BOLLYWOOD CELEBRITIES
BOLLYWOOD CELEBRITIES

Bollywood Celebrities : 2023 हर लिहाज से अच्छा गया, और 2024 की शुरुआत भी धमाकेदार हुई है। पहले रकुल प्रीत सिंह की शादी हुई, फिर विराट-अनुष्का के घर नया मेहमान आने की खबर मिली। ऐसे ही कई सिलेब्रिटीज हैं जो 2024 में पेरेंट्स बनने वाले है, जिनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। आइए जानते है कौन है वो सिलेब्रिटीज जो देंगे 2024 मे पेरेंट्स बनने की खुशखबरी।

READ ALSO: जॉन अब्राहम से लेकर आलिया भट्ट तक, नॉनवेज छोड़ ये बॉलीवुड स्टार बने वेजिटेरियन: Vegan Bollywood Celebrities

29 फरवरी 2024 को अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करते हुए रणवीर और दीपिका ने अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट शेयर की। अपनी पोस्ट में उन्होंने एक पिक्चर शेयर किया है, जिसमें छोटे बच्चे के जूते, कपड़े, पिन-बटन और दिल का डिज़ाइन बना देखा जा सकता हैं। इसके साथ ही कपल ने अपने बेबी के आने की डेट भी बता दी है जो “सितंबर 2024 है”। दीपिका अपनी दूसरी तिमाही में हैं। इन्होंने 2018 में शादी की थी और अब 6 साल बाद सितंबर 2024 में पेरेंट्स बनेंगे।

18 फरवरी 2024 को वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के लिए एक फोटो शेयर की थी। जिसमें हम देख सकते हैं कि वरुण घुटनों पर बैठे हैं और नताशा के बेबी बंप को किस कर रहे हैं। नताशा ने व्हाइट कलर की स्ट्रैपी मिडी ड्रेस पहनी थीं। साथ ही उनका फर बेबी सोफे पर आराम कर रहा था। इसके साथ वरुण ने कैप्शन लिखा था, ”हम प्रेग्नेंट हैं।

9 फरवरी 2024 को ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट में एनाउंसमेंट की थी कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं। दोनों ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करने के लिए दो फोटोज शेयर कीं थी। पहली फोटो पर ”1+1= 3” लिखा था, जबकि दूसरी फोटो कपल की थी। फोटो में ऋचा और अली एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए थे । फोटोज के साथ कपल ने कैप्शन लिखा, ” छोटी सी दिल की धड़कन का स्वागत करने को पूरी तरह तैयार है”।

यामी गौतम अभी हाल ही मे आर्टिकल 370 में दिखी थी। इसी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यामी ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्युज भी शेयर की थी। जिसमें उनके पति आदित्य धर यामी का खयाल करते दिखे थे। आदित्य ने कहा था कि बहुत जल्द आपको पता चलेगा कि गणेशा है या लक्ष्मी।

28 फरवरी 2024 को अलाना पांडे ने अपने इंस्टा अकाउंट से पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने पति आइवर मैक्रे के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। वीडियो में उनका पहला प्रेग्नेंसी फोटोशूट है। अलाना ने अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट की फोटोज भी शेयर कीं, जिसमें उनके होने वाले बच्चे की झलक दिख रही है। वीडियो पोस्ट करते टाइम उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “हम आपसे बहुत प्यार करते है, आपके आने का इंतजार नहीं कर सकते”।