Neil Nitin Mukesh Calls Out Industry Bias
Neil Nitin Mukesh Calls Out Industry Bias

Neil Nitin Mukesh Calls Out Industry Bias: जानेमाने एक्टर नील नितिन मुकेश ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री में अपने करियर में आने वाली बधाओं पर खुलकर बात की। नील ने स्वीकार किया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उनके साथ कभी भी अच्छा व्यवहार नहीं किया। उन्होंने शेयर करते हुए कहा कि कुछ बड़े सितारों को कई फ्लॉप फिल्मों के बाद भी लगातार फिल्में मिलती रहीं, लेकिन इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने बॉक्स ऑफिस पर उनकी एक दो फिल्मों के फ्लॉप होते ही खारिज कर दिया। 

उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान खुलासा किया कि बॉक्स ऑफिस के रिजल्ट किस तरह से एक एक्टर की जर्नी को निर्धारित करते हैं। भले ही किसी के काम की क्वालिटी अच्छी हो और लोग उसकी तारीफें भी करें लेकिन अगर वह लोगों तक पहुंच ही ना पाए तो उसकी सराहना को इग्नोर कर दिया जाता है। 

उन्होंने आगे बताया कि हाई प्रोफाइल प्रोजेक्ट में खास रोल निभाने से भी आवश्यक यह है कि को एक्टर को फायदा हो, लेकिन तभी जब तक कि वह एक फेमस स्टार ना हो। उन्होंने शेयर किया कि अगर किसी की फिल्म फ्लॉप होती है तो इसमें शामिल हर एक व्यक्ति के फीडबैक का सामना करना पड़ता है। एक्टर ने इस ट्रेंड एकदम गलत बताया। बता दें कि नील नितिन मुकेश, सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी काम कर चुके हैं, जो सुपर हिट साबित हुई थी। 

नील नितिन मुकेश ने 2007 में ‘जॉनी गद्दार’ से अपने करियर की शुरुआत की और कबीर खान की ‘न्यूयॉर्क’ से उन्हें बढ़िया सफलता मिली। न्यू यॉर्क फिल्म में कैटरीना कैफ और जॉन अब्राहम मेन रोल में थे। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए नील ने कहा कि यह फिल्म केवल कैटरीना, जॉन या मेरी फिल्म नहीं है और ना ही तो यह केवल कबीर खान की मूवी है। इस फिल्म को पूरी टीम की कोशिश से सफलता मिली थी। सभी लोगों ने कड़ी मेहनत की। इसमें मौजूद इरफान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों की भी कड़ी मेहनत शामिल है। 

नील बताया कि कुछ स्टार्स को करियर में बड़ी असफलताओं के बाद भी बड़ी बजट की फिल्में मिलती हैं,  उन्होंने कहा “मैंने कई बड़े एक्टर्स को फ्लॉप फिल्में करते देखा है, लेकिन उन्हें मौके मिलते रहते हैं। वहीं हमारे लिए अगर एक दो फिल्में भी फ्लॉप हो जाए तो वह कहते हैं अब आपका करियर खत्म। आपको घर पर रहना चाहिए, जो अनुचित बात है”। 

भले ही क्यों ना तुरंत ही 10 फिल्में मिली हो, लेकिन वापसी के लिए उन्हें 11वीं फिल्म बड़े बजट वाली भी मिल जाती है और वहीं अगर दो फिल्में अच्छा प्रदर्शन ना करें तो वह कहेंगे कि आपका करियर खत्म। आपका क्या मतलब है. करियर खत्म हो गया है। भले ही फिल्में अच्छी ना चल पाई हो और आपकी मेहनत की तारीफ की गई हो। लोग आपको तुरंत खारिज करने के लिए रेडी हो जाते हैं, जिसमें उनको मजा आता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...