जानिए क्यों अपनी बेटी को लेकर डरे हुए हैं नील नितिन मुकेश ?: Neil Nitin Mukesh News
Neil Nitin Mukesh News

Neil Nitin Mukesh News: कोलकाता की डॉक्टर पर हमला और हत्या के भयानक मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। नागरिकों से लेकर फेमस हस्तियों सहित सभी ने इस मामले पर गुस्सा व्यक्त किया है। इसने देश में ल़डकियों की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को उजागर किया है। ऋतिक रोशन, कंगना रनौत, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा जैसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने इस घटना की निंदा की है। अब एक्टर नील नितिन मुकेश ने इस पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। 

Also read: दीपिका-रणवीर से लेकर यामी-आदित्य धर तक यह सिलेब्रिटीज बनेंगे 2024 में पेरेंट्स: Bollywood Celebrities

नील नितिन मुकेश ने बुज़ोका के साथ दिए एक इंटरव्यू में कोलकाता में हुई भयावह घटना के बारे में अपने विचार शेयर किए है। जब ​​उन्हें पहली बार इस घटना के बारे में पता चला, तब उनकी पत्नी बेटी को लेकर अपने मायके गई हुई थीं। क्योंकि वह अकेले थे, इसलिए घटना के बारे में जानने के बाद वह एक घंटे से अधिक समय तक रोते रहे। 

नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय से शादी की है। इस जोड़े ने 2017 में शादी की और 20 सितंबर, 2018 को उनकी एक बेटी नूरवी का जन्म हुआ। नील अक्सर अपनी बेटी के साथ क्यूट पोस्ट शेयर करते हैं और उसके लिए अपने प्यार का इजहार करना कभी नहीं भूलते।

कोलकाता मामले के बाद देश भर में अनगिनत माता-पिता अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस मामले को लेकर पूरे देश में भय और गुस्से की लहर है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी तरह, नील ने एक पिता के रूप में अपनी चिंता व्यक्त की और बताया कि वह एक इमोशनल व्यक्ति हैं और किसी भी अन्य पिता की तरह उन्हें भी अपनी बेटी के भविष्य की चिंता है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद वह अपनी बेटी नूरवी के भविष्य को लेकर डरे हुए हैं।