Overview: कृति सेनन और अथिया की बिल्डिंग में अनजान शख्स ने की तोड़फोड़
मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित हाई-प्रोफाइल बिल्डिंग संधू पैलेस से जुड़ी है, जहां कई नामी हस्तियां जैसे कृति सेनन, जावेद जाफरी, क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अथिया शेट्टी रहते हैं। इस इमारत में हाल ही में एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा जबरन घुसपैठ करने और लिफ्ट में तोड़फोड़ करने की चौंकाने वाली घटना हुई है।
An unknown Person Vandalised Kriti and Athiya Building: एक ताजा घटना सामने आई है, जो मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित हाई-प्रोफाइल बिल्डिंग संधू पैलेस से जुड़ी है, जहां कई नामी हस्तियां जैसे कृति सेनन, जावेद जाफरी, क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अथिया शेट्टी रहते हैं। इस इमारत में हाल ही में एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा जबरन घुसपैठ करने और लिफ्ट में तोड़फोड़ करने की चौंकाने वाली घटना हुई है।
गार्ड को बहलाकर पहुंचा ऊपर
घटना के मुताबिक, बीती रात एक अनजान शख्स कार से बिल्डिंग में पहुंचा और सिक्योरिटी गार्ड से 17वीं मंजिल पर जाने की परमिशन मांगने लगा। गार्ड को पहले ही कहा गया था कि उस फ्लोर पर आने वाले सभी मेहमानों को सीधे भेजा जाए, इसलिए गार्ड ने बिना ज्यादा पूछताछ के उसे एंट्री दे दी। इस शख्स ने पहले बेसमेंट 1 में अपनी कार पार्क की, लेकिन गार्ड्स के कहने पर वह दूसरे बेसमेंट में चला गया। इसके बाद उसने अपनी कार की चाबी गार्ड को दी और वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर बिल्डिंग के अंदर घुस गया।
सिक्योरिटी गार्ड को हुआ शक
इसके बाद उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने लगीं। कुछ देर बाद वह 14वीं मंजिल पर जाने की बात करने लगा, लेकिन जब वहां के फ्लैट मालिक से संपर्क नहीं हो पाया तो उसने दोबारा 17वीं मंजिल पर जाने की जिद की। सिक्योरिटी स्टाफ को शक हुआ और उसे तुरंत इमारत से बाहर निकाल दिया गया।
कैमरे के आगे किए गंदे इशारे
हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। अगली सुबह जब बिल्डिंग की लिफ्ट खोली गई, तो सभी चौंक गए। लिफ्ट के अंदर बड़े-बड़े पत्थर रखे हुए थे और लिफ्ट में तोड़फोड़ के साफ निशान थे। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा गया कि वह व्यक्ति लिफ्ट के अंदर कैमरे की ओर देखकर अश्लील इशारे कर रहा था।
अज्ञात शख्स की हुई पहचान
बिल्डिंग के सिक्योरिटी मैनेजर उमेश सराटे ने इस पूरे मामले की शिकायत खार पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उस अनजान शख्स की पहचान हो गई है और फिलहाल वह एक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा क्यों उठाया और क्या उसका मेंटल लेवल बिगड़ा हुआ है।
फराह ने व्लॉग में दिखाया था बिल्डिंग का हर कोना
इस बिल्डिंग में रहने वाले सितारे अक्सर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अपनी झलक दिखाते रहते हैं। मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने हाल ही में यहां स्थित जावेद जाफरी के घर का दौरा किया था और एक व्लॉग बनाया था जिसमें उन्होंने घर की भव्यता और इंटीरियर का हर हिस्सा अच्छे से दिखाया था।
बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
यह घटना बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। खासकर तब जब वहां कई हाई-प्रोफाइल लोग रहते हैं। भले ही संदिग्ध व्यक्ति को समय रहते बाहर कर दिया गया, लेकिन उसका लिफ्ट में इस तरह का व्यवहार और तोड़फोड़ करना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी को उजागर करता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

