Overview: प्रिंस नरूला ने युविका संग फिर से की शादी
Prince Narula married Yuvika Again: युविका चौधरी और प्रिंस नरूला अपने यूट्यूब ब्लॉग्स में काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में युविका ने अपने एक व्लॉग पर बताया कि वह दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। युविका की इस बात को सुनकर हर कोई हैरान था। फैंस ने उनकी ये बात सुनते ही तलाक की खबरों को सच मान लिया था। पहले तो उनके फैंस को काफी हैरानी हुई कि वह किस बारे में बात कर रही हैं, लेकिन जैसे-जैसे व्लॉग आगे बढ़ा, युविका और प्रिंस ने कैजुअल कपड़े पहने और अपने दोस्तों के साथ आए। युविका के भाई और भाभी भी उनके साथ शामिल हुए।
Prince and Yuvika Marriage: युविका चौधरी और प्रिंस नरूला अपने यूट्यूब ब्लॉग्स में काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में युविका ने अपने एक व्लॉग पर बताया कि वह दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। युविका की इस बात को सुनकर हर कोई हैरान था। फैंस ने उनकी ये बात सुनते ही तलाक की खबरों को सच मान लिया था। पहले तो उनके फैंस को काफी हैरानी हुई कि वह किस बारे में बात कर रही हैं, लेकिन जैसे-जैसे व्लॉग आगे बढ़ा, युविका और प्रिंस ने कैजुअल कपड़े पहने और अपने दोस्तों के साथ आए। युविका के भाई और भाभी भी उनके साथ शामिल हुए।
फिर से की शादी
सात साल की शादी के बाद हाल ही में अक्टूबर 2024 में कपल ने अपने घर में एक नन्ही मेहमान का स्वागत किया। इस सबके बीच युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने एक बार फिर से शादी कर ली है। दोनों ने एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।
कानूनी तौर पर की शादी
युविका चौधरी ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह फिर से “शादी” करने जा रही हैं, जिससे इंट्रो में फैंस काफी हैरान हुए। इसके बाद, उन्होंने आगे खुलासा किया कि शादी के 7 साल के बाद जब उनकी बेटी भी पैदा हो चुकी है, अब दोनों विवाह को कानूनी रूप देने जा रहे हैं।
कैजुअल कपड़ों में की शादी
व्लॉग में प्रिंस अपने बालों को ब्रश किए बिना आए थे, वो अपने कैजुअल शॉर्ट्स और टी-शर्ट में ही मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस पहुंचे। युविका के भाई और उनकी पत्नी ने युविका और प्रिंस की शादी के रजिस्ट्रेशन के गवाह के तौर पर अपने अंगूठे के निशान दिए। प्रिंस के दोस्तों ने भी ऐसा ही किया।
लाल अनारकली में दिखीं युविका
इस व्लॉग में युविका ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है और बताया कि वह और प्रिंस अपनी ‘दूसरी शादी’ की तैयारी कर रहे। इससे फैंस काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि यह अहसास बहुत ही खूबसूरत है। वहीं, कैजुअल कपड़ों में बैठे प्रिंस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे किडनैप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी जबरन शादी करवाई जा रही है। वहीं, उनकी टांग खींचते हुए युविका की भाभी ने मजाक में कहा, “अब जीजू परमानेंट फंस गए हैं। शादी किसी भी तरह खत्म न हो जाए। फंसा ही लिया है।
फैंस को हुई खुशी
जब युविका चौधरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग पोस्ट किया, तो फैंस उनके लिए काफी खुश थे। कमेंट में फैंस कपल को शादी की बधाईयां भी दे रहे थे। बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें जोरों पर थीं, लेकिन कपल ने सभी की बोलती बंद कर दी।
प्रिंस और युविका की पहली मुलाकात
प्रिंस और युविका की पहली मुलाकात बिग-बॉस के घर में हुई थी। दोनों बिग बॉस सीजन 9 में मिले थे। वहीं, दोनों ने काफी वक्त डेट करने के बाद 2018 में शादी कर ली।
