Shehnaaz-Sidharth
Shehnaaz-Sidharth

शहनाज गिल ने सिद्धार्थ की मौत के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। जिसको पढ़कर शहनाज के फैंस बहुत भावुक हो रहे हैं। शहनाज गिल ने अपने इस पोस्ट में सिद्धार्थ के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इस फोटो पर लिखा है ‘तू यहीं है..सिद्धार्थ शुक्ला को भावभीनी श्रद्धांजलि। इसके साथ शहनाज ने एक कैप्शन डाला है- , ‘तू मेरा है, मेरा ही रहेगा।”

यह डायलॉग बिग बास के समय शहनाज का बहुत फेमस हुआ था। आज भी सिद्धार्थ और शहनाज की बिग बॉस की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

शहनाज के इस पोस्ट के जरिए बताया है कि वह कल सिद्धार्थ की याद में वीडियो रिलीज करने जा रही हैं।

सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज़ सदमे में चली गई थी। सिद्धार्थ की मौत को कोई भी सच मानने को तैयार नहीं था। बिग बॉस में अक्सर शहनाज़ को सिद्धार्थ के लिए तू मेरा है, और मेरा ही है।’ कहते हुए सुना गया था। इस जोड़ी को बिग बॉस 13 में देखा गया था। सिद्धार्थ इस शो के विनर थे। बिग बॉस में ये दोनों करीब आए और इनकी दोस्ती परवान चढ़ती गईं। बिग बॉस से निकलने के बाद भी इन दोनों के बीच रिश्ता टूटा नहीं बल्कि और मजबूत होता चला गया। इस जोड़ी को पसंद करने वाले इन्हें #SidNaaz के नाम से पुकारते थे। ये बिग बॉस के सबसे हिट जोड़ी साबित हुई थी।

शहनाज़ अभी भी सिद्धार्थ की मौत के सदमे से उबर नहीं पाई हैं। उनके परिवार के साथ ही शहनाज़ भी पूरी तरह टूट गईं हैं। शहनाज गिल बीते दिनों दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म हौसला रख का प्रमोशन करती नजर आई थीं। उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर लोगों को थोड़ी राहत मिली थी कि शहनाज़ अब ज़िंदगी में आगे बढ़ रही है।

शहनाज़ और सिद्धार्थ का हाल में एक म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च किया गया था। जिसका टाइटल ‘हैबिट’ है। ये सिद्धार्थ का आखिरी म्यूजिक वीडियो है।

सपना झा गृहलक्ष्मी पत्रिका में बतौर सोशल मीडिया मैनेजर और सीनियर सब एडिटर के रूप में साल 2021 से कार्यरत हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता...

Leave a comment