Neha Dhupia Movies Struggle: नेहा धूपिया एक मॉडल, एक्ट्रेस और चैट शो की होस्ट हैं। उनकी सुंदरता, एक्टिंग स्किल और कॉन्फिडेंस ने उन्हें शोबिज में पॉपुलैरिटी हासिल करने में मदद की है। इन्होंने 1994 में मलयालम फिल्म मिन्नारम से डेब्यू किया था। फिर 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और 2003 में कयामत:सिटी अंडर थ्रेट से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अब एक इंटरव्यू में नेहा ने बताया कि वह पिछले 22 सालों से फिल्मों के ऑफर पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
Also read: नेहा धूपिया की तरह आप भी कम कर सकती हैं अपना बढ़ा हुआ वजन: Neha Dhupia Weight Loss Journey
बॉलीवुड में अपने संघर्ष पर बोलीं नेहा
नेहा धूपिया की बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटी के साथ अच्छी दोस्ती हैं। उन्होंने अलग-अलग प्रोजेक्ट पर भी काम किया है और बॉलीवुड में बदलते माहौल को देखा है। नेहा को पता है कि बॉलीवुड में क्या चलता है और क्या नहीं, उन्होंने माना कि पिछले 22 सालों से उन्हें इनटरटेनिग प्रोजेक्ट पर काम करने में संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होने बताया कि “22 सालों से वो सिनेमा से खुद को जोड़ने के लिए संघर्ष कर रही है, क्योंकि कभी-कभी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती हैं, कभी-कभी फ़िल्मों को कम ऑडियंस मिलती हैं। सिनेमा में उन्होंने “एक चालीस की लास्ट लोकल, मिथ्या, ए थर्सडे जैसी फ़िल्में की है’ पर अब वैसा कुछ नहीं मिल रहा।
साउथ से ऑफर मिले, लेकिन बॉलीवुड से नहीं
नेहा धूपिया ने हिंदी, तेलुगु और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में कई सफल फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। अपने काम के बावजूद, उन्होंने बताया उनके पास इंडस्ट्री से कोई ऑफर नहीं हैं। जबकि उन्हें साउथ इंडियन सिनेमा में बैक-टू-बैक दो फिल्में मिलीं। हालांकि, उन्हें याद नहीं है कि उन्हें आखिरी बार हिंदी फिल्म का ऑफर कब मिला था। साथ ही नेहा ने यह भी कहा कि बॉलीवुड मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। ख़ास तौर पर कोविड के बाद, कई बड़े बजट की फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर धराशायी हो गई हैं। इसलिए बॉलीवुड में दरवाज़े खटखटाना और इंडस्ट्री में काम मांगना उन्हें ठीक लगता है।
बैड न्यूज़ में किया है काम
नेहा को आखिरी बार यामी गौतम के साथ ए थर्सडे में देखा गया था। अभी नेहा विक्की कौशल, त्रिप्ति डिमरी और एमी विर्क के साथ बैड न्यूज़ में नज़र आ रही हैं। साथ ही वह थेरेपी शेरापी नामक एक वेब सीरीज़ के लिए गुलशन देवैया के साथ मिलकर काम कर रही हैं ।
