Summary: महाकुंभ से फेमस हुई मोनालिसा का साउथ सिनेमा में डेब्यू, बड़े डायरेक्टर से करेंगी काम
महाकुंभ वाली मोनालिसा को तो आप याद ही करेंगे, जिसकी खूबसूरत आंखों पर लाखों लोग फिदा हो गए थे। कुंभ के बाद उन्हें बड़े पर्दे पर डेब्यू का मौका भी मिला। अब मोनालिसा का लुक पूरी तरह बदल चुका है और वह जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं।
Monalisa South Debut: महाकुंभ वाली मोनालिसा तो याद ही होगी, जिसके खूबसूरत नैन नक्श पर लाखों लोग फिदा हो गए थे। कुंभ के बाद उसे बड़े पर्दे पर डेब्यू का मौका भी मिला था। अब मोनालिसा का लुक न सिर्फ बदल गया है, बल्कि वह बहुत जल्द साउथ इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। इस खबर को लेकर मीडिया में काफी समय से चर्चा थी, और अब इस पर भी मुहर लग गई है।
मोनालिसा की पहली मलयालम का नाम
सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा की पहली मलयालम फिल्म का नाम नागम्मा है। फिल्म में मुख्य भूमिका में काइलाश हैं, जिन्हें 2009 में आई फिल्म नीलथामारा के लिए जाना जाता है। इस फिल्म का निर्देशन पी. बिनु वर्गीज करेंगे और इसका निर्माण जीली जॉर्ज कर रहे हैं। OnManorama के अनुसार, नागम्मा की शूटिंग सितंबर के अंत तक शुरू होने की संभावना है। यह बिनु की पिछली फिल्म हिमुचरी के बाद का प्रोजेक्ट है, जिसमें वरिष्ठ अभिनेता शंकर मुख्य भूमिका में थे।
मोनालिसा से फैंस की उम्मीदें
इस फिल्म के मुहूर्त में कोची में प्रसिद्ध निर्देशक सिबी मलयिल भी मौजूद थे, जिन्होंने थानियावरथनम (1987), किरीदम (1989), डशरथम (1989), हिज़ हाइनेस अब्दुल्ला (1990), भरथम (1991), सदयम (1992), कमलादलम (1992) और चेंकोल (1993) जैसी क्लासिक फिल्मों का निर्देशन किया है।इस फिल्म से डेब्यू कर रही मोनालिसा से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। लोग मानते हैं कि वह इस फिल्म में कोई न कोई कमाल जरूर करेंगी। फिल्म के डायरेक्टर ने भी उन्हें इसलिए चुना, क्योंकि महाकुंभ के दौरान उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था।
कई इवेंट्स में आ चुकीं हैं नजर
बता दें, इससे पहले मोनालिसा केरल भी गई थीं, जहां उन्होंने कोझिकोड जिले में नए चेमनूर ज्वैलर्स का उद्घाटन किया। उनके आगमन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग शो रूम के बाहर जमा हो गए। मोनी शो रूम में व्यवसाय समूह के चेयरमैन बॉबी चेमनूर के वाहन में आईं और उद्घाटन कार्यक्रम में बॉबी के साथ डांस भी किया, जिससे दर्शक काफी खुश हुए।
महाकुंभ से हुईं फेमस
आपको बता दें, जब प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हुआ था, तब इंदौर की रहने वाली मोनालिसा वहां माल बेचने गई थीं। लेकिन उनकी खूबसूरत आंखों पर कई लोग फिदा हो गए और धीरे-धीरे उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि लोग उनसे सेल्फी तक मांगने लगे। परेशान होकर मोनालिसा ने शिकायत भी की कि वह यहां सिर्फ माल बेचने आई थी लेकिन लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। लेकिन किसे पता था कि मोनालिसा की यह पॉपुलैरिटी उन्हें बड़े पर्दे की रानी तक बना सकती है।
बदला मोनालिसा का लुक
आपको बता दें कि जब मोनालिसा महाकुंभ में नजर आई थीं, तब वह सिर्फ घाघरा-चोली पहनती थीं। लेकिन वायरल होने के बाद उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है। अब वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, और उनके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके मेकओवर को देखकर फैंस भी बहुत इंप्रेसिव हैं।
