Overview:
एलोपेसिया एरीटा सिर के साथ ही दाढ़ी और भौंहों पर भी हो सकता है। गंभीर स्थिति में आपको स्पेशलिस्ट डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि शुरुआती स्टेज में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
Alopecia Areata Remedies: उम्र के साथ बालों का झड़ना एक आम समस्या है। लेकिन कुछ लोगों के बाल छोटे छोटे समूह के रूप में उड़ने लगते हैं। जिससे सिर पर जगह जगह गोल पैच नजर आने लगते हैं। यह बाल उड़ने की कोई कॉमन परेशानी नहीं है, इसे एलोपेसिया एरीटा कहा जाता है। इसे स्पॉट बाल्डनेस भी बोला जाता है। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है। इसका एक बड़ा कारण तनाव में ज्यादा रहना भी है।
ये घरेलू नुस्खे कर सकते हैं ट्राई
एलोपेसिया एरीटा सिर के साथ ही दाढ़ी और भौंहों पर भी हो सकता है। गंभीर स्थिति में आपको स्पेशलिस्ट डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि शुरुआती स्टेज में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
1. प्याज का रस लगाएं

प्याज का रस आपके बालों के लिए एक शानदार टॉनिक का काम करता है। भले ही इसकी गंध तेज होती है, लेकिन इसका असर भी उतना ही तेज हो सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार प्याज में एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर होता है, जो कोलेजन को बूस्ट करके हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। यह एलोपेसिया एरीटा के कारण आने वाली सूजन को कम करता है। प्याज के रस में रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो इंफेक्शन को दूर करते हैं। इसके नियमित उपयोग से स्कैल्प में ब्लड सकुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों के रोमछिद्र फिर से एक्टिव होते हैं।
कैसे करें उपयोग : इसके लिए आप एक प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें। अब इस रस को सीधे सिर पर हो रहे पैच पर लगाएं। करीब 30 मिनट तक इसे सूखने दें। फिर इसे अच्छे से वॉश कर लें। सप्ताह में दो से तीन बार इसे लगाएं।
2. लहसुन आएगा काम
लहसुन भी एलोपेसिया एरीटा को कंट्रोल करने में काफी मददगार हो सकता है। लहसुन में विटामिन बी-6 और सी के साथ ही मैंगनीज और सेलेनियम होता है। ये सभी बालों के लिए अच्छे हैं। इसमें नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करता है। कोरिया की हानसेओ यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार लहसुन यूवी रेज से त्वचा की केराटिनोसाइट्स कोशिकाओं की रक्षा करता है। इससे सिर की त्वचा और रोमछिद्र सुरक्षित होते हैं। हालांकि कई बार ये जलन का कारण भी बन सकता है।
कैसे करें उपयोग : लहसुन की पांच से छह कलियां लेकर इसे पीस लें। अब इन्हें नारियल के तेल में मिलाएं। इस मिश्रण को सप्ताह में दो बार लगाएं। हालांकि इसे यूज करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर कर लें।
3. एलोवेरा और नारियल तेल
एलोवेरा आपके स्कैल्प को ठंडक देने के साथ ही हाइड्रेशन भी देता है। यह सूजन को कम करने में भी मददगार होता है। यही कारण है कि यह एलोपेसिया एरियाटा से राहत दिलाने में काफी हद तक असरदार होता है। आप एलोवेरा के ताजा जेल को निकालें और इसे प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। आप नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर भी लगा सकते हैं। नारियल के तेल में फैटी एसिड होता है, जिससे कारण बाल हेल्दी होते हैं। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
कैसे करें उपयोग : आप चार से पांच चम्मच एलोवेरा जेल को सीधे अपने सिर पर लगा सकते हैं। इसे करीब 30 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद हेयर वॉश कर लें। आप चाहें तो तीन से चार चम्मच नारियल तेल में बराबर मात्रा में एलोवेरा जेल मिलाकर भी लगा सकते हैं।
