प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार हैं। देसी गर्ल प्रियंका ने हॉलीवुड तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वैसे प्रियंका एक्टिंग के मामले में ही आगे नहीं है, बल्कि स्टाइल के मामले में भी उनका कोई सानी नहीं है। प्रियंका का लुक बेहद ही वर्सेटाइल होता है और वह चाहे इंडियन वियर पहने या वेस्टर्न वियर, हर लुक में वह बेहद स्टनिंग लगती हैं। प्रियंका के लुक की खास बात यह है कि वह हर आउटफिट को बेहद ही अलग तरीके से कैरी करती हैं और इसलिए उनका हर लुक बेहद ही इंस्पायरिंग होता है। इसलिए अगर आप साड़ी की जगह कुछ और पहनना चाहती हैं तो ऐसे में प्रियंका चोपड़ा जोनस के लुक्स से कुछ आईडियाज लिए जा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको प्रियंका चोपड़ा के कुछ बेहतरीन लुक्स शेयर कर रहे हैं-
हाई नेक क्रॉप टॉप विद स्कर्ट
View this post on Instagram
इस लुक में प्रियंका का लेडी बॉस अवतार बेहद ही अच्छा लग रहा है। पिं्रयका ने इस लुक में हाई नेक व्हाइट क्रॉप टॉप पहना है, जिसे उन्होंने शॉर्ट स्कर्ट के साथ पेयर किया है। वहीं लॉन्ग जैकेट और पेंसिल हील्स उनके लुक को और भी खास बना रही है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने सनग्लासेस, हैंडबैग और ईयररिंग्स को पेयर किया है।
शॉर्ट रफल्स आउटफिट
View this post on Instagram
इस लुक में प्रियंका बेहद ही सिंपल लग रही हैं, लेकिन फिर भी उनका लुक बेहद क्यूट लग रहा है। प्रियंका ने इस लुक में ब्राउन कलर की प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस पहनी हैं। जिसे बॉटम से रफल्स लुक दिया गया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने हूप्स व हाफ अप एंड डाउन हेयरस्टाइल बनाया है। केजुअल्स में आउटिंग के दौरान आप प्रियंका के इस लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।
व्हाइट आउटफिट
View this post on Instagram
अगर आप डे टाइम में आउटिंग पर जा रही हैं तो ऐसे में प्रियंका का यह लुक यकीनन आपको बेहद पसंद आएगा। इस लुक में प्रियंका ने व्हाइट कलर के आउटफिट को कैरी किया है, जिसे बॉटम से साइड स्लिट लुक दिया गया है। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने सटल मेकअप किया है और एसेसरीज में वॉच, ब्रेसलेट व स्टेटमेंट ईयररिंग्स को कैरी किया है।
कलर ब्लॉकिंग आउटफिट
View this post on Instagram
कलर ब्लॉकिंग के जरिए भी आप अपने लुक को एक ट्विस्ट दे सकती हैं, जैसा कि प्रियंका ने इस लुक में किया है। प्रियंका ने ब्लू स्ट्राइप्स शर्ट को कैरी किया है, जिसके साथ उन्होंने ब्राइट येलो कलर की पैंट को पेयर किया है। प्रियंका ने अपनी शर्ट को प्लंजिंग लुक में कैरी किया है और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक स्टेटमेंट नेकपीस को स्टाइल किया है। मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर और सटल मेकअप में प्रियंका बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही हैं।
व्हाइट टॉप विद पैंट लुक
View this post on Instagram
केजुअल्स या डे टाइम में आउटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को रिक्रिएट किया जा सकता है। प्रियंका ने व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लैक पैंट को पेयर किया है। वहीं अपने आउटफिट की लेयरिंग के लिए उन्होंने जैकेट को स्टाइल किया है। प्रियंका ने लाइट पेंडेंट की लेयरिंग की है और रेड लिप्स लुक कैरी किया है।
शीयर गाउन लुक
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा का यह लुक काफी बोल्ड है, जिसमें प्रियंका बेहद ही गार्जियस नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन कलर के शीयर गाउन को कैरी किया है, जिसे प्लंजिंग नेकलाइन लुक दिया गया है। वहीं थाई हाई स्लिट लुक उनके गाउन को और भी खास बना रहा है। अपने इस गाउन के साथ प्रियंका ने थिक गोल्डन बेल्ट पहनी है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर रखा है और खूबसूरत ईयररिंग्स कैरी किए हैं।
जैकेट विद धोती पैंट्स
View this post on Instagram
धोती पैंट्स इन दिनों यंग गर्ल्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, जहां महिलाएं इसे सूट के साथ कैरी करती हैं, वहीं प्रियंका ने इसे एक बेहद ही यूनिक तरीके से कैरी किया है। प्रियंका ने पिंक कलर की फ्रंट स्लिट जैकेट के साथ व्हाइट धोती पैंट्स को स्टाइल किया है। जैकेट पर फ्लोरल एंब्रायडरी उनके लुक को और भी खास बना रही है। वहीं अपने लुक को स्पाइसअप करने के लिए प्रियंका ने खूबसूरत पेंडेंट पहना है और हेयर्स को बबल पोनीटेल लुक दिया है।
ब्लैक गाउन लुक
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा का यह लुक बेहद ही एलीगेंट व स्टाइलिश है और नाइट पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को रिक्रिएट किया जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने इस लुक में ब्लैक कलर के गाउन को कैरी किया है, जिसे प्लंजिंग नेकलाइन लुक दिया गया है। वहीं, गाउन में बटरफ्लाई पैच वर्क उनके लुक में कलर व स्टाइल एड कर रहा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने रेड लिप्स लुक रखा है और हेयर्स को बन लुक दिया।
ब्लेजर विद स्कर्ट लुक
View this post on Instagram
अगर आप ऑफिस में एक एलीगेंट व ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो ऐसे में आप प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से आईडिया लें। इस लुक में प्रियंका ने येलो कलर के ब्लेजर को कैरी किया है, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग येलो स्कर्ट को स्टाइल किया है। प्रियंका का यह मोनोक्रोमेटिक लुक बेहद ही खास लग रहा है। अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने चोकर और स्मॉल हूप्स पहने है और लिप्स पर ऑरेंज लिपस्टिक लुक दिया है।
यह भी पढ़ें –इन डीप नेक ब्लाउज डिजाइन की मदद से पाएं एक फैशनेबल लुक
फैशन सम्बन्धी यह आलेख आपको कैसा लगा ? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही फैशन से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें-editor@grehlakshmi.com
