विराट-अनुष्का के साथ वामिका और अकाय की एआई-जनरेटेड फोटोज हुई वायरल: Akaay AI Picture
Akaay AI Picture

Akaay AI Picture: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कुछ सालों तक डेटिंग के बाद 2017 में शादी की। उसके बाद 2021 में बेटी वामिका के पेरेंट्स बने। अब, वामिका अपने छोटे भाई अकाय की बड़ी बहन बन गई है। 20 फरवरी, 2024 को, विराट और अनुष्का ने अपने बेटे के दुनिया मे आने की एनाउंसमेंट की और शेयर किया कि वे 15 फरवरी, 2024 को फिर से पेरेंट्स बन गए है।

Also read : अनुष्का शर्मा, विराट कोहली की बारबाडोस जैसी डेट्स सिर्फ़ अच्छे खाने लिए होती है: Virat-Anushka Barbados Date

विराट -अनुष्का के बेटे के आने की खबर ने पहले ही सभी को खुश कर दिया है, अभी तक अकाए की कोई झलक नहीं मिली है, लेकिन उनकी माँ और पापा ने ‘गुुड न्यूज’ की एनाउंसमेंट करने के लिए एक नोट शेयर किया था। अब एआई ने विराट और अनुष्का के साथ उनके दोनों बच्चों वामिका और अकाय की फोटोज बनाई है. जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, फोटोज में विराट और अनुष्का को एक-दूसरे के बगल में बैठे अपने बेटे अकाय को देख रहे है. जिसने 18 नंबर की जर्सी पहनी है।

एक अन्य फोटो में विराट अकाय को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। वही एक अन्य फोटो में वामिका और अकाय को अपने पापा विराट को टीवी पर मैदान पर खेलते हुए देखा जा सकता है.

अकाय एक संस्कृत मूल का नाम है, जिसका अर्थ एक विलक्षण शक्ति है। या एक सर्वोच्च शक्ति।दूसरी ओर, एक ‘ए’ के ​​साथ ‘अकाय’, यानी, तुर्की में ‘अके’ का अर्थ पूर्णिमा है, और तुर्की में, इस नाम का यूज लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए किया जाता है।