Prince Narula reveals the truth behind the arrest video
Prince Narula reveals the truth behind the arrest video

Summaray: प्रिंस नरूला का वायरल वीडियो, अफवाह या हकीकत? जानिए पूरा सच

हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रिंस नरूला का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें पुलिस के साथ देखा गया। वीडियो देखकर कई फैंस ने समझा कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और कुछ अफवाहें यह भी फैलाईं कि यह मस्जिद गिराने के मामले से जुड़ा है। हालांकि, प्रिंस नरूला ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो उनके नए प्रोजेक्ट के ब्रांड शूट का हिस्सा है और उनकी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

Prince Narula Viral Video: प्रिंस नरूला एक फेमस टीवी स्टार, मॉडल और अभिनेता हैं, जिन्हें खासकर ‘बिग बॉस 9’ और ‘रोडीज’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो जीतने के लिए जाना जाता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रिंस नरूला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस से लेकर आम लोगों तक में हलचल मचा दी है, वीडियो में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके लेकर जाती नजर आई। वीडियो देखने के बाद फैंस के मन में सवाल है कि क्या सच में प्रिंस नरूला को गिरफ्तार कर लिया गया है? लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले की पूरी सच्चाई प्रिंस नरूला ने बताई है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुई। वीडियो में प्रिंस नरूला को पुलिस अधिकारी अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए, जबकि मीडिया के कैमरे उनके पीछे चलते नजर आते हैं। इसी वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि प्रिंस को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उन पर एक मस्जिद गिराने से जुड़ी फेक न्यूज फैलाने का आरोप है, जिसके चलते उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया। हालांकि इस पूरे मामले की सच्चाई इससे बिल्कुल अलग निकली। अफवाहों के बीच अब खुद प्रिंस नरूला ने सामने आकर स्थिति साफ कर दी है। प्रिंस नरूला 8 जनवरी को गूगल ट्रेंड्स में टॉप पर आ गए।

वहीं, वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए प्रिंस नरूला ने एक मीडिया से बात करते हुए साफ किया कि वायरल वीडियो उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक का है। प्रिंस नरूला की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रिंस और कथित मस्जिद गिराने के मामले के बीच किसी तरह का कोई संबंध नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा, ‘यह एक ब्रांड शूट का हिस्सा था। मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया है.’ वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंस के फैंस उनके बारे में चिंतित थे, लेकिन अब उनका बयान सामने आने के बाद यह यकीन हो गया है कि एक्टर को कुछ भी नहीं हुआ है।

प्रिंस नरूला ने सुबह करीब 6‑7 बजे एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वे स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते हुए दिख रहे हैं। रिकॉर्डिंग रूम में उनके साथ कुछ और लोग भी हैं, जिससे साफ लगता है कि यह किसी म्यूज़िक रिकॉर्डिंग या शूटिंग का हिस्सा है, ना कि असली घटनाक्रम। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा “कुछ नया होने वाला है।” इससे यह समझा जा रहा है कि प्रिंस टीवी और रियलिटी शो में अपनी पहचान बना लेने के बाद अब म्यूज़िक इंडस्ट्री में भी कदम रख सकते हैं।

प्रिंस नरूला टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। प्रिंस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने कई रियलिटी शोज़ जैसे स्प्लिट्सविला, रोडीज़, नच बलिए जैसे कई रियलिटी शो में भाग लिया और कई को जीता भी है, इसलिए उन्हें ‘रियलिटी शो के किंग’ के नाम से भी जाना जाता है। बिग बॉस के दौरान ही उनकी मुलाकात एक्ट्रेस युविका चौधरी से हुई थी, जिनसे उन्होंने साल 2018 में शादी की। प्रिंस ने रियलिटी शोज के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। हाल ही में वह एमटीवी रोडीज में गैंग लीडर के रूप में नजर आए थे।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...