इस आलीशान घर में रहती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया, लिविंग रूम से लेकर बच्चों की नर्सरी तक खूबसूरत सजाया
नेहा धूपिया बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज़ और बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। नेहा धूपिया ने साल 2002 की ‘फेमिना मिस इंडिया’ कॉम्पिटिशन जीता और इसके साथ ही उन्होंने मिस यूनिवर्स 2002 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था, जहां उन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई।
Neha Dhupia Home: नेहा धूपिया बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज़ और बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। नेहा धूपिया ने साल 2002 की ‘फेमिना मिस इंडिया’ कॉम्पिटिशन जीता और इसके साथ ही उन्होंने मिस यूनिवर्स 2002 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था, जहां उन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। वह अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 2018 में शादी की और तब से मुंबई में अपने घर पर एक साथ रह रहे हैं। वे अब अपने दो बच्चों – मेहर और गुरिक के साथ रहते हैं।
इतना खूबसूरत दिखता है नेहा धूपिया का घर
नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी औऱ बच्चों के साथ मुंबई के एक पॉश एरिया के लग्जरी घर में रहती हैं। हर किसी के लिए घर की अपनी-अपनी परिभाषा होती है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के लिए घर वो है, जहां दिल बसता है और वाकई उनका सपनों का घर आपका दिल जीत लेगा।
यह कपल जितना प्यारा है, उतना ही प्यारा उनके घर का हर एक कोना है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने घर का होम टूर कराया है। जिसमें उन्होंने अपने लिविंग रूम, किचन, डाइनिंग एरिया और यहां तक कि बेडरूम भी दिखाया। यह बहुत ही शानदार है। उन्होंने अपने खूबसूरत घर के हर एक कोने से मिलवाया है, जो कोई ना कोई कहानी कहता है। हालांकि, घर में एक बच्चों के होने की वजह से उसके लिए सजावट को समान ठीक से मैनेज कर पाना इस कपल के लिए कठिन हो सकता है। तो चलिए आपको घर दिखाते हैं क्या पता इसी बहाने आपको भी अपने घर को सजाने का और बेहतर बनाने का कुछ आइडिया ही हाथ लग जाए।
नेहा धूपिया अपने घर को ‘लिटिल हग’ कहकर बुलाती है। ये घर की एंट्रेंस है, जहां पर नेहा और अंगद के नाम की नेमप्लेट लगी हुई है।

घर का हर एक एरिया का डिजाइन काबिल-ए-तारीफ है। रंगों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया है। अंगद ने कहा कि हमारी जिंदगी कलरफुल है।
शानदार है लिविंग एरिया

नेहा और अंगद ने अपने लिविंग रूम को क्रीम कलर के सोफे से सजाया है। साथ ही इसे क्लासी बनाने के लिए यहां पर सेंटर टेबल और एक लंबी कुर्सी भी रखी गई है।
नेहा और अंगद का बेडरूम काफी सुंदर है। यहां का इंटीरियर भी बहुत ही ज्यादा प्यारा है।

नेहा का पूरे घर में आपको ज्यादा व्हाइट और वुडन का कॉम्बिनेशन पेंट ही देखने को मिलेगा। ये घर का डायनिंग एरिया है।
बच्चों का कमरा है बेहद खूबसूरत
ये नेहा और अंगद के बच्चों का कमरा है, जिसे बहुत ही रंग-बिरंगे कार्टून पोस्टर से सजाया गया है। उन्होंने बच्चों की नर्सरी भी दिखाई, जहां खिलौनों के साथ किताबों को देखकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। बच्चों की वजह से उनका घर बहुत बिखरा-बिखरा भी रहता है।
बालकनी से दिखता है ये नजारा

नेहा के घर की बालकनी बहुत ही बड़ी है, जहां एक्ट्रेस अक्सर फोटोशूट करवाते हुए दिखाई देती हैं।
