Priyanka Chopra always stuns in glamorous gowns that highlight her elegance and style.
Priyanka Chopra always stuns in glamorous gowns that highlight her elegance and style.

Summary: ग्लैमरस लुक चाहिए तो ट्राई करें प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर्ड ये 5 गाउन डिज़ाइन

अगर आप किसी पार्टी या खास मौके पर सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं, तो प्रियंका चोपड़ा से अच्छा स्टाइल आइडिया और कोई नहीं हो सकता। उनके गाउन लुक्स हमेशा खास और ग्लैमरस होते हैं जिससे आप इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

Priyanka Chopra Gown: अगर आप किसी पार्टी या स्पेशल इवेंट में सबका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं, तो प्रियंका चोपड़ा से बेहतर इंस्पिरेशन और कौन हो सकता है। अपने ग्लैमरस लुक्स और स्टनिंग गाउन स्टाइल्स के लिए पहचानी जाने वाली प्रियंका हर बार रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती हैं। अगर आप भी उनकी तरह रॉयल दिखना चाहती हैं, तो उनके गाउन डिज़ाइन्स आपके वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए। ये ना सिर्फ ट्रेंडी हैं, बल्कि आपकी खूबसूरती को भी निखारते हैं। तो चलिए देखते हैं प्रियंका चोपड़ा के गाउन लुक्स।

प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में बेहद ग्लैमरस लुक कैरी किया। यह गाउन बॉडी-हगिंग फिट में था, जो उनकी फिगर को खूबसूरती से उभार रहा था। गाउन का ऑफ-शोल्डर डिज़ाइन उनके कॉलरबोन को हाईलाइट कर रहा था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने गले में शाइनी डायमंड चोकर नेकलेस पहना, जो ब्लैक ड्रेस के साथ शानदार कंट्रास्ट दे रहा था। प्रियंका ने मिडिल पार्टिंग के साथ ओपन हेयरस्टाइल रखा और मेकअप को सिंपल रखते हुए न्यूड टोन लिपस्टिक, सटल आईशैडो और लाइट ब्लश से अपने लुक को कम्प्लीट किया।


प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म के प्रीमियर पर सिल्वर हॉल्टर नेक गाउन पहनकर सभी को इंप्रेस कर दिया। यह गाउन हॉल्टर नेकलाइन, बॉडी-हगिंग फिट और फ्लोर लेंथ डिज़ाइन था, जो उन्हें बेहद ग्लैमरस लुक दे रहा था। प्रियंका ने अपने लुक को सिंपल मेकअप, स्मोकी आईज, न्यूड लिपस्टिक और स्लीक स्ट्रेट हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने सिल्वर ज्वेलरी पहनी, जो उनके गाउन के साथ परफेक्ट मैच कर रही थी।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पोल्का डॉट गाउन पहनकर सभी का ध्यान खींचा। यह गाउन ब्लैक और व्हाइट कलर में था, जिसमें बड़े-बड़े पोल्का डॉट्स बने थे। उन्होंने इस आउटफिट के साथ वाइड ब्रिम हैट और स्लिम बेल्ट पहनी थी, जिससे उनका लुक एकदम क्लासिक लग रहा था। गले में उन्होंने बड़ा और खूबसूरत एमेरल्ड डायमंड नेकलेस पहना था, जो उनके पूरे लुक का हाइलाइट बन गया। सिंपल मेकअप और कॉन्फिडेंट लुक के साथ प्रियंका का यह पोल्का डॉट लुक काफी यूनिक और ट्रेंडी रहा।

प्रियंका ने रेड ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर सबका दिल जीत लिया। उनका यह गाउन लाल साटन फैब्रिक का था, जो बॉडी फिटिंग था। इसमें कॉरसेट स्टाइल बोडिस और ऑफ-शोल्डर नेकलाइन थी, जो उनके लुक को और भी ज्यादा ग्लैमरस बना रही थी। प्रियंका ने इस लुक को रेड लिपस्टिक, सॉफ्ट ब्लो ड्राय हेयरस्टाइल और सिंपल ज्वेलरी के साथ पूरा किया।

प्रियंका चोपड़ा ने एक इवेंट में ब्लैक शिमर हॉल्टर नेक गाउन पहनकर अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बनाया है। यह गाउन साटन और शिमरी फैब्रिक से बना था, जिसमें डीप वी हॉल्टर नेकलाइन और बैकलेस डिज़ाइन था। इसकी फिगर-हगिंग फिटिंग और फ्लोर लेंथ कट उनके कर्व्स को खूबसूरती से उभार रही थी। प्रियंका ने इस आउटफिट के साथ स्ट्रेट स्लीक हेयरस्टाइल और न्यूड मेकअप लुक चुना। उन्होंने अपने लुक को डायमंड ईयररिंग्स के साथ पूरा किया।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...