Fake honey health risks
Fake honey health risks

Overview:क्या आपका शहद असली है या मिलावटी? 3 आसान घरेलू टेस्ट से तुरंत करें पहचान

नकली शहद सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसमें मौजूद मिलावटी तत्व धीरे-धीरे लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार लोग इसे हेल्दी समझकर खरीदते हैं, जबकि यह मीठा ज़हर भी साबित हो सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने शहद की शुद्धता परखने के लिए 3 आसान तरीके बताए हैं—प्लेट टेस्ट, वॉटर टेस्ट और NMR टेस्ट, जिनसे आप घर पर ही असली-नकली शहद पहचान सकते हैं।

Fake Honey Health Risks: जब से लोग सुबह गर्म पानी में नींबू और शहद या चाय-कॉफी में चीनी की जगह शहद इस्तेमाल कर रहे हैं, इसकी मांग ज़्यादा बढ़ी है। हम सभी इसे सेहतमंद मानते हैं पर क्या आप जानते हैं कि बाज़ार में मिलने वाला अधिकांश शहद नकली हो सकता है? इसे मीठा ज़हर कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं। नकली शहद में शामिल मिलावटी तत्व धीरे-धीरे हमारे लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के अनुसार, यह खास वजह है कि हमें घर में ही शहद को टेस्ट कर लेना चाहिए। कुछ आसान घरेलू तरीके, जैसे प्लेट-टेस्ट, पानी-टेस्ट और वैज्ञानिक NMR-टेस्ट से हम पहचान सकते हैं कि शहद शुद्ध है या मिलावटी। इस लेख में हम आपको बताएँगे कि ये तरीके कैसे काम करते हैं और फिर हम समझेंगे कि नकली शहद से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं — अपने और अपने परिवार की सेहत के लिए शहद की शुद्धता ज़रूर जांचें।

नकली शहद क्या होता है और यह क्यों ख़तरनाक है?

Fake Honey Health Risks
What is fake honey and why is it dangerous?

आज बाज़ार में बिकने वाले नकली शहद में रिफाइंड शुगर सिरप मिलाया जाता है, जिसे चीन से आयात किया जाता है और यह असल शहद जैसा दिखता है। इसका रंग और स्वाद मिलते-जुलते होते हैं, इसलिए हम आसानी से धोखा खा जाते हैं। लेकिन इस मिलावट में असली शहद के पौष्टिक गुण नहीं होते। उल्टा, यह हमारे लिवर और किडनी पर तनाव बढ़ा सकता है और धीरे-धीरे नुकसान कर सकता है। इसलिए यह समझना बहुत ज़रूरी है कि हम जो शहद खरीद रहे हैं, वह शुद्ध है या मिलावट करा हुआ।

प्लेट-टेस्ट से पता करें शहद शुद्ध है

First Test
First test to find original honey or not

एक छोटे से प्लेट में थोड़ा शहद डालें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर प्लेट को धीरे घुमाएँ। अगर शहद में छत्ते जैसी संरचना बनती है—हनीकॉम्ब पैटर्न—तो यह असली शहद है। लेकिन यदि शहद पानी में सीधे घुल जाए और कोई पैटर्न न बने, तो समझ जाइए उसमें मिलावट है। यह तरीका सरल है, कोई खास उपकरण नहीं चाहिए, और कुछ ही सेकंड में हमें अंदाजा हो जाता है कि शहद असली है या नही।

वॉटर-टेस्ट से मिलावट का पता कैसे चलता है?

वॉटर-टेस्ट में, यदि आप शहद को सीधे पानी में डालते हैं तो असली शहद तुरंत नहीं घुलता। वह धीरे-धीरे पानी में मिलता है, जबकि मिलावटी या शक्कर मिला शहद पानी में तुरंत घुल जाता है। यह अंतर स्पष्ट होता है और आप आसानी से घरेलू तरीके से समझ सकते हैं कि शहद शुद्ध है या नहीं। यह न सिर्फ आसान है, बल्कि परिणाम भी तुरंत दिखते हैं।

वैज्ञानिक तरीके से असलियत का पता

यदि आप घर में टेस्ट नही सकते , तो लैब में वैज्ञानिक परीक्षण हो सकता है — NMR यानी Nuclear Magnetic Resonance-टेस्ट. यह सबसे कारगर तरीका है। इसके ज़रिए पता चलता है कि शहद में शुगर सिरप मिला है या नहीं। यह थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन सबसे भरोसेमंद तरीका भी है। विशेष रूप से जब आप महंगे ब्रांड से शहद खरीदते हैं, तो यह टेस्ट आपको शुद्धता की गारंटी दे सकता है।

शुद्ध शहद क्यों ज़रूरी है और कैसे खरीदें?

शहद सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसका पोषण भी हमें कई तरीके से लाभदायक होता है — जैसे immunity बढ़ाना, खांसी-जुकाम में आराम आदि। लेकिन यदि शहद मिलावटी निकलता है, तो यह लाभ की बजाय नुकसान दे सकता है। इसलिए खरीदते समय भरोसेमंद ब्रांड चुनें, बेहतर हो तो पैक्ड को देखें, तारीख चेक करें, और घर पर ऊपर बताये उपाय करके शुद्धता की जांच करें। इससे आपका स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा।

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...