Neil Nitin Mukesh’s Mumbai Home
Neil Nitin Mukesh Artistic and Vastu Perfect 2bhk In Mumbai

Overview:

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश का 2BHK मुंबई अपार्टमेंट सादगी, कला और वास्तु को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। बिना पेंट की दीवारें, मेमोरीज और क्लासिक इंटीरियर इसे खास बनाते हैं।

Neil Nitin Mukesh Home: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने हाल ही में अपने मुंबई होम की एक्सक्लूसिव झलक दिखाई है। जिसे देखकर लगता है, कि यह घर उनके लिए सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि उनकी भावनाओं, कला और यादों से भरा ठिकाना है। नील बताते हैं कि यह उनका पहला खुद का घर है, इसलिए उनके दिल के बहुत करीब है। इस घर से उनकी जिंदगी के कई खास पल जुड़े हैं – जैसे मां का देखा हुआ सपना, पत्नी रुक्मिणी के साथ रोका सेरेमनी और बेटी नूर्वी के साथ लॉकडाउन में बिताए खूबसूरत पल। यह घर नील की सादगी, उनके विश्वास और उनकी क्रिएटिव सोच का आइना है। आइए इस खास घर की एक झलक जानते हैं।

स्प्रिचुअल और पॉजिटिव एनर्जी से भरा एंट्रेंस

नील नितिन मुकेश का घर स्पिरिचुअलिटी और पॉजिटिविटी का परफेक्ट मेल है। घर के दरवाजे पर गणेश जी, हनुमान जी और मां सरस्वती की मूर्तियां रखी गई हैं, जो पूरी तरह वास्तु के अनुसार हैं। इनके पीछे बहते पानी की एक खूबसूरत दीवार है। नील कहते हैं, ‘घर की वाइब्रेशन एंट्रेंस से ही शुरू होती है’ वे मानते हैं कि घर में पानी का फीचर रखना बहुत शुभ होता है, इसलिए उन्होंने इसे शामिल किया है। शिवभक्त होने के नाते नील चाहते थे कि उनके घर में पानी का एक हिस्सा जरूर हो जो पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखे। यही घर उनके काम की शुरुआत का भी प्रतीक है, क्योंकि उनका प्रोडक्शन हाउस NNM Films इसी घर के पास है।

बिना पेंट का डिजाइन और हर कोने में क्रिएटिविटी

YouTube video

नील का यह 2BHK अपार्टमेंट बाकी घरों से काफी अलग है। क्योंकि उन्होंने खुद इसका इंटीरियर डिजाइन किया है। यहां दीवारों पर पेंट नहीं किया गया है, बल्कि ईंट, सीमेंट फिनिश और बैटलेट ओनिक्स जैसे मटेरियल से इसे बनाया गया है ताकि सी के पास होने के कारण नमी न हो। लिविंग रूम में उनकी दोस्त नियति कणकिया की दो खूबसूरत आर्टवर्क लगी हैं, जिनमें से एक पूरी तरह मैगजीन पेपर से बनाई गई है। नील बताते हैं कि ये उनका फेवरेट कॉर्नर है। इसके अलावा एक शानदार अफ्रीकन टाइगर ओनिक्स वॉल भी है, जो उन्होंने वास्तु के अनुसार अग्नि दिशा में लगवाई है।

लक्जरी के साथ यादें और परिवार से जुड़ा स्पेस

नील के बेडरूम में ट्रेंड और क्लास का बेहतरीन मेल दिखता है। उन्होंने इसमें होटल जैसी फील रखने की कोशिश की है। दरवाजों के फ्रेम मार्बल के बने हैं और गेस्ट रूम में ट्रैवर्टीन मार्बल की दीवार और सुंदर लैकर टेबल रखी गई है। नील बताते हैं कि इस घर का हर हिस्सा उनकी जिंदगी के किसी न किसी मोड़ से जुड़ा है। जैसे उनकी मां का सपना, पत्नी रुक्मिणी की पहली एंट्री और बेटी नूर्वी के साथ बिताया वक्त। यह घर नील नितिन मुकेश की जिंदगी, उनकी आस्था और उनकी क्रिएटिव सोच का खूबसूरत हिस्सा है

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...