Shefali Jariwala friend recalls the moment before her death said Her pulse was beating but her eyes were closed
Shefali Jariwala friend recalls the moment before her death said Her pulse was beating but her eyes were closed

Overview: शेफाली जरीवाला की दोस्त ने सुनाई मौत से पहले की दास्तां

शेफाली जरीवाला की करीबी दोस्त पूजा घई ने पत्रकार विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में उस रात की घटनाओं और शेफाली के पति पराग त्यागी द्वारा साझा की गई बातों का खुलासा किया। 

Shefali Jariwala Friend Recalls the Moment Before Her Death: 27 जून को अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया, जिससे उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। उनकी करीबी दोस्त पूजा घई ने पत्रकार विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में उस रात की घटनाओं और शेफाली के पति पराग त्यागी द्वारा साझा की गई बातों का खुलासा किया। 

एक रात पहले हुई थी घर में पूजा

पूजा ने बताया कि शेफाली की मौत से एक रात पहले उनके घर में सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा, “परिवार और पराग से मुझे जो जानकारी मिली, उससे यही लगता है कि वहां एक खूबसूरत सत्यनारायण पूजा हुई थी। अगले दिन जब हमें शेफाली के अंतिम संस्कार के लिए घर में प्रवेश करने की अनुमति मिली, तो मैंने देखा कि पूरा घर पूजा के लिए सजा हुआ था।”

कुत्ते को टहलाने गए थे पराग

पूजा ने आगे बताया कि शेफाली ने हमेशा की तरह खाना खाया और पराग को कुत्ते को टहलाने के लिए कहा। पराग जैसे ही नीचे गए, उन्हें घर के हेल्पर ने बुलाया और बताया कि दीदी की तबीयत ठीक नहीं है। पूजा ने बताया, “तो, हाउस हेल्प ने पराग से कहा, ‘क्या आप ऊपर आ सकते हो, दीदी की तबीयत ठीक नहीं है?’ आप आकर उन्हें देख लीजिए। पराग ने कहा, ‘मैं सिम्बा को टहलाने के लिए नीचे आया हूं, तो तुम नीचे आओ, उसे घुमाने के लिए ले जाओ और मैं ऊपर आ जाऊंगा।”

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

इसके बाद जो हुआ, उससे सभी लोग हिल गए। पूजा ने बताया, “वह लिफ्ट के नीचे इंतजार कर रहा था, हेल्पर नीचे आया, उसने कुत्ते को सौंप दिया और जब पराग ऊपर गया, तो उन्होंने बताया कि शेफाली की नब्ज अभी भी चल रही थी, लेकिन उसकी आंखें नहीं खुल रही थीं और उसके शरीर में केवल मृत वजन था। पराग को तुरंत एहसास हो गया होगा कि कुछ सीरियस गड़बड़ है। वह उसे तुरंत अस्पताल ले गया… बेलेव्यू लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।”

कांटा लगा सॉन्ग से मिली थी पहचान

शेफाली जरीवाला ने चार्टबस्टर म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ में एक्ट करके घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। वह बिग बॉस 13 में भी दिखाई दी थीं। बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के अनुसार, उन्हें 27 जून की रात लगभग 11:15 बजे मृत लाया गया। इसके बाद उन्हें मृत घोषित किया गया। शेफाली जरीवाला का असामयिक निधन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके फैंस और सपोटर्स उन्हें हमेशा उनकी उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए याद करेंगे। 

शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर वायरल थ्योरी

सोशल मीडिया पर शेफाली की मौत चर्चा में है। हर कोई उनकी मौत को लेकर अलग-अलग बातें कर रहा है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि ब्लड प्रेशर अचानक डाउन होने से उनकी मौत हुई। वहीं, कुछ ऐसे भी दावें हैं कि एंटी-एजिंग दवाएं लेने से उन्हें किसी तरह का रिएक्शन हुआ है। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...