Hair Growth Exercise
Hair Growth Exercise

Hair Growth Exercise: लंबे और घने बालों की चाहत हर किसी चाहत होती है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। खूबसूरत बालों के लिए एक हेल्दी देखभाल बेहद जरूरी है। अक्सर लोगों को बालों की समस्याओं की शिकायत करते हुए सुना जाता है। आजकल हर उम्र के लोग बालों की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अत्यधिक बालों का झड़ना, बालों का बेजान होना और रूखापन ये प्रमुख समस्याओं में शामिल है। टूटते और झड़ते बालों को लेकर लोगों में इतना डर बैठ गया है कि वो महंगे और कैमिकल युक्त हेयर ट्रीटमेंट लेने को मजबूर हो गए हैं।

Exercise is beneficial for Hair
Exercise is beneficial for Hair

अगर आप बालों की समस्या छुटकारा पाना चाहती हैं, तो रोजाना सिर्फ 15 मिनट निकालकर यहां बताई गई 5 एक्सरसाइज शुरू कर सकती हैं। एक्सरसाइज न सिर्फ आपके शरीर को एक्टिव रखेंगी, बल्कि बालों की जड़ों तक ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ाकर उन्हें मजबूत बनाकर और तेजी से बढ़ने में भी मदद करेंगी।

बालों की सेहत का सीधा संबंध हमारे तनाव स्तर से होता है। बालासन योग की एक ऐसी मुद्रा है, जो मस्तिष्क को शांत करती है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है।

Balasana
Balasana

इस मुद्रा में आगे झुकते हुए सिर जमीन को छूता है, जिससे जड़ों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं। घुटनों के बल बैठकर आगे की ओर झुकें और हाथ सामने की ओर फैलाएं। माथा जमीन से लगाकर 1-2 मिनट तक रहें।

वज्रासन एकमात्र ऐसा योगासन है जिसे भोजन के बाद भी किया जा सकता है। इस आसन में बैठकर डीप ब्रीदिंग की प्रैक्टिस करने से शरीर को ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा मिलती है।

vajrasana
Breathing practice in vajrasana

वज्रासन में बैठें, पीठ सीधी रखें और गहरी सांस लें, 5 सेकंड रोकें और धीरे-धीरे छोड़ें। ऐसा 5-7 बार करें।

सर्वांगासन को बालों के लिए ‘जादुई पोज’ माना जाता है। इसमें जब शरीर उल्टा होता है, तो ब्लड फ्लो सिर की ओर होता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स एक्टिव हो जाते हैं और बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। पीठ के बल लेटें, फिर दोनों पैरों को ऊपर उठाकर धीरे-धीरे कमर को भी ऊपर उठाएं और हाथों से सहारा दें।

Sarvangasana
Sarvangasana

गर्दन और कंधे पर शरीर का भार हो। शुरुआत में इसे 30 सेकंड तक करें।ध्यान रहे, यह आसन किसी योगा ट्रेनर की देखरेख में ही करना बेहतर रहेगा, खासकर अगर आपको गर्दन या कमर की समस्या हो।

स्कैल्प मसाज से बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और अगर इसके साथ गर्दन की एक्सरसाइज की जाए तो यह असर दोगुना हो जाता है। गर्दन की मूवमेंट स्कैल्प को रिलैक्स करती है और स्ट्रेस कम करने में भी मददगार होती है।

Do scalp massage and neck exercise
Do scalp massage and neck exercise

बैठे-बैठे गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे घुमाएं। हर दिशा में 5-5 बार। साथ ही उंगलियों की मदद से 2 मिनट तक हल्के हाथों से सिर की मसाज करें।

एक्सरसाइज करते समय बालों को टाइट बांधने की बजाय ढीला रखें।
एक्सरसाइज के बाद हल्के गुनगुने तेल से सिर की मालिश करें।
पर्याप्त पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें।
7-8 घंटे की नींद लें- बालों के लिए यह भी जरूरी है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...