Shehnaaz Gill Adjusting Her Mini Dress
Shehnaaz Gill Adjusting Her Mini Dress

Summary: शहनाज़ गिल का फिर से हुआ वीडियो वायरल, ड्रेस ठीक करती आईं नजर

शहनाज़ गिल हाल ही में हनी सिंह की वॉच ब्रांड लॉन्च पर ग्लैमरस अंदाज़ में नज़र आईं, लेकिन एक वायरल वीडियो में उन्हें अपनी ड्रेस एडजस्ट करते देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी हुई। कई यूज़र्स ने सवाल उठाया कि अगर ड्रेस में कंफर्ट नहीं था, तो उन्होंने वह पहनी ही क्यों।

Shehnaaz Mini Dress Controversy: शहनाज़ गिल एक ऐसा नाम है, जो अब सिर्फ बिग बॉस की पहचान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फैशन, फिल्म और कॉन्फिडेंस का दूसरा नाम बन चुका है। अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीतने वाली शहनाज़ अब फैशन आइकन बनती जा रही हैं। हाल ही में वह हनी सिंह की वॉच ब्रांड लॉन्च इवेंट में नजर आईं, जहां उनका लुक सोशल मीडिया पर छा गया। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनके फैशन स्टाइल की नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की भी है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। इस वायरल वीडियो में शहनाज़ बार-बार अपनी होरीत दर्स को ठीक करती हुई नजर आ रही हैं, जिस पर लोगों के कमेन्ट्स की झड़ी लग गई है। 

हाल ही में शहनाज़ गिल हनी सिंह की वॉच ब्रांड लॉन्च इवेंट में नजर आईं, जिसके लिए उन्होंने एक स्ट्रैपी मिनी ड्रेस पहनी थी। खुले घुंघराले बाल, मिनिमल न्यूड मेकअप और स्मोकी आइज़ के साथ उनका लुक वाकई कमाल था। लेकिन इसी इवेंट का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह कैमरामैन से अनुरोध करती दिखीं कि शूटिंग न करें, क्योंकि वह अपनी ड्रेस एडजस्ट कर रही हैं।

इस ड्रेस वाली फ़ोटोज़ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की हैं लेकिन उनका यह वीडियो वायरल हो गया। इस इवेंट के वायरल हुए वीडियो में शहनाज़ सोफे पर बैठी अपनी ड्रेस को ठीक करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें स्पदहट तौर पर देखा जा सकता है कि शहनाज़ अनकम्फर्टेबल नजर आ रही हैं। जब पैपराजी ड्रेस ठीक करते हुए उनकी फोटो क्लिक करने लगे तो उन्होंने अपनी बेचैनी को छिपाते हुए मुस्कुराते हुए कहा, “अरे भाई रुक जाओ, साइड हो जाओ।”

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के मिले जुले रीएक्शन आने लगे। कई यूज़र्स ने उनकी ड्रेस को लेकर सवाल उठाए और कहा, “अगर खुद ही कंफर्टेबल नहीं हो तो ऐसे कपड़े पहनते क्यों हो?”। एक अन्य ने लिखा, “इंडस्ट्री का माहौल ही खराब कर दिया है”, तो किसी और ने कमेन्ट किया, “कपड़े छोटे हों या बड़े, पहनने वाले को उसमें कम्फर्टेबल होना चाहिए।”

शहनाज़ गिल सिर्फ फैशन तक ही सीमित नहीं हैं। अपने फिल्मी करियर में भी वह लगातार आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में उन्हें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म “विकी विद्या का वो वाला वीडियो” के एक गाने “सजना वे सजना” में देखा गया। इससे पहले उन्होंने “किसी का भाई किसी की जान” से सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था और अब “सब फर्स्ट क्लास” और “इक कुड़ी” जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि “इक कुड़ी” के साथ वह फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रख रही हैं। जल्दी ही वह पंजाबी फिल्म :सिंह वर्सेज कौर 2” में भी दिखने वाली हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...