टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। आपको बता दे ये कपल बॉलीवुड का सबसे बेस्ट कपल है। हर कोई इनकी तारीफ करता हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव लाइफ हमेशा सुर्ख़ियों में छाई हुई रहती है। आपको बता दे, इन दिनों ये कपल मुंबई में साथ में है। विराट को कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट से ब्रेक मिल गया है। जिसकी वजह से वह अभी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

वहीं विराट अपने फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सजक रहते हैं। वह अपनी फिटनेस के लिए काफी स्ट्रिक्ट है। साथ ही अनुष्का शर्मा भी फिटनेस का काफी ज्यादा ख्याल रखती है। ये कपल फिटनेस फ्रीक है। आए दिन इनकी वर्कआउट वीडियो, फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। आपको बता दे, ऐसा ही एक फनी वीडियो अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया था की विराट डाइट के मामले में कुछ ज्यादा ही स्ट्रिक्ट हैं। वह अपने खाने को भी नाप तोल कर खाते हैं।
वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा था इस घर में खाना तोल कर खाया जाता है विराट कोहली की मेहरबानी से। आपको बता दे, उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें विराट व अनुष्का का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन इसमें शायद अनुष्का विराट के लिए खाना तौल रही हैं। दरअसल, खाने का वजन जैसे ही 101 ग्राम होता है विराट कहते हैं कि मुझे 100 पसंद है और इतना ही चाहिए। दरअसल, विराट कोहली के यह प्रयास खुद को फिट रखने के लिए होते हैं। विराट के वर्कआउट फैशन तक डाइट और कंसिस्टेंसी ही है जो उन्हें सुपरहिट और एक अच्छा क्रिकेटर बनाए रखती है। वही अनुष्का शर्मा को भी अपनी सेहत का इतना ही ख्याल रखना अच्छा लगता है, वह भी रोजाना एक्सरसाइज और एक प्रॉपर डाइट से खुद को फिट रखती है।

आपको बता दें अनुष्का शर्मा ज्यादातर घर का खाना खाना पसंद करती है। वह एक प्रॉपर डाइट प्लान को फॉलो करती है। साथ ही रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीती है। उनकी दिन की शुरुआत 2 अंडों के साथ और एक गिलास ताजे फलों का जूस पीकर होती है। वही विराट कोहली भी इस मामले में काफी ज्यादा सख्त है। रोजाना वह एक अच्छी डाइट को फॉलो करते हुए अपने दिन की शुरुआत करते हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज और योग करते हैं जिसकी वजह से उनकी बॉडी में एनर्जी रहती है।

गौरतलब है कि आए दिन विराट और अनुषक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती है। ये इसलिए क्योंकि इनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है और ये सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। ये अपने फैंस से आए दिन किसी ना किसी वह से जुड़े हुए रहते हैं। आपको बता दे, विराट की सिर्फ क्रिकेट के प्रति दीवानगी ही नहीं है, बल्कि कप्तान फिटनेस फ्रीक भी है। यह उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अच्छी तरह देखा जा सकता है।

