जॉन अब्राहम से लेकर आलिया भट्ट तक, नॉनवेज छोड़ ये बॉलीवुड स्टार बने वेजिटेरियन: Vegan Bollywood Celebrities
Vegan Bollywood Celebrities

Vegan Bollywood Celebrities: बॉलीवुड स्टार खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड स्टार्स का शाकाहारी बनने का भी एक नया ट्रेंड सामने आया। इस कड़ी में आलिया भट्‌ट, शाहिद कपूर जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। सभी को पता है कि शाहिद कपूर नॉनवेज को खासा पसंद करते थे लेकिन उनके पिता ने उन्हें एक बुक लाइफ इज द फेयर पढ़ने को दी। वे इससे इतने प्रभावित हुए कि वे अब शाकाहारी हैं। साल 2011 में उन्हें सेक्सी शाकाहारी के तौर पर पहचान मिली थी। इस आर्टीकल में हम जानते हैं कि शाहिद की तरह बॉलीवुड के ऐसे कौन से स्टार हैं जिन्होंने नॉनवेज को छोड़ वेज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया। शाहिद को नॉनवेज छोड़े हुए बहुत समय हो चुका है। हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि इस किताब ने उनकी खान-पान की आदतों पर किस तरह का प्रभाव डाला।

Also read : इन 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने क्यों छोड़ा नॉनवेज खाना? अब बन चुकी है हॉट वीगन एक्ट्रेस: Vegetarian Actresses

अमिताभ बच्चन

बिग बी को खाने-पीने का बड़ा शौक है। लेकिन अब उनकी उम्र हो चली है। लेकिन अच्छी बात है कि 81 साल की उम्र में भी वह काम कर रहे हैं। ऐसे में अपनी सेहत के लिए वो सजग रहते हैं। अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्होंने नॉनवेज और एल्कोहल को अपने जीवन से हटा दिया है। इसके अलावा वह वेज में भी बहुत सादा खाना खाते हैं। अपनी अच्छी सेहत के लिए उन्होंने चावल का भी त्याग कर रखा है। पेटा की ओर से उन्हें इस संदर्भ में तीन बार सम्मानित किया जा चुका है।

आर माधवन

आर माधवन बहुत ही संजीदा अभिनेता के तौर पर गिने जाते हैं। माधवन भी वो एक्टर हैं जो कि शाकाहारी हैं। माधवन को साग-सब्जी खाना बहुत पसंद है। उनके पास अपना एक किचन गार्डन है। जिसमें वो बहुत तरह की जड़ी बूटियों को भी उगाते हैं। वे कहते हैं मांस खाना जानवरों पर जुल्म करना है। अगर आप इन जानवरों को कटते हुए देख लेंगे तो शायद ही आप नॉनवेज को खा पाएंगे।

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के फिट एक्टर में जाने जाने वाले जॉन का नाम भी एक शाकाहारी एक्टर में शामिल होता है। शाकाहारी बनने की वजह है कि वो जानवरों से बेइंतेहा प्यार करते हैं। यहां तक कि जानवरों के साथ किसी भी तरह का बुरा सूलूक होता है तो इसके लिए वह आवाज उठाते हैं। इसी संवेदनशीनता के तहत अपने आहार में शाकाहारी खाने को ही वरीयता देते हैं। उनके टोंड बॉडी ने यह बात साबित की है कि अगर आपको एक अच्छी बॉडी चाहिए तो आप इसे वेज डाइट के साथ भी पा सकते हैं। उन्हें पर्सनली ऐसा लगता है कि नॉनवेज खाना जानवरों पर जुल्म है।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने भी नॉनेवेज को छोड़कर स्वयं को वेज बनाया है। उन्होंने नॉनवेज को छोड़े हुए लगभग 4 साल को चुके हैं। अपने इस निर्णय से वह काफी खुश हैं। आपको बता दें कि श्रद्धा एक फूडी हैं नॉनेवेज में वह चिकन को काफी पसंद करती थीं। लेकिन अब वह अपने डिसीजन से काफी खुश हैं। वह इससे खुद को और भी ज्यादा बेहतर महसूस करती हैं। इतना ही नहीं साल 2020 में पेटा की ओर से उन्हें हॉटेसट वेजीटेरियन का खिताब भी मिला है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर भी कुछ साल पहले ही शाकाहारी बनी हैं। हालांकि सोनम भी एक फूडी हैं। वह चॉकलेट की दीवानी हैं। सोनम को जब यह पता चला कि वह लैक्टोस को नहीं ले सकती। लैक्टोस के साथ ही उन्होंने अपने जीवन से नॉनवेज को भी त्याग दिया। पेटा की ओर से उन्हें भी साल 2016 में हॉटेस्ट वेजीटेरियन का अवॉर्ड मिल चुका है।

आलिया भट्ट

अपने जीवन को अपने अनुसार मस्ती में जीने वाली आलिया को जानवरों से बेइंतेहा लगाव है। हर कोई जानता है कि वो अपने बिल्ली से इतना प्यार करती हैं कि जब गंगूबाई के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जा रहा था तो वो उन्होंने इसका क्रेडिट अपनी बिल्ली को भी दिया था। जानवरों के प्रति इसी प्रेम के तहत उन्होंने नॉनवेज को छोड़ा है।

भूमि पेडनेकर

भूमि का नाम भी एक हॉट एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में लिया जाता है। भूमि अब पूरी तरह से वेजेटेरियन हैं। हालांकि पहले भी वो बहुत ज्यादा नॉनवेज नहीं खाती थीं। लेकिन दोस्तों के साथ या फैमिली के साथ कभी-कभी वो इसे एंजॉय करती थीं। लेकिन कोविड के दौरान उन्होंने नॉनवेज को खाना बिल्कुल बंद कर दिया था। इससे उन्हें अपनी बॉडी में पॉजिटिव चेंज लगा। वेज डाइट को अपनाने के बाद भूमि खुद को ज्यादा एक्टिव और बेहतर महसूस करती हैं।

रितेश देश्मुख और जेनेलिया

रितेश और जेनेलिया दोनों ने ही नॉनवेजीटेरियन थे। इन दोनों ने एक साथ नॉनवेज खाना छोड़ा है। इन्होंने अपना वेंचर इमेजिन मीट स्थापित किया है। जैसा कि नाम से ही समझ में आता है कि यह मीट का एक विकल्प है। यह दोनों आज अपने फैसले पर काफी खुश हैं। बहुत से मंचों पर यह वेज फूड का प्रचार-पसार करते नजर आते हैं। दोनों का मानना है कि इससे इनकी सेहत और अच्छी हुई है।