Athiya and Rahul Baby
athiya shetty kl rahul blessed with baby girl couple share the post

Overview: अथिया शेट्टी-केएल राहुल के घर नन्ही परी ने लिया जन्म

Athiya Shetty KL Rahul Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के घर खुशियों की सौगात आ चुकी है। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 24 मार्च को एक नन्ही परी को जन्म दिया है।

Athiya Shetty KL Rahul Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के घर खुशियों की सौगात आ चुकी है। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 24 मार्च को एक नन्ही परी को जन्म दिया है और इसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने घर आई नन्ही परी के जन्म की खबर साझा की है। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को भर-भरकर बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि अथिया और केएल राहुल की शादी को 2 साल हो चुके हैं और अब वह पेरेंट्स भी बन चुके हैं। पूरा शेट्टी परिवार नन्ही परी के जन्म से खुशियों से झूम उठा है। 

नन्ही परी ने लिया जन्म 

24 मार्च को एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके घर में बेटी के जन्म की खबर साझा की। ‌एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर रिद्धिमा साहनी कपूर, मसाबा गुप्ता, शाहीन भट्ट, अर्जुन कपूर, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा से लेकर शनाया कपूर तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। कपल के फैंस भी उन्हें कमेंट में रेड हार्ट के जरिए अपना प्यार दे रहे हैं। 

फैंस ने किए कमेंट

अथिया और केएल राहुल के फैंस कमेंट में उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं। बड़े-बड़े स्टार्स से लेकर फैंस तक उन्हें कमेंट में रेड हार्ट के साथ बेटी के जन्म की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “सबसे प्यारी खबर।” एक यूजर ने लिखा, “प्यारी सी मॉम को बधाई हो।”

अथिया ने करवाया था मैटरनिटी फोटोशूट 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल के लिए यह काफी बड़ा दिन है। इससे पहले भी कई सेलेबस के घर नन्हीं परी जन्म ले चुकी हैं। अथिया शेट्टी से पहले मसाबा गुप्ता और दीपिका पादुकोण के घर भी बेटी का जन्म हो चुका है। वहीं, बॉलीवुड गलियारों में अब कियारा आडवाणी के घर खुशियां आने का इंतजार है। कुछ समय पहले ही कियारा आडवाणी ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है। एक्ट्रेस जल्दी ही मां बनने वाली हैं। अथिया शेट्टी ने भी मां बनने से पहले मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। एक्ट्रेस ने 12 मार्च को अपने फोटोशूट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 

अथिया और केएल राहुल की लव स्टोरी 

नवंबर 2024 को अथिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट ऑफिशियली अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की थी। एक्ट्रेस ने पहली बार तभी फैंस को यह जानकारी दी थी कि वह मां बनने वाली हैं। इसके बाद से ही एक्ट्रेस को कई बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। बता दें कि साल 2019 जनवरी में केएल राहुल और अथिया शेट्टी की दोस्ती उनके कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे इन दोनों के बीच की यह दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2023 में दोनों ने अपने इस रिश्ते को नया मोड़ देते हुए शादी की। अथिया और राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस पर उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई थी। ‌

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...