Summary: बेटियों की सुंदरता पर उठे सवाल, रुबीना दिलैक ने ट्रोल्स को लगाई लताड़
सोशल मीडिया पर बेटियों की रंगत को लेकर की गई टिप्पणियों पर रुबीना ने दिया करारा जवाब। एक्ट्रेस ने सुंदरता के पुराने मानकों को खारिज किया।
Rubina Dilaik Daughters Comparison: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस-14 की विनर रुबीना दिलैक अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला एक फेमस सेलिब्रिटी कपल हैं। शादी के 5 साल बाद, दोनों ने 2023 में जुड़वां बेटियों का स्वागत किया और उनका नाम एधा और जीवा रखा। जब से यह कपल माता-पिता बना है, रुबीना अक्सर अपने मदरहुड के सफर और चुनौतियों के बारे में बात करती रही हैं। रुबीना दिलैक इस वक्त अपनी जुड़वां बेटियों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, उन्होंने समाज के तय किए गए खूबसूरती के मानकों के बारे में बात की और यह भी बताया कि कैसे लोग उनकी जुड़वां बच्चियों की तुलना उनके अलग स्किन कलर के कारण करते हैं।
बेटियों की स्किन टोन पर हुई ट्रोलिंग
दरअसल, रुबीना दिलैक अपने काम के साथ यूट्यूब पर एक ब्लॉगिंग चैनल भी चलती हैं। इसपर एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं अपने लेटेस्ट ब्लॉग में रुबीना अपनी बेटियों एधा और जीवा पर बात करती दिखी। उन्होंने कहा, ‘मेरी एक बेटी थोड़ी सांवली है, दूसरी गोरी है। और लोग आकर तुलना करते हैं।’
अभिनेत्री रूबीना दिलैक ने स्वीकार किया है कि लोग अक्सर उनकी बेटियों की त्वचा के रंग की तुलना करते हैं, लेकिन उनमें ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने बताया कि चाहे उनकी बेटियों की त्वचा गोरी हो या सांवली, उन्हें दोनों ही समान रूप से सुंदर लगती हैं। रुबीना दिलैक ने इसे ‘बुरा’ बताया और कहा कि वह अक्सर उन लोगों को जवाब देती हैं जो उनके बच्चे के स्किन कलर की तुलना करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा उनसे कहती हूं, ‘वह सुंदर है। रंग देखो। वह गोरी है। वह अद्भुत है। यह तुलना घर में भी मत लाओ।’
लोगों को लगाई लताड़
साथ ही रुबिना ने आगे कहा, ‘हम इसी तरह साइकोलॉजी बनाते हैं। मुझे इसे समझने में 30 से ज्यादा साल लग गए।’ उन्होंने अपनी बेटियों की तुलना करने वाले लोगों को याद करते हुए खुलासा किया, ‘मैंने कहा था, ‘यह तुलना या सुंदरता का यह मानक मत लेकर आना।’
कब हुई थी रुबीना दिलैक की शादी?
रुबीना दिलैक ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ सीरियल में सौम्या के किरदार में नजर आ रही थीं। वहीं अब वो जल्द ही हितेन तेजवानी और राजपाल यादव के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इसी के साथ हालही में उनका पति अभिनव के साथ एक म्यूजिक वीडियो ‘तुमसे प्यार है’ भी रिलीज हुआ है, जो खूब पसंद किया जा रहा है। अभिनव ने जून 2018 में शिमला में शादी की थी। इसके बाद सितंबर 2023 में इन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की घोषणा की। रुबिना को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है।
एक्ट्रेस बिग बॉस 2014 की विनर भी रह चुकी हैं। रुबीना को आज इंडस्ट्री में 16 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। रुबीना दिलैक का कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ अब खत्म हो चुका है। जल्दी ही एक्ट्रेस नए शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आएंगी। शो का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है।
