की शक्ति रखता है। क्योंकि वातारण शुद्ध और सकारात्मक होगा तो इसका सीधा असर शरीर और मन पर पड़ेगा। नमक पानी का पोछा लगाने से बार-बार बीमार पड़ने, सुस्ती, थकान या भारीपन महसूस करने जैसी समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।
इन नियमों का भी रखें ध्यान

- वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर पर नमक पानी का पोछा लगाना अच्छा माना गया है। लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक पानी का पोछा सुबह के समय या दोपहर 12 बजे से पहले तक लगाना चाहिए। इसके बाद पोछा नहीं लगाना चाहिए।
- खासकर सूर्यास्त के बाद घर पर नमक पानी का पोछा भूलकर भी न लगाएं। शाम के समय झाड़ू-पोछा लगाना या साफ-सफाई से जुड़े काम करना धन हानि का कारण बन सकता है।
- गुरुवार, मंगलवार और रविवार के दिन नमक पानी का पोछा नहीं लगाना चाहिए। आप अन्य दिनों में नमक पानी का पोछा लगा सकते हैं।
- नमक पानी का पोछा लगाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि पानी में नमक डालते हुए किसी बाहरी व्यक्ति की इस पर नजर पड़े। बाहरी व्यक्ति की नजर पड़ने से इसका प्रभाव कम हो जाता है।
