Priyanka Chopra Wedding Looks: हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में खूब मस्ती की, और यह बताने के लिए तस्वीरें ही काफी हैं। प्रियंका चोपड़ा के 5 लुक्स रहे और यह कहने में अतिशयोक्ति नहीं है कि ये पांचों लुक्स शानदार थे। आज इस लेख में हम प्रियंका चोपड़ा के पांचों लुक्स से जुड़ी हर डीटेल लाए हैं, ताकि आप अगली शादी में इन्हें आसानी से कॉपी कर लें।
रस्ट शरारा सेट

प्रियंका ने प्री वेडिंग फंक्शन के लिए रस्ट कलर का स्लीवलेस कुर्ती शरारा सेट पहना था। इसकी कुर्ती और एम्ब्रॉएडर्ड दुपट्टा रस्ट कलर का तह लेकिन शरारा गोल्डन शेड में था। गोल्डन हील्स, स्टेटमेंट चांदबाली और स्लीक नेकलेस में प्रियंका वाकई प्यारी दिख रही थीं।
यलो लहंगा लुक

भाई सिद्धार्थ की हल्दी में प्रियंका ने यलो कलर का लहंगा पहना, इसके साथ ब्लाउज नहीं बल्कि शॉर्ट कुर्ती थी। यह स्लीवलेस एम्ब्रॉएडर्ड वर्क के साथ प्यारी दिख रही थी, जिसके साथ उन्होंने प्लीट वाला लहंगा स्कर्ट पहना था और सीक्विन वाला दुपट्टा कियारी किया था। गोल्ड इयररिंग्स, यलो बैंगल्स, सनग्लासेज और अंगूठियां पहने उनकी हेयरस्टाइल हाफ अप स्टाइल में थी। मिनिमल मेकअप उनके लुक को इन्हैन्स कर रहा था।
फ्लोरल गाउन

राहुल मिश्र लेबल से प्रियंका ने इस फ्लोरल गाउन को चुना, जो कॉर्सेट पैटर्न में था। यह एक स्ट्रैपलेस कॉर्सेट लहंगा गाउन था, जिस पर रेशम एम्ब्रॉएडरी में फूल बने हुए थे और क्रिस्टल के साथ सीक्विन वर्क भी था। प्रियंका ने इसके साथ बाद में शीयर दुपट्टा भी कैरी किया, जिसके बॉर्डर पर मैचिंग एम्ब्रॉएडरी थी। लूज बाल, पिंक डायमंड नेकलेस और मिनिमल ग्लैम लुक में वह प्यारी परी दिख रही थीं।
ब्लू लहंगा

अपने भाई के संगीत समारोह के लिए प्रियंका ने फाल्गुनी शेन पीकॉक लेबल से इस मिडनाइट ब्लू शेड के लहंगे को चुना। इस पर स्वरोस्की क्रिस्टल, बीड और सीक्विन वर्क था। इसे उन्होंने डायमंड चोकर, मैचिंग इयररिंग्स, ब्रेसलेट और अंगूठी के साथ पेयर किया।
टर्कवाइज ब्लू लहंगा

भाई की शादी पर प्रियंका ने मनीष मल्होत्रा लेबल से टर्कवाइज ब्लू कलर का लहंगा पहना। यह वन शोल्डर ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा के साथ शानदार दिख रहा था। इसके साथ प्रियंका ने Bvlgari एमेरल्ड इडेन नेकलेस और रिंग्स पहनी थीं। इस 200 कैरेट एमेरल्ड और डायमंड नेकलेस को बनने में 1600 घंटे लगे थे। मेसी बन और मिनिमल मेकअप उनके लुक को कम्प्लीट कर रहे थे।
