Divya Agarwal received rape threats from Prince Narula fans Actress says So-called celebrities
Divya Agarwal received rape threats from Prince Narula fans Actress says So-called celebrities

Overview: दिव्या अग्रवाल को प्रिंस नरूला के फैंस ने दी रेप की धमकी?

जानी-मानी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस OTT' विनर दिव्या अग्रवाल ने 'रियलिटी शो किंग' प्रिंस नरूला पर गंभीर आरोप लगाए। दिव्या का दावा है कि प्रिंस के फैंस उन्हें रेप की धमकियां दे रहे हैं और प्रिंस जानबूझकर नफरत फैला रहे हैं।

Divya Agarwal Rape Threats From Prince Narula Fans: भारत के नए रियलिटी शो ‘The 50‘ ने ऑन-एयर होते ही विवादों का बाजार गर्म कर दिया है। हालांकि शो का विजेता अभी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन शो की शूटिंग खत्म होने के बाद बाहर आए कंटेस्टेंट्स के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त कोल्ड वॉर शुरू हो गई है। इस विवाद ने तब तूल पकड़ा जब जानी-मानी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस OTT’ विनर दिव्या अग्रवाल ने ‘रियलिटी शो किंग’ प्रिंस नरूला पर गंभीर आरोप लगाए। दिव्या का दावा है कि प्रिंस के फैंस उन्हें रेप की धमकियां दे रहे हैं और प्रिंस जानबूझकर नफरत फैला रहे हैं।

दिव्या अग्रवाल के गंभीर आरोप 

वर्तमान में मालदीव में छुट्टियां मना रहीं दिव्या अग्रवाल ने एक भावुक और आक्रोशित वीडियो साझा कर अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि शो के प्रसारण के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दिव्या ने कहा, “मुझे मेरे ‘एक्स-भाई’ (प्रिंस नरूला) के फैंस की तरफ से नफरत मिल रही है। नफरत तक तो ठीक था, लेकिन अब बात रेप की धमकियों तक पहुंच गई है।”

दिव्या को इंटरनेट पर मिल रही हैं धमकियां

दिव्या ने वीडियो में उन डरावने संदेशों का जिक्र किया जो उन्हें मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग उन्हें संदेश भेजकर कह रहे हैं कि उन्हें पता है वह कहां रहती हैं, और वे 10 लड़कों के साथ आकर उनका रेप करेंगे और वीडियो बनाएंगे। दिव्या ने सवाल उठाया कि क्या कोई शो किसी की गरिमा से बड़ा हो सकता है?

प्रिंस नरूला पर साधा निशाना

दिव्या ने केवल फैंस ही नहीं, बल्कि सीधे तौर पर प्रिंस नरूला के व्यवहार पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने प्रिंस को ‘सेल्फ-ऑब्सेस्ड’ बताते हुए कहा कि कुछ सेलिब्रिटीज के पास इतना फालतू समय है कि वे शो से बाहर आने के बाद भी हर एपिसोड देखते हैं और फिर सोशल मीडिया पर आकर उसे ‘फनी’ बताते हैं।दिव्या का आरोप है कि प्रिंस अपने फैंस को उनके खिलाफ उकसा रहे हैं। उन्होंने प्रिंस के उस व्यवहार की भी आलोचना की जहां वह अक्सर कहते नजर आते हैं कि उन्होंने किसी की मदद की है या किसी को ‘पाला’ है। दिव्या के अनुसार, लोगों की मदद करके उसका ढिंढोरा पीटना और फिर उनके खिलाफ नफरत फैलाना सही नहीं है।

आरोपों पर प्रिंस नरूला का पलटवार

दिव्या के आरोपों पर प्रिंस नरूला ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शो का एक क्लिप साझा करते हुए कैप्शन के जरिए दिव्या को करारा जवाब दिया। प्रिंस ने लिखा, “जो लोग कह रहे हैं कि मेरे पास एपिसोड देखने का समय है, तो बहन आपने बिना शो देखे कैसे सब गेस कर लिया? क्या आप सेलिब्रिटी हैं इसलिए?”

प्रिंस ने दी आरोपों पर सफाई

प्रिंस ने दिव्या के ‘डोमिनेटिंग’ वाले आरोप पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने शो में गेम को डोमिनेट किया है, न कि दिव्या को। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके लिए रिश्ते और वादे मायने रखते हैं, जबकि दिव्या के लिए शायद शो रिश्तों से बढ़कर था। प्रिंस ने अंत में तंज कसते हुए कहा, “भगवान आपका भला करे।”

आखिर क्या हुआ था ‘The 50’ में?

प्रिंस और दिव्या के बीच इस अनबन की शुरुआत तब हुई जब प्रिंस ने एक वीडियो में दिव्या की गेम स्ट्रैटेजी की आलोचना की थी। प्रिंस का दावा है कि दिव्या ने पूरे शो में केवल एक टास्क में हिस्सा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिव्या ने पहले उन्हें भाई बनाकर गेम में सुरक्षा मांगी, लेकिन बाद में दूसरे ग्रुप के साथ गठबंधन कर लिया। प्रिंस के मुताबिक, दिव्या गेम को समझने और खेलने में पूरी तरह विफल रहीं, जिसे लेकर उन्होंने दिव्या पर तंज कसा था कि “यहां भी आप अच्छा नहीं खेल पाईं।”

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...